राज्‍य समाचार

June 18, 2024 3:45 PM

ओडिसा के बालासोर में दो समूहों के बीच हुई झड़प के बाद लगा कर्फ्यू

  ओडिसा के बालासोर में दो समूहों के बीच झड़प के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है। पुलिस ने बताया कि कल अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक उत्सव के दौरान गोहत्या के आरोप में झड़प हुई थी।   कल आधी रात से कर्फ्यू लगा दिया गया है जो आज आधी रात तक जारी रहेगा। प्रशासन ने शहर के कुछ संवेदनशील इलाकों में इंट...

June 18, 2024 10:11 PM

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने श्रीनगर के राजभवन में हुई उच्चस्‍तरीय बैठक के दौरान जम्‍मू कश्‍मीर में सड़क और राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

  केंद्रीय सडक परिवाहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने श्रीनगर के राजभवन में हुई उच्चस्‍तरीय बैठक के दौरान जम्‍मू कश्‍मीर में सड़क और राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर उप राज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा ने केंद्र शासित प्रदेश जम्‍मू कश्‍मीर में बड़े पैमाने पर आधारभूत संरचना से सं...

June 18, 2024 8:16 PM

केंद्र सरकार मणिपुर के सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि केंद्र सरकार मणिपुर के सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। मणिपुर में सुरक्षा के हालात की समीक्षा के लिए नई दिल्‍ली में हुई उच्च स्‍तरीय बैठक में उन्‍होंने कहा कि गृह मंत्रालय जल्‍द से जल्‍द मैतेई और कुकी दोनों समूहों से बात ...

June 17, 2024 9:35 PM

सिक्किमः मंगन जिले में फंसे हुए पर्यटकों को निकालने का काम शुरू हो गया है

बाढ़ प्रभावित सिक्किम में लाचुंग में फंसे पर्यटकों को हवाई मार्ग से निकालने की प्रक्रिया खराब मौसम के कारण बाधित हो गई थी, लेकिन आज सुबह मंगन जिले में फंसे हुए पर्यटकों को निकालने का काम शुरू हो गया है।    जिला प्रशासन ने राज्‍य पुलिस, वन विभाग, बी.आर.ओ., एन.डी.आर.एफ., एस.डी.आर.एफ और स्‍थानीय प...

June 17, 2024 9:14 PM

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने पोलावरम परियोजना निर्माण स्थल का दौरा किया

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को पोलावरम परियोजना निर्माण स्थल का दौरा किया और वहां चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।         परियोजना अधिकारियों ने मुख्‍यमंत्री को बांध की क्षतिग्रस्‍त दीवारों की जानकारी देने के साथ ही निर्माण कार्यों से अवगत कराया। बाद में, मीडिया...

June 17, 2024 8:34 PM

राजधानी में आज भी गर्म हवाओं के कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा

 राजधानी में आज भी गर्म हवाओं के कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से छह दशमलव चार डिग्री अधिक रहते हुए 45 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से 5.5 डिग्री अधिक रहते हुए 33 डिग्री सेल्सियस रहा।        मौसम विभाग के अनुसार अगल...

June 17, 2024 7:14 PM

10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर फरीदाबाद में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा

10वें अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिल्‍ली से सटे फरीदाबाद में ब्‍लॉक स्‍तर पर तिगांव और बड़खल में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। फरीदाबाद के उपायुक्‍त विक्रम सिंह ने बताया कि योग दिवस से पहले 19 जून को योग मैराथन दौड़ का भी आयोजन होगा। इसमें खिलाड़ी, विद्यार्थी, स्वयंसेवी संस्थाएं और आम नागरिक भ...

June 17, 2024 7:03 PM

दिल्‍ली पुलिस ने आज ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत एक लापता बच्ची को उसके माता-पिता से मिलवाया।

 दिल्‍ली पुलिस ने आज ‘ऑपरेशन मिलाप' के तहत एक लापता बच्ची को उसके माता-पिता से मिलवाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुतुब रोड पर गश्त के दौरान उन्हें एक 4 साल की बच्ची अकेली रोती हुई मिली। इसके बाद त्वरित कारवाई करते हुए पुलिस अधिकारी बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और उसके परिजनों की खोजबीन में जुट गए। ...

June 17, 2024 6:59 PM

राजधानी में चल रहे जल संकट को लेकर आज दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने वजीराबाद बैराज का दौरा किया

राजधानी में चल रहे जल संकट को लेकर आज दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने वजीराबाद बैराज का दौरा किया। इस दौरान जल मंत्री कहा कि वजीराबाद बैराज में कम पानी होने के कारण कई जल संयंत्र पूरी छमता के साथ काम नहीं कर पा रहे है। इस दौरान आतिशी ने बताया कि वजीराबाद तालाब में हरियाणा से पानी आता है, लेकिन इस बार ह...

June 17, 2024 1:55 PM

पश्चिम बंगाल रेल हादसा: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पीड़ितों को बढ़ी हुई अनुग्रह राशि दी जाएगी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पीड़ितों को बढ़ी हुई अनुग्रह राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को दो लाख 50 हजार और मामूली रूप से घायल लोगों को 50 हजार रुपये दिये जायेंगे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला