राज्‍य समाचार

May 31, 2024 1:40 PM

पंजाब: पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए कल होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी 

पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए कल होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान केंद्रों के लिए चुनाव कर्मचारियों अपने-अपने मतदान स्थल के रवाना हो रहे हैं।

May 31, 2024 1:37 PM

बिहार: भीषण गर्मी से 24 घंटों के दौरान 29 लोगों की मौत हो गई और 200 से ज्यादा लोग बीमार हुए

बिहार में भीषण गर्मी से 29 लोगों की मौत हो गई और 200 से ज्यादा लोग बीमार हुए। ये मौतें पिछले 24 घंटों के दौरान हुई। सबसे ज्यादा 12 मौतें औरंगाबाद जिले में हुईं जहां पारा 48 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। भोजपुर जिले में छह जबकि रोहतास और जहानाबाद में चार-चार लोगों की मौत हुई। बक्सर, अरवल और ना...

May 31, 2024 1:35 PM

दिल्‍ली: बेबी केयर न्‍यू बॉर्न अस्पताल के मालिक और एक सह-आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, भयानक आग में सात बच्‍चों की हुई थी मृत्यु 

दिल्‍ली की एक अदालत ने बेबी केयर न्‍यू बॉर्न अस्पताल के मालिक और एक सह-आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कुछ दिनों पहले इस अस्पताल में लगी भयानक आग में सात बच्‍चों की मृत्यु हो गई थी। अस्पताल के मालिक नवीन खिची और ड्यूटी पर तैनात एक कर्मचारी को निजी अस्पताल में लगी आग के मद्देनजर ...

May 31, 2024 1:33 PM

जम्मू-कश्मीर: पुंछ जिले में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई गोलीबारी

जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के मराह गांव में कल आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी हुई। आकाशवाणी जम्मू संवाददाता ने बताया कि कल देर रात सुरक्षाबलों को इलाके में कुछ आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में जानकारी मिली थी। पुलिस और सेना द्वारा पुंछ जिले में तलाशी के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों...

May 31, 2024 8:34 AM

ओडिशा: भीषण गर्मी के चलते सुंदरगढ़ जिले में 14 लोगों की मौत

ओडिशा में, राज्य के अधिकांश हिस्सों में पारा बढ़ने के कारण सुंदरगढ़ जिले में भीषण गर्मी से 14 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, राउरकेला सरकारी अस्पताल (आरजीएच) में कल दोपहर छह घंटे के भीतर 10 लोगों की मौत हो गई। आरजीएच पहुंचने तक आठ लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि बाकी लोगों की इलाज के दौरा...

May 31, 2024 8:03 AM

यौन उत्पीड़न के मामलों का सामना कर रहे प्रज्वल रेवन्ना को किया गया गिरफ्तार

कर्नाटक में कल मध्य रात्रि में बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यौन उत्पीड़न के मामलों सामना कर रहे हासन के जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना को म्यूनिख से वापसी के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। विशेष जांच दल ने प्रज्वल रेवन्ना को हिरासत में लिया। उन्हें अदालत के समक्ष पेश कर उनके विरुद्ध यौन उत्पीड़न के...

May 31, 2024 7:58 AM

जम्‍मू-कश्‍मीर: उधमपुर-कठुआ संसदीय सीट पर वोटों की गिनती की तैयारियां पूरी, इस सीट पर 12 उम्मीदवार हैं मैदान में

जम्‍मू-कश्‍मीर में उधमपुर-कठुआ संसदीय सीट पर वोटों की गिनती की तैयारियां पूरी हो गयी है। हमारे संवाददाता ने बताया कि इस सीट पर 12 उम्मीदवार मैदान में है। वोटों की गिनती कठुआ के सरकारी डिग्री कालेज में होगी, जहां बहुस्तरीय सुरक्षा और 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की गयी है। इस केन्‍द्र पर 18 व...

May 31, 2024 7:42 AM

जम्‍मू-कश्‍मीर: बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हुई, राष्‍ट्रपति, उपराष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति प्रकट की शोक संवेदना 

जम्‍मू-कश्‍मीर में कल हुई बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है और 69 लोग घायल हो गए हैं। यात्रियों से भरी यह बस उत्‍तर प्रदेश और राजस्थान के रहने वाले तीर्थयात्रियों को लेकर रियासी जिले के शिवखोरी जा रही थी। इस बस के जम्‍मू-जिले के अखनूर क्षेत्र की एक गहरी खाई में गिर जाने से यह दु...

May 31, 2024 7:39 AM

झारखंड: आम चुनाव के अंतिम चरण में होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी, राज्‍य की गोड्डा, दुमका और राजमहल सीटों पर डाले जाएंगे वोट 

झारखंड में अंतिम चरण में कल होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी हो गयी है। इस चरण में राज्‍य की गोड्डा, दुमका और राजमहल सीटों पर वोट डाले जायेगें। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा और शाम 5 बजे तक चलेगा। 53 लाख 24 हजार से अधिक मतदाता 52 उम्मीदवारों के भाग्‍य का फैसला करेंगे। मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी ...

May 31, 2024 7:37 AM

पंजाब: लोकसभा चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी, कुल 328 प्रत्याशी मैदान में

पंजाब में कल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। इस चुनाव में 169 निर्दलीय उम्मीदवारों सहित कुल 328 उम्मीदवार मैदान में हैं, जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला