राज्‍य समाचार

May 30, 2024 6:03 PM

दिल्ली विश्वविद्यालय और दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ विश्वविद्यालय परिसर में पानी की समस्या पर मिलकर काम करेंगे

दिल्ली विश्वविद्यालय और दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) अब विश्वविद्यालय परिसर में पानी की समस्या पर मिलकर काम करेंगे। यह निर्णय दिल्ली विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ डूसू प्रतिनिधियों की एक बैठक में लिया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने डूसू के ज्ञापन पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई...

May 30, 2024 5:10 PM

जम्मू जिले के अखनूर में तुंगी मोड़ इलाके में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से 16 यात्रियों की मौत

जम्मू-कश्मीर में आज दोपहर जम्मू जिले के अखनूर में तुंगी मोड़ इलाके में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से 16 यात्रियों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि घायलों को अखनूर के अस्पताल में भेजा गया है। गंभीर रूप से घायलों को जम्‍मू के सरकारी मे...

May 30, 2024 12:54 PM

दिल्ली में अग्निशमन विभाग को आई रिकॉर्ड 220 कॉल

दिल्ली में कल अग्निशमन विभाग को आग लगने की 220 दुर्घटनाओं के बारे में फोन कॉल आई। दिवाली त्योहार को छोड़कर यह एक दिन में आग लगने वाली दुर्घटनाओं का उच्च रिकॉर्ड है। इस दौरान कचरा डंपिंग स्थलों, एयर कंडीशन, इलेक्ट्रिक मीटर और तार आदि में आग लगने की घटनाओं की खबर मिली। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में दि...

May 30, 2024 12:35 PM

जम्मू-कश्मीर में दोपहर में सामान ढोने वाले जानवरों के उपयोग पर प्रतिबंध

जम्मू-कश्मीर में भीषण गर्मी के कारण जम्मू के जिलाधिकारी सचिन कुमार वैश्य ने दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच भारवाहक और सामान ढोने वाले जानवरों के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम-1960 और "पशु क्रूरता निवारण नियम, 1965" के प्रावधानों के अनुसार जारी किया गया है...

May 30, 2024 11:17 AM

आज गोवा राज्‍य दिवस, राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी शुभकामनाएं

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज गोवा राज्‍य दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं हैं। राष्‍ट्रपति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट में कहा कि गोवा के लोग अपने प्रगतिशील मूल्‍यों और आतिथ्‍य सत्कार के लिए जाने जाते हैं। उन्‍होंने कामना की कि यह खूबसूरत राज्‍य और इसके निवासी समृद्ध रहे और विकास के पथ पर...

May 30, 2024 9:00 AM

तेलंगाना सरकार के नए प्रतीक चिन्ह अपनाने के फैसले से आदिवासी लोगों में खुशी

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी के नए प्रतीक चिन्ह अपनाने के फैसले से राज्य के आदिवासी लोगों में उत्साह है। नया प्रतीक चिन्ह आदिवासी संस्कृति को प्रतिबिंबित करेगा जिसमें मेदाराम सम्मक्का सरलम्मा और नागोबा देवी की छवियां होंगी। सम्मक्का और सरलम्मा दोनों मां-बेटी थीं जिन्हें आदिवासी योद्धा की उ...

May 30, 2024 8:54 AM

पुणे में ससून अस्पताल के दो डॉक्टर निलंबित, छुट्टी पर भेजे गए डीन

महाराष्ट्र सरकार ने पुणे के ससून अस्पताल के दो वरिष्ठ चिकित्सकों को निलंबित कर दिया गया है यह निलंबन 19 मई की पॉर्श कार दुर्घटना के नाबालिग आरोपी के रक्त नमूनों से छेड़छाड़ सहित विभिन्न आरोप में किया गया है। डॉक्टर अजय तवरे और डॉक्टर श्रीहरि हल्नोर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। अस्पताल के...

May 30, 2024 11:42 AM

दिल्ली में पानी की कमी के लिए हरियाणा सरकार जिम्मेदार- जल मंत्री आतिशी

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने राजधानी के कुछ इलाकों में पानी की कमी को देखते हुए आज वजीराबाद जल उपचार संयंत्र का निरीक्षण किया। बाद में मीडिया से बातचीत में उन्‍होंने आरोप लगाया कि दिल्‍ली में पानी की कमी के लिए हरियाणा सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि वजीराबाद तालाब में वर्तमान जल स्तर सामान्य स्...

May 29, 2024 9:18 PM

अगले 24 घंटों में केरल पहुंचेगा दक्षिण पश्चिम मॉनसून

  अगले 24 घंटों में दक्षिण पश्चिम मॉनसून केरल पहुंच सकता है। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि मानसून तय समय पहली जून से दो दिन पहले आएगा। विभाग ने कहा कि मानसून कल तक उत्तर-पूर्वी राज्यों के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन, लक्षद्वीप, केरल और बंगाल की खाड़ी के कु...

May 29, 2024 9:13 PM

केरल में भारी बारिश से बाढ़ के हालात, सात जिलों में ऑरेंज तो शेष जिलों में येलो अलर्ट

  केरल में जारी भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में अत्यधिक जल भराव की खबरें आ रही हैं। मौसम विभाग ने आज तिरुवनंतपुरम और एर्नाकुलम सहित सात जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और शेष जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। निचले इलाकों में भीषण बाढ़ की स्थिति है। तिरुवनंतपुरम और एर्नाकुलम इससे सबसे अधिक प्रभाव...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला