राज्‍य समाचार

June 24, 2024 5:26 PM

तमिलनाडु में जहरीली शराब-त्रासदी से हुई मौतों को लेकर जेपी नड्डा ने मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखा पत्र

  केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज तमिलनाडु में जहरीली शराब-त्रासदी से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखा। श्री खड़गे को लिखे पत्र में, श्री नड्डा ने कांग्रेस के रुख पर सवाल उठाया और आरोप लगाया कि पार्टी ने इस मामले पर ...

June 24, 2024 2:11 PM

दिल्ली में जल संकट अभी भी बरकरार, आप और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली के कई भागों में जल संकट अभी भी बरकरार है। इस बीच, आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है।     दिल्‍ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत और ईमरान हुसैन ने आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को एक पत्र लिखकर हरियाणा स...

June 24, 2024 1:54 PM

तमिलनाडु: श्रीलंकाई नौसेना द्वारा पकड़े गए 22 मछुआरों की रिहाई की मांग को लेकर रामेश्वरम के मछुआरे एक दिन की हड़ताल पर

तमिलनाडु में रामेश्वरम के मछुआरे उन 22 मछुआरों की रिहाई की मांग को लेकर आज एक दिन की हड़ताल पर हैं, जिन्हें कल अंतरराष्ट्रीय जल सीमा में घुसपैठ करने के आरोप में श्रीलंकाई नौसेना ने पकड़ा था। इससे पहले शनिवार को 5 हजार मछुआरे 507 नावों में सवार होकर मछली पकड़ने गए थे। इनमें से तीन नावों पर सवार 22 मछ...

June 24, 2024 11:13 AM

जम्मू-कश्मीर: स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉ. मुश्ताक अहमद ने अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं का निरीक्षण किया

जम्मू-कश्मीर में कश्‍मीर स्वास्थ्य सेवा के निदेशक डॉक्टर मुश्ताक अहमद राथर ने इस महीने की 29 तारीख से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए चंदनवाडी बेस कैंप अस्पताल से शेषनाग बेस कैंप अस्पताल तक दौरा किया।   इस दौरान उन्‍होंने पहलगाम अक्ष पर स्थित स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं का निरीक्षण भी किया। उ...

June 24, 2024 11:06 AM

तेलंगाना: राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में किया जाएगा एकीकृत आवासीय विद्यालय परिसरों का निर्माण

तेलंगाना सरकार राज्य के सरकारी और आवासीय विद्यालयों को आधुनिक बनाने की योजना बना रही है। राज्य सरकार ने एक एकीकृत आवासीय विद्यालय परिसर में एक ही छत के नीचे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यकों के लिए गुरुकुल विद्यालय स्थापित करने की पहल की है। एकीकृत परिसरों का निर्माण राज्य ...

June 24, 2024 9:06 AM

पश्चिम बंगाल: अदालत ने आतंकी संगठन के सदस्य को 14 दिन के लिए एसटीएफ की हिरासत में भेजा

पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी आतंकवादी संगठन अंसार अल इस्लाम की शाखा शहादत के सदस्य मोहम्मद हबीबुल्लाह को दुर्गापुर की एसीजेएम अदालत ने 14 दिन के लिए राज्य पुलिस की एसटीएफ की हिरासत में भेज दिया। अंसार अल इस्लाम प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अल-कायदा से जुड़ा हुआ है। हबीबुल्ला को कल एसटीएफ ने पश्चिम बर्ध...

June 23, 2024 9:35 PM

झारखंड के हजारीबाग से एक पेशेवर-गिरोह द्वारा लीक किया गया था नीट-यूजी परीक्षा का प्रश्‍न-पत्र

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने कहा है कि नीट-यूजी परीक्षा का प्रश्‍नपत्र झारखंड के हजारीबाग से एक पेशेवर गिरोह द्वारा लीक किया गया था। इस गिरोह के 13 सदस्यों को विशेष जांच दल द्वारा गिरफ्तार किया है और मामले की जांच जारी है।      एक प्रेस विज्ञप्ति में आर्थिक अपराध इकाई ने कहा कि पेपर लीक मामला...

June 23, 2024 9:14 PM

दिल्ली में जारी भीषण गर्मी के कारण बीते 24 घंटे में एक व्यक्ति की जान गई

दिल्ली में जारी भीषण गर्मी के बीच पिछले 24 घंटे में गर्मी की वजह से सफदरजंग अस्पताल में भर्ती एक व्यक्ति की जान चली गई। वहीं, पिछले 24 घंटे में एक व्यक्ति को हीट स्ट्रोक के कारण सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रशासन ने बताया है कि वर्तमान में गर्मी से संबंधित बीमारियों के 15 मरीज भर्त...

June 23, 2024 9:04 PM

राजधानी में कई हिस्‍सों में आज हल्‍की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत

राजधानी में कई हिस्‍सों में आज हल्‍की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली में आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से सामान्‍य से एक डिग्री अधिक रहते हुए 39 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से दो डिग्री अधिक रहते हुए 29 दशमलव छह डिग्री सेल्...

June 23, 2024 6:06 PM

राजधानी दिल्ली में जल-संकट को लेकर मंत्री आतिशी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आज तीसरे दिन भी जारी

राजधानी दिल्ली में जल-संकट को लेकर दिल्ली की जल मंत्री आतिशी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आज तीसरे दिन भी जारी रही। उन्होंने कहा कि  हरियाणा सरकार द्वारा दिल्ली को लगभग 113 एमजीडी पानी कम दिया जा रहा है, जिस कारण दिल्लीवासियों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। जल मंत्री ने आरोप लगाया है कि ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला