राज्‍य समाचार

May 18, 2024 1:31 PM

हरियाणा के नूंह में मथुरा से जालंधर जा रही एक बस में आग लगने से आठ यात्रियों की मौत

हरियाणा के नूंह में कल रात मथुरा से जालंधर जा रही एक बस में भीषण आग लगने से आठ यात्रियों की मौत हो गई और 24 गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस में पंजाब और हरियाणा के 60 से ज्यादा यात्री सवार थे।

May 18, 2024 8:18 AM

मौसम विभाग ने केरल में अगले कुछ दिनों तक तेज वर्षा जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया 

मौसम विभाग ने केरल में अगले कुछ दिनों तक तेज वर्षा जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने पलक्कड़ और मल्लापुरम जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, इडुक्की, कोझिकोड तथा वायनाड जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। तेज हवाओं और खराब मौसम को ध्‍यान में रखते ...

May 18, 2024 8:15 AM

प्रधानमंत्री और वरिष्‍ठ भाजपा नेता नरेन्‍द्र मोदी हरियाणा में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में करेंगे दो रैलियां 

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी आज हरियाणा में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में दो रैलियां करेंगे। वे अंबाला में दिन में लगभग पौने तीन बजे और सोनीपत के गोहाना में सायं करीब पौने पांच बजे रैलियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की यात्रा को देखते हुए अंबाला और सोनीपत ...

May 18, 2024 7:28 AM

दिल्‍ली में चुनावी गतिविधियां हुई तेज, प्रधानमंत्री और वरिष्‍ठ भाजपा नेता नरेन्‍द्र मोदी तथा वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्‍ली में शुरू करेंगे प्रचार

राजधानी दिल्‍ली में आज से चुनावी गतिविधियां तेज हो जाएंगी। प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी तथा कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता राहुल गांधी आज से दिल्‍ली में चुनावी प्रचार शुरू करेंगे। गौरतलब है कि दिल्ली में लोकसभा की सात सीटें हैं। इन सभी सीटों पर पिछले चुनाव में भाजपा ने...

May 18, 2024 7:24 AM

पंजाब: राज्य की 13 लोकसभा सीटों के लिए एक जून को सातवें चरण में होगा मतदान

पंजाब में लोकसभा की 13 सीटों के लिए सातवें और अंतिम चरण में पहली जून को वोट डाले जाएंगे। पर्चे वापस लेने के बाद अब कुल 328 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। इन सीटों के लिए कुल  466 उम्मीदवारों ने 598 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। 

May 17, 2024 1:10 PM

राष्‍ट्रीय महिला आयोग ने लिया राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी के मामले में संज्ञान, आयोग की अध्यक्ष ने कहा- यह गंभीर चिंता का विषय

राष्‍ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने आज दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व निजी सहायक पर आम आदमी पार्टी की राज्‍यसभा सदस्‍य स्‍वाति मालीवाल द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर कड़ी निंदा व्यक्त की। श्रीमती शर्मा ने कहा कि यह घटना एक ऐसी महिला के साथ हुई जो दिल्‍ली महिला आयोग की पूर...

May 17, 2024 1:06 PM

नागालैंड: राज्य मंत्रिमंडल ने किया आग्रह, शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में भागीदारी को लेकर पुनर्विचार करे ईस्टर्न नागालैंड पीपुल्स ऑर्गेनाइजेशन 

नागालैंड मंत्रिमंडल ने 26 जून को होने वाले शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) चुनावों में भागीदारी नहीं करने संबंधी ईस्टर्न नागालैंड पीपुल्स ऑर्गेनाइजेशन (ईएनपीओ) के निर्णय पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। संसदीय कार्य मंत्री और राज्य के प्रवक्ता के.जी. केन्‍ये ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने ईएनपीओ तथा ...

May 17, 2024 8:47 AM

महाराष्‍ट्र: मुंबई में आज आईएनडीआई गठबंधन की रैली, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई नेता रहेंगे मौजूद

महाराष्‍ट्र में मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स ग्राउंड में आज आईएनडीआई गठबंधन एक रैली करेगा। रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, वरिष्ठ नेता शरद पवार, उद्धव ठाकरे और गठबंधन के अन्य नेताओं के भाग लेने की उम्मीद है।  

May 17, 2024 8:23 AM

तेलंगाना: हैदराबाद में बारिश ने लोगों को गर्मी से दी राहत, राज्य के 15 जिलों में गरज और बिजली के साथ तेज हवा चलने की आशंका

हैदराबाद शहर और कुछ बाहरी क्षेत्रों में कल हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। सिकंदराबाद, खैरताबाद, बेगमपेट, कुकटपल्ली, अमीरपेट और कुछ अन्य क्षेत्रों में तेज वर्षा हुई। खैरताबाद में 93.3 और शेखपेट में 87 मिलीमीटर की बारिश दर्ज की गई। बारिश को ध्‍यान में रखते हुए मुख्‍यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने ...

May 17, 2024 1:32 PM

मौसम: उत्तर-पश्चिमी भारत और बिहार में अगले चार दिन भीषण गर्मी का अनुमान, पंजाब सहित हरियाणा, दिल्‍ली और राजस्‍थान के कुछ हिस्सों में 20 मई तक गर्मी का प्रकोप

मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिमी भारत और बिहार में अगले चार दिन भीषण गर्मी का अनुमान व्यक्त किया है। पंजाब, हरियाणा, दिल्‍ली और पश्चिमी राजस्‍थान के कुछ हिस्सों में बीस मई तक भीषण गर्मी रह सकती है। पूर्वी और मध्‍य भारत में भी कल तक भीषण गर्मी बनी रहेगी।  मौसम विभाग का अनुमान है कि इस महीने की 23 तारीख तक...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला