राज्‍य समाचार

June 19, 2024 2:05 PM

सिक्किम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान जोरों पर, आज पूरा हो सकता है पर्यटकों को निकालने का कार्य

  सिक्किम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान के साथ-साथ बुनियादी सेवाओं की बहाली का कार्य पूरे जोरों पर है। मंगन जिले के लाचुंग और चुंगथांग के प्रभावित इलाकों में फंसे करीब 1300 पर्यटकों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मंगन के जिलाधिकारी हेम कुमार छेत्री ने आकाशवाणी स...

June 19, 2024 1:56 PM

असम के करीमगंज जिले में भूस्खलन से पांच लोगों की मौत

  असम के करीमगंज जिले में कल रात भूस्खलन से पांच लोगों की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि घटना बदरपुर थाने के गेनचोरा गांव में हुई। विभिन्न एजेंसियों ने बचाव अभियान चलाया और 3 घंटे के अभियान के बाद सभी पांचों शव बरामद कर लिए गए।

June 19, 2024 12:51 PM

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: 10 दिवसीय योगोत्सव का आयोजन कर रहा है कर्नाटक आयुष विभाग

  कर्नाटक आयुष विभाग योगोत्सव का आयोजन कर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। योगोत्सव में स्काउट्स और गाइड, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और बेंगलुरु अपार्टमेंट मालिक एसोसिएशन की 10 दिवसीय गतिविधियां शामिल हैं। योग उत्सव 10 जून को शुरू हुआ और 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन समाप्त होगा।   

June 19, 2024 12:25 PM

असम में लगातार बारिश से कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, 15 जिलों में लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित

  असम में लगातार बारिश से कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 15 जिलों में लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। कल रात करीमगंज जिले में भूस्खलन से पांच लोगों की मौत हो गई। करीमगंज जिले के सभी स्कूल आज और कल बंद रहेंगे। गुवाहाटी शहर में कई जगहों पर जलजमाव की भी खबर है। बाढ़ प्रभावित कई जिलों में सड...

June 19, 2024 12:24 PM

अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश जारी, एनएच-415 का एक हिस्सा बह जाने से यातायात प्रभावित

  अरुणाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश जारी है। मौसम विभाग ने पूर्वी कामेंग, पापुम पारे और निचली दिबांग घाटी जिलों में रेड अलर्ट, नौ जिलों में ऑरेंज और बाकी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। कार्सिंगसा क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ से एनएच-415 का एक हिस्सा बह गया है, जिससे राजमार्ग क...

June 19, 2024 12:22 PM

लद्दाख: नियंत्रण रेखा के पास रहने वालों के लिए आरक्षण के संबंध में गठित आयोग ने दावे, अभ्यावेदन और सिफारिशें प्राप्त करने की अंतिम तिथि 3 जुलाई तक बढ़ाई

  केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के आसपास रहने वाले लोगों के लिए आरक्षण के संबंध में गठित एक सदस्यीय आयोग ने हितधारकों से दावे, अभ्यावेदन और सिफारिशें प्राप्त करने की अंतिम तिथि एक महीने बढ़ाकर तीन जुलाई कर दी है। सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति बंसी लाल भट्ट की अध्यक्षता वाले आयोग ने ...

June 19, 2024 12:49 PM

भाजपा में शामिल हुईं पूर्व कांग्रेस नेता किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी

  हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा की पूर्व कांग्रेस नेता किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी आज नई दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गईं। उन्हें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सांसद मनोहर लाल खट्टर और अन्य पार्टी नेताओं की उपस्थिति में पार्टी में शामिल किया गया। भाजपा में शामिल होने के ब...

June 19, 2024 11:02 AM

तमिलनाडु: आज से शुरू हो रहा है सभी समुद्री सुरक्षा एजेंसियों का दो दिवसीय संयुक्त सैन्य अभ्यास

तमिलनाडु में तटरक्षक बल आज से सैन्‍य अभ्‍यास का आयोजन कर रहा है जिसमें सभी समुद्री सुरक्षा एजेंसियां भाग ले रही हैं। दो दिवसीय अभ्यास में भारतीय नौसेना, समुद्री पुलिस, मत्स्य विभाग, सीमा शुल्क और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मिलकर अभ्यास करेंगी। इसमें मछुआरा समुदाय को भी शामिल किया जाएगा। यह एक नियमित अभ्...

June 19, 2024 8:54 AM

विश्व सिकल सेल दिवस पर आज मध्य प्रदेश में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

विश्व सिकल सेल दिवस पर आज उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मध्य प्रदेश के डिंडोरी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे डिंडोरी के शासकीय चन्द्र विजय महाविद्यालय में आयोजित किया जाएगा।   कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित राज्य सरकार के ...

June 19, 2024 8:49 AM

तेलंगाना में आईटीआई को उन्नत प्रौद्योगिकी केंद्रों में बदलने की परियोजना पर काम शुरू, 65 आईटीआई के कायाकल्प की है योजना

तेलंगाना राज्‍य सरकार ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्‍थानों को उन्नत प्रौद्योगिकी केंद्रों के रूप में विकसित करने की परियोजना पर काम शुरू किया है ताकि छात्रों को नौकरी के लिए तैयार किया जा सके। राज्‍य के मुख्‍यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कल हैदराबाद में आईटीआई मल्लेपल्ली परिसर में नए उन्नत प्रौद्योगिकी केंद्र...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला