राज्‍य समाचार

May 20, 2024 8:54 PM

आंध्र प्रदेश में एस.आई.टी ने मतदान के दिन हिंसा के संबंध में पुलिस महानिदेशक हरीश गुप्‍ता को रिपोर्ट सौंपी

आंध्र प्रदेश में पुलिस महानिरीक्षक विनीत बृज लाल के नेतृत्‍व में विशेष जांच दल-एस.आई.टी ने आज पुलिस महानिदेशक हरीश गुप्‍ता को रिपोर्ट सौंपी। मतदान के दिन पलनाडु, अनंतपुरमु और तिरूपति जिलों में हिंसा के संबंध में दर्ज मामलों में प्रक्रियागत खामी की जांच के लिए एस.आई.टी. गठित की गई थी। सत्‍तारूढ वाई.ए...

May 20, 2024 8:42 PM

प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता नरेंद्र मोदी दो दिन के बिहार दौरे पर पटना पहुंचे

प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता नरेंद्र मोदी दो दिन के बिहार दौरे पर आज शाम पटना पहुंचे। श्री मोदी ने बिहार के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता शुशील कुमार मोदी को पुष्‍पांजली अर्पित की। शुशील मोदी का हाल ही में निधन हो गया था। प्रधानमंत्री पटना के राजेन्‍द्र नगर में उनके घर भी गए...

May 20, 2024 8:41 PM

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के पांचवें और अंतिम चरण के मतदान में आज शाम पांच बजे तक करीब 49% मतदान

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के पांचवें और अंतिम चरण के मतदान में आज शाम पांच बजे तक  करीब 49 प्रतिशत मतदान की खबर है। डिंडोरी 57 दशमलव शून्‍य-छह प्रतिशत मतदान के साथ राज्‍य में सबसे आगे है जबकि कल्याण में सबसे कम 41 दशमलव सात-शून्‍य प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। भाजपा के प्रमुख उम्‍मीदवारों में केंद्...

May 20, 2024 8:36 PM

गुजरात में अगले तीन दिनों तक गर्मी का प्रकोप बना रहेगा : मौसम विभाग

मौसम विभाग का अनुमान है कि गुजरात में अगले तीन दिनों तक गर्मी का प्रकोप बना रहेगा। पिछले 24 घंटों में राज्य में अधिकतम तापमान अमरेली, भावनगर, अहमदाबाद और डिसा में 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान सौराष्ट्र-कच्छ और अन्य जिलों में भीषण गर्मी रहेगी। अहमदाबाद और राजको...

May 20, 2024 8:31 PM

बिहार में आज लोकसभा चुनाव के 5वें चरण के तहत सभी पांच संसदीय क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न

बिहार में आज लोकसभा चुनाव के 5वें चरण के तहत सभी पांच संसदीय क्षेत्रों हाजीपुर, मधुबनी, सारण, मुजफ्फरपुर और सीतामढी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के अनुसार मुजफ्फरपुर संसदीय क्षेत्र के औराई और गायघाट में दो मतदान केंद्रों पर मतदा...

May 20, 2024 8:28 PM

जम्‍मू कश्‍मीर के बारामुला संसदीय क्षेत्र में शाम पांच बजे तक 54 दशमलव दो-एक प्रतिशत मतदान हुआ : निर्वाचन आयोग

निर्वाचन आयोग ने कहा है कि जम्‍मू कश्‍मीर के बारामुला संसदीय क्षेत्र में शाम पांच बजे तक 54 दशमलव दो-एक प्रतिशत मतदान हुआ। यह पिछले आठ लोकसभा चुनावों में सबसे अधिक मतदान है। इस सीट पर दो हजार 103 मतदान केन्‍द्र बनाये गये थे। यहां से 22 उम्‍मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। आयोग ने कहा कि शांतिपूर्ण और सुगम ...

May 20, 2024 7:29 PM

कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा– राज्य के लोगों से किए गए वादों को पूरा किया गया है

कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा है कि उनकी सरकार ने राज्य के लोगों से किए गए वादों को पूरा किया है और पांच गारंटी योजनाओं पर कुल छत्‍तीस हजार करोड़ रुपये खर्च किए हैं। वे आज राज्‍य में कांग्रेस सरकार के एक साल पूरे होने के अवसर पर बेंगलुरु में एक संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने...

May 20, 2024 7:26 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने छत्‍तीसगढ में हुई सड़क दुर्घटना में कई लोगों के मारे जाने पर गहरा शोक व्यक्त किया

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने छत्‍तीसगढ में हुई सड़क दुर्घटना में कई लोगों के मारे जाने पर गहरा शोक व्यक्त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में राष्ट्रपति ने दुर्घटना में मारे गए परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उपराष्‍ट्रपति ने दुर्घटन...

May 20, 2024 7:26 PM

बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के असर को देखते हुए नोएडा और गाजियाबाद में जिलाधिकारियों ने प्राइमरी से लेकर आठवीं तक के सभी विद्यालयों की छुट्टी की

बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के असर को देखते हुए नोएडा और गाजियाबाद में जिलाधिकारियों ने प्राइमरी से लेकर आठवीं तक के सभी विद्यालयों की छुट्टी कर दी है।  प्रशासन ने पत्र लिखकर इसकी सूचना सभी स्कूलों को जारी की है। नोएडा में रविवार को पारा तकरीबन 46 डिग्री तक पहुंच गया था। इसके और बढ़ने की संभावना है। ...

May 20, 2024 7:25 PM

झारखंड में लोकसभा की तीन सीटों पर लगभग 61 दशमलव नौ-शून्य प्रतिशत मतदान हुआ

झारखंड में आज लोकसभा की तीन सीटों पर चुनाव के लिए लगभग 61 दशमलव नौ-शून्य प्रतिशत मतदान हुआ। चतरा में 60 दशमलव दो-छह प्रतिशत, कोडरमा में 61 दशमलव छह-शून्य और हजारीबाग में 63 दशमलव छह-छह प्रतिशत वोट डाले गए। इसके साथ ही 54 उम्मीदवारों का भाग्‍य इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में बंद हो गया। मतदान के बाद स...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला