राज्‍य समाचार

June 27, 2024 12:01 PM

दिल्‍ली की जल मंत्री आतिशी को अस्पताल से मिली छुट्टी

दिल्‍ली की जल मंत्री आतिशी का लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अनशन के दौरान सोमवार को उनका शुगर लेवल गिर जाने के बाद उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। हरियाणा से और अधिक जल की मांग को लेकर इस महीने की 21 तारीख को वे अनशन पर बैठी थीं...

June 27, 2024 11:40 AM

दिल्ली के कई इलाकों में हुई बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत

दिल्ली के कई हिस्सों में आज सुबह हल्‍की से मध्यम बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। राष्‍ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।    

June 27, 2024 10:38 AM

महाराष्ट्र विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से मुम्बई में शुरू होगा

महाराष्ट्र विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से मुम्बई में शुरू हो रहा है। कल शाम एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के फायदे के लिए काम करके महायुति सरकार ने खुद को मजबूत और निर्णायक साबित किया है। विपक्षी दलों ने कल सत्र की पूर्व सं...

June 27, 2024 10:35 AM

नागालैंड में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में 83.54 प्रतिशत मतदान का अनुमान

नागालैंड में 26 जून को तीन नगर पालिकाओं और 21 नगर परिषदों में हुए शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में 83.54 प्रतिशत मतदान होने का अनुमान है। यह चुनाव नागालैंड के लिए ऐतिहासिक है क्योंकि वहां 20 वर्ष बाद चुनाव आयोजित हुए और इसमें महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया था। 214 वार्डों के अंतर्गत 420 मतदान क...

June 27, 2024 10:31 AM

केरल: राज्य भर में हो रही है मूसलाधार बारिश

केरल में समूचे राज्य में मूसलाधार वर्षा हो रही है। राज्य में बड़े पैमाने पर वर्षा से नुकसान होने की खबरें हैं। आज दो दिनों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट और सात जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

June 27, 2024 10:29 AM

तेलंगाना में जूनियर डॉक्टरों ने अपनी तीन दिन की हड़ताल समाप्त की

तेलंगाना में जूनियर डॉक्टरों ने अपनी तीन दिन की हड़ताल समाप्त कर दी है। राज्य सरकार द्वारा राज्य के तीन प्रमुख कॉलेजों में निर्माण कार्यों के लिए आयुर्विज्ञान शिक्षा निदेशालय को 200 करोड़ रुपए आवंटित करने का आदेश जारी करने के बाद हड़ताल समाप्त की गई। जूनियर डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर स्वास्थ्य ...

June 27, 2024 10:23 AM

ओडिशा के अलग-अलग स्थानों पर अगले तीन दिनों में तेज वर्षा होने की संभावना

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती प्रवाह के कारण ओडिशा के अलग-अलग स्थानों पर अगले तीन दिनों में तेज वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज गजपति, रायगडा, नवरंगपुर, कालाहंडी, बलंगीर, नौपाडा, मलकानगिरी और कोरापुट जिलों में कुछ स्थानों पर तेज से बहुत तेज वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है। कल खोरदा, ...

June 27, 2024 10:14 AM

नीट पेपर लीक मामले में झारखंड के हजारीबाग पहुंची सीबीआई की टीम, ओएसिस स्कूल और एसबीआई शाखा में की पड़ताल

नीट पेपर लीक मामले की जांच के लिए केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो (सीबीआई) की एक टीम कल झारखंड के हजारीबाग स्थित ओएसिस स्कूल पहुंची। सीबीआई के अधिकारियों ने पेपर लीक से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर स्कूल के प्राचार्य से पूछताछ की। इसके बाद आगे की पूछताछ के लिए सीबीआई उन्हें अपने साथ ले गई। प्राचार्य नीट परीक...

June 27, 2024 10:04 AM

जम्मू-कश्मीर: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने चंदनवाडी बेस कैंप का दौरा कर श्री अमरनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कल चंदनवाडी बेस कैंप का दौरा कर श्री अमरनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू हो रही है।   उपराज्यपाल ने अधिकारियों और सेवा प्रदाताओं के साथ बातचीत की और शिविर और यात्रा मार्ग में भोजन और ठहरने के प्रबंध, स्वास्थ्य देखभाल, स...

June 27, 2024 10:00 AM

जम्मू-कश्मीर: पर्यटन विकास कॉन्क्लेव में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्थाई पर्यटन मॉडल विकसित करने के प्रयासों का उल्लेख किया

जम्मू-कश्मीर पर्यटन विकास कॉन्क्लेव में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर को विश्व के सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थलों में से एक बनाने में प्रशासन के स्थाई पर्यटन मॉडल विकसित करने के प्रयासों का उल्लेख किया। श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में पर्यटन उद्योग, फिल...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला