राज्‍य समाचार

May 24, 2024 7:45 AM

लोकसभा चुनाव: बिहार में अंतिम चरण के चुनाव के लिए कई प्रमुख नेता प्रचार में जुटे

बिहार में लोकसभा चुनाव के सातवें यानी अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार जोरो पर है। राज्‍य में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन, आई.एन.डी.आई गठबंधन और अन्य दलों के नेता मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए लगातार जनसभाएं कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता अमित शाह आज आरा ...

May 24, 2024 7:43 AM

बारिश के कारण केरल के दो जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया

केरल में कल शाम से बारिश के कारण अनेक निचले इलाकों में पानी भर गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य में कल तक बारिश जारी रहने की संभावना है। एर्नाकुलम और त्रिशूर जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय जिलों वायनाड, इडुकी और पत्तनमतिट्टा सहित 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चक्रवात ...

May 23, 2024 8:39 PM

बिहार में एक मतदान केंद्र पर झड़प और मतदान बाद हिंसा के मामले में राजद उम्मीदवार रोहिणी आचार्य सहित सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

बिहार के सारण संसदीय क्षेत्र के तेलपा में एक मतदान केंद्र पर झड़प और मतदान बाद हिंसा के मामले में राष्‍ट्रीय जनता दल उम्मीदवार रोहिणी आचार्य सहित सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने बताया कि चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन, मतदान केंद्र पर दंगा करने, हिंसा भड़काने...

May 23, 2024 8:31 PM

कलकत्‍ता उच्‍च न्‍यायालय ने एनआईए के पुलिस अधीक्षक धनराम सिंह के स्‍थानान्‍तरण की याचिका खारिज की

कलकत्‍ता उच्‍च न्‍यायालय ने राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण-एनआईए के पुलिस अधीक्षक धनराम सिंह के पश्चिम बंगाल से स्‍थानान्‍तरण की तृणमूल कांग्रेस-टीएमसी की याचिका खारिज कर दी। श्री सिंह ने एनआईए की टीम के साथ दिसम्‍बर 2022 में पूर्वी मिदनापुर जिले के भूपतिनगर में हुए धमाके के सिलसिले में पिछले महीने तृणम...

May 23, 2024 8:29 PM

दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में भीषण गर्मी से आज कुछ राहत मिली : मौसम विभाग

मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में भीषण गर्मी से आज कुछ राहत मिली है। विभाग ने अगले चार दिन तक मुख्य रूप से राजस्थान और गुजरात में अत्‍यधिक गर्मी की आशंका व्‍यक्‍त की है। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने कहा कि दिल्ली में तापमान 40...

May 23, 2024 8:13 PM

केरल में तेज बारिश जारी

केरल में तेज बारिश जारी है। मौसम विभाग ने आज एर्नाकुलम और त्रिशूर जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। 8 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। मछुआरों को केरल तट पर समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया है क्योंकि बहुत तेज बारिश होने की आशंका है।...

May 23, 2024 8:10 PM

हिमाचल प्रदेश में 7वें और अंतिम चरण का चुनाव प्रचार चरम पर

हिमाचल प्रदेश में सातवें और अंतिम चरण में पहली जून को होने वाले लोकसभा चुनाव और 6 विधानसभा उपचुनाव को लेकर चुनाव प्रचार चरम की और बढ़ रहा है। भाजपा व कांग्रेस दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस के पूर्व र...

May 23, 2024 8:06 PM

जम्‍मू कश्‍मीर में अनंतनाग में होने वाले मतदान के मद्देनजर राजौरी और पुंछ जिलों में सुरक्षा व्‍यवस्‍था कडी की गई

जम्‍मू कश्‍मीर में अनंतनाग लोकसभा क्षेत्र में शनिवार को होने वाले मतदान के मद्देनजर नियंत्रण रेखा के निकट राजौरी और पुंछ जिलों में सुरक्षा व्‍यवस्‍था कडी कर दी गई है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि सुरक्षित और निष्‍पक्ष मतदान के लिए पहाडी इलाकों सहित मतदान वाले क्षेत्रों में सुरक्षाबलों की अधिक संख्...

May 23, 2024 7:59 PM

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में सात माओवादी मारे गए

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में आज सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में सात माओवादी मारे गए। बस्तर रेंज के डीआईजी कमलोचन कश्यप और दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह मुठभेड़ नारायणपुर और दंतेवाड़ा की सीमा पर हुई है। उन्होंने बताया कि अबूझमाड़ के जंगल में माओवादियों की मौजूदग...

May 23, 2024 7:11 PM

दिल्‍ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में आर्ट फेस्‍ट-2024 का उद्घाटन

राजधानी के इंडिया हैबिटेट सेंटर में आज संस्‍कृति मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन ने समागम आर्ट फेस्‍ट-2024 का उद्घाटन किया। पांच दिवसीय इस आर्ट फेस्ट में देश के जाने-माने चित्रकारों की कलाओं को प्रदर्शित किया गया है। इस अवसर पर श्री मोहन ने कहा कि इस आर्ट फेस्ट का उद्देश्य चित्रकारों की कलाओं को एक बढ़...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला