राज्‍य समाचार

June 12, 2024 4:44 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एन चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एन चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि तेलुगू देशम पार्टी, जन सेना और भाजपा -गठबंधन की सरकार आंध्र प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और राज्य के युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूर...

June 12, 2024 1:39 PM

जम्मू-कश्मीर: वार्षिक खीर भवानी मेले के लिए 5000 से अधिक लोगों ने जम्मू से अपनी यात्रा शुरू की

जम्मू-कश्मीर में पांच हजार से अधिक लोगों ने कड़ी सुरक्षा के बीच कश्मीर में वार्षिक खीर भवानी मेले के लिए आज जम्मू से अपनी यात्रा शुरू की। इनमें ज्यादातर कश्मीरी पंडित समुदाय के लोग हैं। चार दिन की इस तीर्थयात्रा को जम्मू के संभागीय आयुक्त रमेश कुमार, राहत आयुक्त डॉ. अरविंद करवानी और प्रमुख कश्मीरी प...

June 12, 2024 1:36 PM

तमिलनाडु: सड़क दुर्घटना में एक बच्चे समेत 5 लोगों की मौत, 10 लोग घायल

तमिलनाडु में आज एक दुर्घटना में एक बच्चे और चार लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना सेलम के सुक्कमपट्टी रोड पर एक निजी बस की दो मोटरसाइकिलों से टक्कर के कारण हुई। बस में सवार 10 यात्री घायल हो गए। घायलों को सेलम के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

June 12, 2024 1:35 PM

दिल्ली में टैंकर माफिया और पानी की बर्बादी को लेकर सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दिल्‍ली सरकार को कड़ी फटकार लगाई

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने राष्ट्रीय राजधानी में टैंकर माफिया और पानी की बर्बादी को लेकर दिल्‍ली की आम आदमी पार्टी सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। न्‍यायालय ने दिल्‍ली सरकार से पूछा कि टैंकर माफियाओं के विरूद्ध क्या कदम उठाए गए हैं। न्यायमूर्ति पी.के. मिश्रा की अध्यक्षता वाली अवकाशकालीन पीठ हिमाचल प्रदेश स...

June 12, 2024 1:22 PM

दिल्ली में पानी से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए तैनात किए जाएंगे अधिकारियों के विशेष दल

राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट के बीच दिल्ली सरकार ने पानी के टैंकर उपलब्ध कराने और पानी से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए प्रत्येक क्षेत्र में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट और उप प्रभागीय मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारियों को तैनात करने का निर्णय लिया है। इस दल में तहसीलदार और अन्य अधिकारी भी शामिल होंगे। ...

June 12, 2024 12:42 PM

तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख नारा चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख नारा चंद्रबाबू नायडू ने आज कृष्णा जिले के केसरपल्ली आईटी पार्क में आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने उन्हें पद और गोपनीयता की दिलाई। श्री नायडू के साथ जन सेना पार्टी के तीन और भारतीय जनता पार्टी के एक सदस्य सहित 24 नवनिर्व...

June 12, 2024 12:31 PM

केरल: पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी और प्रसिद्ध फुटबॉल कोच टी.के. चतुन्नी का निधन

पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी और प्रसिद्ध फुटबॉल कोच टी.के. चतुन्नी का आज सवेरे केरल में एर्नाकुलम जिले के कारुकुट्टी के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे।   देश के प्रमुख फुटबॉल प्रशिक्षकों में से एक, चतुन्नी एफसी कोचीन, चर्चिल ब्रदर्स, डेम्पो एससी, मोहन बागान, सालगांवकर और केरल पुलिस फ...

June 12, 2024 12:24 PM

जम्मू-कश्मीर: तीर्थयात्रियों की बस पर हमले में शामिल आतंकियों की तलाश के लिए सुरक्षाबलों का अभियान लगातार जारी

जम्मू-कश्मीर के रियासी इलाके में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर हमले में शामिल आतंकवादियों का पता लगाने के लिए सुरक्षा बलों की कई विशेष परिचालन टीमों ने मंगलवार को लगातार तीसरे दिन रियासी और राजौरी जिलों के घने जंगलों में तलाशी अभियान जारी रखा। इस हमले में सात तीर्थयात्रियों, बस चालक और कंडक्टर स...

June 12, 2024 10:32 AM

आज आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू

तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू आज आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह कृष्णा जिले के केसरापल्ली में आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई गणमान्य लोग शामिल होंगें।

June 12, 2024 8:08 AM

देश के पास 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के लक्ष्य तक पहुंचने के पर्याप्त अवसर हैं: तेलंगाना के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन

तेलंगाना के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा है कि देश के पास 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर के सकल घरेलू उत्पाद के लक्ष्य तक पहुंचने के पर्याप्त अवसर हैं। उन्होंने युवाओं का भारत को विकसित राष्‍ट्र बनाने में प्रमुख भूमिका निभाने का आह्वान किया। राज्यपाल ने कहा कि सरकार विकास में वृद्धि के लिए प्राकृतिक...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला