राज्‍य समाचार

May 22, 2024 8:27 PM

पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा वर्ष 2010 के बाद से जारी किए गए अन्‍य पिछड़ा वर्ग – ओबीसी के सर्टिफिकेट रद्द

  कलकत्‍ता उच्‍च न्‍यायालय ने आज पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा वर्ष 2010 के बाद से जारी किए गए अन्‍य पिछडा वर्ग - ओबीसी के सर्टिफिकेट को रद्द कर दिया है। न्‍यायमूर्ति तपोब्रता चक्रबर्ती और न्‍यायमूर्ति राजशेखर मंथा की पीठ ने यह आदेश दिया। इस आदेश से पांच लाख ओबीसी सर्टिफिकेट रद्द हो जाएंगे। न्‍यायालय ने...

May 22, 2024 8:18 PM

अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली में आसमान साफ रहने और 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने की संभावना

  राजधानी में आज तेज धूप और गर्म हवाओं के चलने के कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पडा। आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से तीन डिग्री अधिक 43 दशमलव चार डिग्री सेल्‍सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से चार डिग्री अधिक 30 दशमलव नौ डिग्री सेल्‍सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अन...

May 22, 2024 8:16 PM

दिल्‍ली में 25 मई को होने वाले चुनाव में सभी सात लोकसभा सीटों के लिए प्रचार जोर-शोर से चल रहा है

  दिल्‍ली में 25 मई को होने वाले चुनाव में सभी सात लोकसभा सीटों के लिए प्रचार जोर-शोर से चल रहा है। कल प्रचार का अंतिम दिन है। भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। सभी दलों के नेता अलग-अलग इलाकों में रैलियां, रोड शो, नुक्कड़ सभाएं करके...

May 22, 2024 8:04 PM

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दक्षिणी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के द्वारका में एक जनसभा को संबोधित किया

  भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दक्षिणी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के द्वारका में एक जनसभा को संबोधित किया। यहां से भाजपा के रामवीर सिंह बिधुड़ी चुनावी मैदान में है। इस दौरान अपने संबोधन में, श्री मोदी ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार भारत के लोगों ने कांग्रेस मॉडल और भाजपा मॉडल...

May 22, 2024 7:56 PM

कांग्रेस पार्टी की प्रमुख प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा ने झारखंड के गोड्डा में न्‍याय संकल्‍प रैली को संबोधित किया

  कांग्रेस पार्टी की प्रमुख प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा ने झारखंड के गोड्डा में न्‍याय संकल्‍प रैली को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी ऐसे मुद्दे हैं जिनका जनता सामना कर रही हैं। भाजपा शासित केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्‍होंने कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमंत सोर...

May 22, 2024 7:52 PM

राजस्‍थान के ज्यादातर हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में

  राजस्‍थान के ज्यादातर हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं। राज्य में कल के मुकाबले आज कई स्थानों पर अधिकतम तापमान एक से दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया। आज बाडमेर में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, फलोदी,चुरू, और जैसलमेर में भी दिन का पारा 47 डिग्री से उपर मापा गया। हमारे स...

May 22, 2024 7:25 PM

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने दिल्‍ली में जल संकट पैदा करने के लिए पानी का प्रवाह रोक दिया है

   आम आदमी पार्टी ने आज आप और दिल्ली के लोगों के खिलाफ कथित साजिश करने के लिए भारतीय जनता पार्टी पर जमकर प्रहार किया। नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने दिल्‍ली में जल संकट पैदा करने के लिए पानी का प्रवाह रोक दिया है। उन्होंने कहा कि एक क...

May 22, 2024 7:24 PM

दिल्ली उच्च न्यायालय ने आदेश दिया है कि अंग दाताओं और प्राप्तकर्ताओं को उनके दस्तावेज़ में किसी भी कमी के बारे में व्हाट्सएप या ई-मेल के माध्यम से सूचित किया जाना चाहिए

   अंग प्रत्यारोपण प्रक्रिया में संचार और दक्षता बढ़ाने के कदम में, दिल्ली उच्च न्यायालय ने आदेश दिया है कि अंग दाताओं और प्राप्तकर्ताओं को उनके दस्तावेज़ में किसी भी कमी के बारे में व्हाट्सएप या ई-मेल के माध्यम से सूचित किया जाना चाहिए। इस निर्णय का उद्देश्य अधिसूचना प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना औ...

May 22, 2024 7:22 PM

25 मई को लोकसभा चुनाव के मतदान को देखते हुए दिल्‍ली मेट्रो की सेवा सभी लाइनों पर सुबह चार बजे से प्रारंभ हो जायेगी

  राजधानी दिल्‍ली में 25 मई को लोकसभा चुनाव के मतदान को देखते हुये दिल्‍ली मेट्रो की सेवा सभी लाइनों पर सुबह चार बजे से प्रारंभ हो जायेगी ताकि चुनाव की डयूटी पर जाने वाले कर्मचारी इस सुविधा का लाभ उठा सके। दिल्‍ली मेट्रो ने यह जानकारी एक ट्वीट के माध्‍यम से दी। दिल्‍ली मेट्रो ने कहा कि मेट्रो ट्रेन ...

May 22, 2024 5:54 PM

हरियाणा की सभी दस लोकसभा सीटों पर शनिवार को होने वाले मतदान के लिए प्रचार जोरों पर

  हरियाणा की सभी दस लोकसभा सीटों पर शनिवार को होने वाले मतदान के लिए प्रचार जोरों पर है। कांग्रेस और भाजपा के शीर्ष नेता, पार्टी उम्‍मीदवारों के समर्थन में वोट मांग रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज महेंद्रगढ़-भिवानी संसदीय क्षेत्र के चरखी दादरी में एक चुनाव रैली को संबोधित किया और अग्निवीर य...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला