राज्‍य समाचार

June 12, 2024 10:30 AM

आज ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन चरण माझी

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहन चरण माझी आज ओडिशा के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह आज शाम भुवनेश्‍वर के जनता मैदान में होगा। उनके साथ कनक वर्धन सिंह देव और प्रवती परिदा भी शपथ लेंगे। ये दोनों उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं। यह पहली बार है जब भारतीय जनता पार्टी राज्य में नवीन पटनाय...

June 12, 2024 7:41 AM

जम्मू-कश्मीर: तीर्थयात्रियों की बस पर हुए हमले में शामिल आतंकियों पर 20 लाख रुपये का इनाम घोषित, पुलिस ने स्केच भी जारी किया

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में तीर्थयात्रियों की बस पर हाल ही में हुए हमले में शामिल आतंकवादियों के बारे में सूचना देने के लिए पुलिस ने 20 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से आतंकवादियों का स्केच तैयार किया गया है। रियासी पुलिस ने आम जनता से आतंकवादियों के बारे में पुख्त...

June 12, 2024 7:53 AM

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया

जम्मू-कश्मीर में कल शाम कठुआ के हीरानगर सेक्टर के सैदा सुखल क्षेत्र में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में छिपे हुए आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच अभी भी मुठभेड़ जारी है। स्‍थानीय लोगों की ओर से गोलीबारी किए जाने की सूचना मिलने के बाद ...

June 11, 2024 8:38 PM

तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू कल आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई गणमान्य व्‍यक्ति हिस्सा लेंगे।   आंध्र प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्री चंद्रबाबू नायडू सुबह 11 बजकर 27 मिनट पर विजयवाड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के...

June 11, 2024 8:24 PM

भाजपा संसदीय बोर्ड ने अरुणाचल प्रदेश में भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए सांसद रविशंकर प्रसाद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया

भारतीय जनता पार्टी संसदीय बोर्ड ने अरुणाचल प्रदेश में भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए सांसद रविशंकर प्रसाद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। दोनों केंद्रीय पर्यवेक्षकों की कल दोपहर ईटानगर पहुंचने की उम्‍मीद है। पार्टी के एक नेता ने कहा कि वे नए म...

June 11, 2024 8:20 PM

केंद्र सरकार के अधिकारियों ने मणिपुर के सेनापति जिले में चक्रवात रेमल के कारण ओलावृष्टि और बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया

केंद्र सरकार के अधिकारियों के एक अंतर मंत्रालय केंद्रीय दल ने आज मणिपुर के सेनापति जिले में चक्रवात रेमल के कारण ओलावृष्टि, तूफान और बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया।     दल ने जिला प्रशासन के वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न स्थानों का दौरा किया। उन्‍होंने अचानक आई बाढ़ के कारण प्रभावित हुई कृषि भ...

June 11, 2024 8:16 PM

झारखंड में भीषण गर्मी के कारण केजी से 12वीं कक्षा तक के स्कूल इस महीने की 15 तारीख तक बंद कर दिए गए

झारखंड में भीषण गर्मी के कारण केजी से 12वीं कक्षा तक के स्कूल इस महीने की 15 तारीख तक बंद कर दिए गए हैं।     राज्य के पलामू मंडल में अधिकतम तापमान 45 दशमलव 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा और वहां रेड अलर्ट जारी किया गया ह...

June 11, 2024 8:45 PM

भाजपा के नेता मोहन चरण माझी ओडिशा के नए मुख्यमंत्री होंगे

श्री मोहन चरण माझी ओडिशा के नए मुख्यमंत्री होंगे। राज्‍य में भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल ने आज सर्वसम्‍मति से श्री माझी को अपना नेता चुना। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेन्द्र यादव केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थे।   52 वर्षीय श्री माझी क्योंझर विधानसभा सीट से चार बार विधाय...

June 11, 2024 8:14 PM

लद्दाख: कारगिल आर्मी ब्रिगेड ने कारगिल युद्ध में अहम भूमिका निभाने वाली 101 रेगुलर फोर्स, बाइकर्स के समूह का गर्मजोशी से स्वागत किया

लद्दाख में 25वें कारगिल विजय दिवस समारोह के हिस्से के रूप में कारगिल आर्मी ब्रिगेड ने 1999 के कारगिल युद्ध में अहम भूमिका निभाने वाली 101 रेगुलर फोर्स, बाइकर्स के समूह का गर्मजोशी से स्वागत किया।     यह कार्यक्रम आर्मी गुडविल स्कूल हरका बहादुर में सेना की स्थानीय इकाई के सहयोग से  आयोजित किया गया। छ...

June 11, 2024 8:07 PM

जम्मू कश्मीर: श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड तीर्थयात्रियों के लिए जम्मू-सांझी छत हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करेगा

जम्मू कश्मीर में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड इस महीने की 18 तारीख से तीर्थयात्रियों के लिए  जम्मू-सांझी छत हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करेगा। हमारे संवाददाता ने श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग के हवाले से खबर दी है कि इस सेवा के अन्तर्गत् उसी दिन वापसी पर 35 हजार रुपये और अगले दिन...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला