राज्‍य समाचार

June 16, 2024 6:00 PM

बाढ़ प्रभावित सिक्किम में राहत, बचाव और मरम्मत का कार्य जोरों पर

बाढ़ प्रभावित सिक्किम में राहत, बचाव और मरम्मत का कार्य जोरों पर है। बाढ से मंगन जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है। राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री पिंट्सो नामग्याल लेप्चा ने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जिले के झूसिंग और रालक वार्ड का दौरा किया। करीब दस घरों को स्थाई रूप से सुरक्षा के चलते स्थानांतरित ...

June 16, 2024 5:26 PM

शिमला में अंतर्राष्‍ट्रीय ग्रीष्‍मकालीन महोत्‍सव

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में अंतर्राष्‍ट्रीय ग्रीष्‍मकालीन महोत्‍सव पूरे जोर-शोर से चल रहा है। राज्‍यपाल शिव प्रताप शुक्‍ल ने कल चार दिन तक चलने वाले इस महोत्‍सव का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि ऐसे उत्‍सव राज्‍य की समृद्ध संस्‍कृति को प्रोत्‍साहन देने और संरक्षित करने में मददगार ह...

June 16, 2024 1:58 PM

कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय सेना ने विद्यार्थियों के लिए एक मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया 

लद्दाख के करगिल में करगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय सेना ने विद्यार्थियों के लिए एक मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया। सुबह 6 बजे से 11 बजे तक आयोजित की गयी इस दौड़ में 15 से 18 वर्ष के 316 से अधिक लड़के और लड़कियों ने हिस्‍सा लिया। 5 किलोमीटर लम्बी यह दौड़ ख्री सुल्तान चू स्पोर्ट्स स्...

June 16, 2024 1:28 PM

महाराष्ट्र: नालासोपारा के फादरवाड़ी की एक झील में तैरने गए दो किशोरों की डूबने से मृत्यु

महाराष्ट्र के नालासोपारा के फादरवाड़ी की एक झील में कल तैरने गए दो किशोरों की डूबने से मृत्यु हो गई। दोनों की पहचान कर ली गई है। कथित तौर पर पीड़ितों के साथ आए अन्य तीन युवकों की तलाश की जा रही है।  घटना के समय स्थानीय लोगों ने चीख-पुकार सुनी और घटनास्‍थल पर पहुंचे। उनमें से दो युवकों को झील से बाहर...

June 16, 2024 1:26 PM

सिक्किम: मंगन के जिला कलेक्टर हेम कुमार छेत्री ने कहा- खराब मौसम के कारण फंसे हुए पर्यटकों को हवाई मार्ग से निकालना फिलहाल असंभव

सिक्किम में भारी वर्षा और भूस्खलन के मद्देनजर, मंगन जिले के लाचुंग और चुंगथांग में फंसे देश के लगभग 1200 और 15 विदेशी पर्यटकों को निकालने के प्रयास जारी हैं। मंगन के जिला कलेक्टर हेम कुमार छेत्री ने आकाशवाणी को बताया कि खराब मौसम के कारण फंसे हुए पर्यटकों को हवाई मार्ग से निकालना फिलहाल असंभव है। कई...

June 16, 2024 12:20 PM

मध्यप्रदेश: राज्‍य के सभी छह केंद्रीय मंत्रियों शिवराज सिंह चौहान सहित राज्‍य के सभी छह केंद्रीय मंत्रियों का पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा किया जाएगा अभिनंदन 

मध्यप्रदेश में भाजपा प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी ने बताया है कि राज्‍य के सभी छह केंद्रीय मंत्रियों शिवराज सिंह चौहान, डॉ. वीरेन्द्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, एल. मुरूगन, दुर्गादास उईके और श्रीमती सावित्री ठाकुर का आज शाम पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा अभिनंदन किया जाएगा। स्‍वागत ...

June 16, 2024 8:40 AM

सिक्किम: तेज वर्षा और भूस्‍खलन से सड़क बंद होने के कारण फंसे लगभग 1200 पर्यटकों को निकालने का काम जारी, मुख्यमंत्री ने लिया बाढ़ से नुकसान का जायजा

सिक्किम के मंगन जिले के लाचुंग में, तेज वर्षा और भूस्‍खलन से सड़क बंद होने के कारण फंसे लगभग 1200 पर्यटकों को निकालने का काम जारी है।राज्‍य के पर्यटन और नागर विमानन मंत्री श्री शिरिंग थेन्‍डुप भुटिया इस बचाव कार्य की व्‍यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे हैं। ख़राब मौसम के कारण बचाव कार्य के लिए सड़क और हव...

June 16, 2024 8:37 AM

जम्मू-कश्मीर: पुलिस और सेना ने कुपवाड़ा में मादक पदार्थ से जुड़े आतंकियों के नेटवर्क का भण्‍डाफोड़ किया  

जम्‍मू-कश्‍मीर में, पुलिस और सेना ने कल कुपवाड़ा में, मादक पदार्थ से जुड़े आतंकियों के एक बड़े नेटवर्क का भण्‍डाफोड़ किया। इस सिलसिले में कल तीन लोगों को हिरासत में लिया गया और उनसे बड़ी मात्रा में हेरोइन, विस्‍फोटक और हथियार जब्त किए गए।      कुपवाड़ा के वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक शोभित सक्सेना ने बताया कि ...

June 16, 2024 8:31 AM

जम्मू-कश्मीर: उप-राज्‍यपाल मनोज सिन्हा ने राज्‍य में आतंकी ढांचे को धवस्‍त करने के लिए प्रशासन को सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर काम करने के निर्देश दिए

जम्मू-कश्मीर के उप-राज्‍यपाल मनोज सिन्हा ने राज्‍य में आतंकी ढांचे को धवस्‍त करने के लिए प्रशासन को सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्‍होंने कहा कि आतंकवाद को बढ़ावा या सहयोग देने वालों से सख्ती से निपटा जाना चाहिए।      श्रीनगर में कल एक उच्च स्तरीय बैठक में, श्री सिन्‍...

June 16, 2024 8:29 AM

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों को विभागों का बंटवारा किया

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री ने गृह, वित्त,  प्रशासन, लोक शिकायत, सूचना एवं जनसंपर्क, जल संसाधन और योजना विभाग अपने पास रखा है।   उप-मुख्‍यमंत्री श्री कनकवर्धन सिंहदेव को कृषि और किसान सशक्तिकरण तथा ऊर्जा मंत्रालय की ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला