राज्‍य समाचार

May 13, 2024 7:59 PM

दिल्‍ली की सात लोकसभा सीटों पर 25 मई को होने वाले चुनाव के लिए प्रचार तेज

      दिल्‍ली की सात लोकसभा सीटों पर 25 मई को होने वाले चुनाव के लिए प्रचार लगातार तेज हो रहा है। भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में जोर-शोर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं और जनता का समर्थन मांग रहे हैं। इस बार, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन है और दोन...

May 13, 2024 7:58 PM

भाजपा के नेता, शिवराज सिंह चौहान ने पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ और राज्य में केंद्र सरकार के आयुष्मान कार्ड को लागू न करने सहित विभिन्न मुद्दों पर सत्तारूढ़ टीएमसी पार्टी की आलोचना की

   भारतीय जनता पार्टी के नेता, शिवराज सिंह चौहान ने पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ और राज्य में केंद्र सरकार के आयुष्मान कार्ड को लागू न करने सहित विभिन्न मुद्दों पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पार्टी की जमकर आलोचना की।     आज पश्चिमी मिदनापुर के दांतन में एक सार्वजनिक सभा में उन्होंने राज्य के विभिन्न ...

May 13, 2024 7:57 PM

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने 14 माओवादियों को गिरफ्तार किया

  छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने 14 माओवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड-डीआरजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने मुतावेंडी-पीडिया इलाके में तलाश अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने चौदह माओवादियों को विस्फोटक और प्रचार सामग्री...

May 13, 2024 7:55 PM

गुजरात के कई हिस्सों में आज बेमौसम बारिश हुई

  गुजरात के कई हिस्सों में आज बेमौसम बारिश हुई। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि बोटाद, भावनगर और नवसारी, दक्षिण गुजरात के डांग सहित सौराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। अहमदाबाद शहर में भी शाम हल्की बारिश हुई थी।     इस बीच, मौसम विभाग ने सप्ताह के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश ...

May 13, 2024 7:26 PM

दिल्‍ली निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने अपनी स्‍वीप पहल के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

    दिल्‍ली निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने अपनी स्‍वीप पहल के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आज राजधानी के बाबू जगजीवन राम अस्‍पताल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान लोगों को कई गतिविधियों के माध्‍यम से लोगों को मतदान करने के लिए प्रोत्‍साहित किया गया। इसके अलावा टैगोर गार्डन क...

May 13, 2024 6:00 PM

दिल्‍ली पुलिस की विशेष शाखा ने अंतरराज्यीय डकैतियों में शामिल इनामी अपराधी को राजधानी के धौला कुंआ क्षेत्र से गिरफ्तार किया

  दिल्‍ली पुलिस की विशेष शाखा ने अंतरराज्यीय डकैतियों में शामिल एक इनामी अपराधी को राजधानी के धौला कुंआ क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। यह अपराधी कई राज्‍यों में डकैती और चोरी की वारदातों में शामिल था। पुलिस ने इस अपराधी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। पुलिस ने बताया है कि इस अपराधी के पकड़...

May 13, 2024 5:37 PM

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में बहरामपुर और बीरभूम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के पीठासीन अधिकारियों को हटा दिया

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में बहरामपुर और बीरभूम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के पीठासीन अधिकारियों को हटा दिया है। आयोग ने यह फैसला वेबकास्टिंग के माध्‍यम से यह देखने के बाद किया है कि कुछ लोग बार-बार इन मतदान केन्‍द्रों में प्रवेश कर रहे थे और मतदाताओं को प्रभावित कर रहे थे, लेकिन इन अधिकारियों न...

May 13, 2024 4:25 PM

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में बीरभूम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्‍द्र संख्‍या-25 के पीठासीन मतदान अधिकारी को हटाया

  निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में बीरभूम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्‍द्र संख्‍या-25 के पीठासीन मतदान अधिकारी को हटा दिया है। आयोग ने यह फैसला वेबकास्टिंग के माध्यम से यह देखने के बाद किया है कि एक व्‍यक्ति बार-बार इस मतदान केन्‍द्र में प्रवेश कर रहा था और मतदाताओं को प्रभावित कर रहा था, ...

May 13, 2024 8:36 AM

ओडिशा में चार लोकसभा सीटों और 28 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू

ओडिशा में चार लोकसभा नबरंगपुर, कोरापुट, कालाहांडी और बेरहामपुर तथा इन संसदीय क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाली 28 विधानसभा सीटों पर आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। ओडिशा में  कुल 62 लाख 87 हजार 222 मतदाता हैं जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। लोकसभा चुनाव में आज अपनी किस्मत आजमा रहे प्रमुख उम्मीदवारों ...

May 13, 2024 8:33 AM

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में मतदान के लिए लगभग 16 हजार मतदाताओं को जम्मू और उधमपुर के अलावा दिल्ली में पंजीकृत किया गया

जम्मू-कश्मीर में, श्रीनगर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में आज मतदान के लिए लगभग 16 हजार मतदाताओं को जम्मू और उधमपुर में 23 विशेष मतदान केंद्रों के अलावा दिल्ली में अतिरिक्त चार मतदान केंद्रों पर पंजीकृत किया गया है। आकाशवाणी जम्मू संवाददाता के अनुसार जम्मू और उधमपुर में कश्मीरी विस्थापितों के लिए 23 मतदा...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला