राज्‍य समाचार

May 14, 2024 8:33 PM

हरियाणा के मुख्‍य चुनाव अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने लोगों से 25 मई को वोट डालने की अपील की

  हरियाणा के मुख्‍य चुनाव अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने लोगों से 25 मई को वोट डालने की अपील की है। उन्‍होंने कहा कि हरियाणा में कुल मतदाताओं की संख्‍या दो करोड एक लाख 87 हजार 911 है। इनमें 467 ट्रांसजेण्‍डर मतदाता भी हैं। मुख्‍य चुनाव अधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र में हर एक वोट का बहुत महत्‍व है इसलिए प्रत...

May 15, 2024 10:52 AM

भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में एक जनसभा में आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने कई केंद्रीय योजनाओं का नाम बदल दिया है

भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के उलुबेरिया लोकसभा क्षेत्र के अमता में एक जनसभा में आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने कई केंद्रीय योजनाओं का नाम बदल दिया है, लेकिन इन योजनाओं का वित्तपोषण केंद्र सरकार कर रही है। इससे पहले श्री शाह ने आज बोनगांव लोकसभा क्षेत्र में एक रैली को सं...

May 14, 2024 8:16 PM

आम आदमी पार्टी की राज्‍यसभा सांसद स्वाति मालिवाल से कथित तौर पर हुए दुर्व्यवहार मामले की आप सांसद संजय सिंह ने निंदा की

  आम आदमी पार्टी की राज्‍यसभा सांसद स्‍वाति‍ मालिवाल से कल कथित तौर पर हुए दुर्व्‍यवहार मामले की आप सांसद संजय सिंह ने निंदा की है। आज एक प्रेसवार्ता में श्री संजय सिंह ने बताया कि इस घटना की जानकारी दिल्ली पुलिस को दे दी गई है।  उन्‍होंने बताया कि मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी घटना का संज्ञान ...

May 14, 2024 8:08 PM

राजधानी के चार अस्पतालों में बम होने की सूचना को दिल्‍ली के दमकल विभाग ने अफवाह करार दिया

  राजधानी के चार अस्‍पतालों में बम होने की सूचना को दिल्‍ली के दमकल विभाग ने अफवाह करार दिया है। दिल्‍ली के चार अस्‍पतालों - गुरूतेग बहादुर-जीटीबी, दादा देव, हेडगेवार और भगवान महावीर अस्पताल में अलग-अलग ईमेल के माध्‍यम से बम रखे जाने की सूचना मिली थी। इस पर संज्ञान लेते हुए दमकल विभाग और दिल्ली...

May 14, 2024 7:16 PM

सिक्किम का परिवहन विभाग आधुनिक ए. आई. संचालित यातायात प्रबंधन प्रणाली शुरू करेगा 

सिक्किम का परिवहन विभाग इस महीने एक आ‍धुनिक ए. आई. संचालित यातायात प्रबंधन प्रणाली शुरू करने जा रहा है। विभाग ने कहा है कि यह प्रणाली स्वचालित रूप से वाहन के दस्तावेजों को सत्यापित करेगी, यातायात उल्लंघन का पता लगाएगी और नियमानुसार ई-चालान जारी करेगी। ई-चालान से संबंधित किसी भी मुद्दे को जिला अधिकार...

May 14, 2024 6:10 PM

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में तीस माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

  छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज तीस माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें से नौ माओवादियों पर उनतालीस लाख रुपये का इनाम घोषित था। राज्य सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर इन माओवादियों ने सीआरपीएफ के डीआईजी और पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण किया। गौरतलब है कि इस वर्ष जनवरी से लेकर अब तक बीज...

May 14, 2024 6:08 PM

दिल्‍ली पुलिस ने ऑप्रेशन मिलाप के तहत एक वृद्ध महिला को उसके परिजनों से मिलवाया 

दिल्‍ली पुलिस ने ऑप्रेशन मिलाप के तहत एक वृद्ध महिला को उसके परिजनों से मिलवाया है। 68 वर्षीय यह महिला असम से अपने परिजनों के साथ दिल्‍ली घूमने आई थी और लाल किला घूमने के दौरान परिवार से बिछुड गई। उत्तरी जिले के पुलिस उपायुक्‍त मनोज कुमार मीणा ने बताया कि महिला के लापता होने की सूचना पर थाना कोतवाली...

May 14, 2024 6:01 PM

राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं ने उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार किया

  राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं ने आज उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के समर्थन में अमेठी के मुंशीगंज में एक रैली को संबोधित किया। यहां उनका मुकाबला कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा से है। श्रीमती ईरानी ने कहा क...

May 14, 2024 7:18 PM

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ हिंसक झड़प में एक पुलिस अधिकारी सहित चार लोगों की मौत; 100 से अधिक लोग घायल

  पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ हिंसक झड़प में एक पुलिस अधिकारी सहित चार लोगों की मौत हो गई और एक सौ से अधिक लोग घायल हो गए हैं। शुक्रवार से हजारों प्रदर्शनकारी आटा सहित आवश्‍यक बस्‍तुओं की बढती कीमतों और भीषण बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों और पुलि...

May 14, 2024 5:04 PM

केरल में मौसम विभाग ने राज्य के पथानामथिट्टा और इडुक्की जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया

  केरल में मौसम विभाग ने राज्य के पथानामथिट्टा और इडुक्की जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें कई स्थानों पर तेज से बहुत तेज बारिश की संभावना जताई गई है। राज्य के आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने तेज बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को पहाड़ी क्षेत्रो...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला