राज्‍य समाचार

July 2, 2024 2:06 PM

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 19 जिलों में 6 लाख से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में

  असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। राज्‍य के 19 जिलों में छह लाख से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान तिनसुकिया और धेमाजी जिले में दो और व्यक्तियों की मौत हो गई जिससे मरने वालों की संख्या 36 हो गई है। गोलाघाट में एक अन्य व्यक्ति के लापता होने की सूचना है। बाढ़ से 64 मंडलों...

July 2, 2024 2:14 PM

झारखंड में नए आपराधिक कानूनों को लागू करने में पुलिस को कोई समस्या नहीं हुई: डीजीपी अजय कुमार सिंह

  झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अजय कुमार सिंह ने कहा है कि राज्य में नए आपराधिक कानूनों को लागू करने में पुलिस अधिकारियों को अब तक किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि झारखंड के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को नए आपराधिक कानूनों के संबंध में प्रशिक्षण प्राप्त हुआ ह...

July 2, 2024 2:19 PM

झारखंड में तलाशी अभियान के दौरान छह माओवादी पकड़े गए

झारखंड में तलाशी अभियान के दौरान छह माओवादियों को पकड़ा गया है। चार माओवादियों को लातेहार जिले के जंगलों से गिरफ्तार किया गया, जबकि एक को रांची और एक को खूंटी जिले से गिरफ्तार किया गया। माओवादियों से हथियार, गोला-बारूद और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए। इस बीच एक नक्सली ने रांची पुलिस के सामने आत्म...

July 2, 2024 10:45 AM

अरविंद केजरीवाल की सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर आज दिल्ली उच्च न्यायालय में होगी सुनवाई

  दिल्ली उच्च न्यायालय में आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस याचिका पर सुनवाई होगी जिसमें उन्होंने कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती दी है। मामले की सुनवाई आज न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा की अध्यक्षता वाली पीठ करेगी। केजरीवाल ने...

July 2, 2024 10:08 AM

तेलंगाना में नई भारतीय न्याय संहिता के तहत राज्य की पहली प्राथमिकी दर्ज की गई

तेलंगाना में नई भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत कल राज्य की पहली प्राथमिकी दर्ज की गई। यह कानून भारतीय दंड संहिता के स्थान पर लागू किया गया है। यह प्राथमिकी हैदराबाद के चारमीनार पुलिस थाने में दर्ज की गई। सोशल मीडिया पोस्ट में पुलिस महानिदेशक रवि गुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त की कि तेलंगाना पुलिस न...

July 2, 2024 10:04 AM

जम्मू-कश्मीर: भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से 6537 श्रद्धालुओं का 5वां जत्था अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हुआ

  6537 श्रद्धालुओं का 5वां जत्था पवित्र अमरनाथ जी गुफा के दर्शन के लिए जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालु आज सुबह 261 के समूह में आधार शिविर से रवाना हुए। इनमें 5091 पुरुष, 1102 महिलाएं, 19 बच्चे, 301 साधु और 24 साध्वियां शामिल थीं।

July 1, 2024 8:51 PM

दिल्‍ली में आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

      राजधानी में आज मौसम आमतौर पर साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली में आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री अधिक 28 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस रहा।        मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में मध...

July 1, 2024 8:44 PM

महाराष्ट्र के नाशिक जिले में तोपखाना संग्रहालय का उद्घाटन किया गया

      महाराष्ट्र के नाशिक जिले में तोपखाना केंद्र में कुमारमंगलम तोपखाना संग्रहालय के रूप में पुनर्निर्मित तोपखाना संग्रहालय का आज उद्घाटन किया गया। यह कार्यक्रम पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल परमशिव प्रभाकर कुमारमंगलम की जयंती पर आयोजित किया गया।       संग्रहालय के प्रमुख आकर्षणों में कारगिल युद्ध पर एक थ्र...

July 1, 2024 8:40 PM

जामिया मिलिया इस्लामिया में एआई और मशीन लर्निंग पर प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की शुरुआत की

    जामिया मिलिया इस्लामिया में आज से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) पर प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की शुरुआत की गई है। तीन सप्ताह तक चलने वाले इस पाठ्यक्रम में छात्रों को एआई और एमएल के क्षेत्र में विस्तृत प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस पाठ्यक्रम का संचालन कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग द्वारा ...

July 1, 2024 5:28 PM

चंडीगढ़ः तीन नए आपराधिक कानूनों को लेकर सेक्टर-17 स्थित पुलिस स्टेशन में जागरूकता सत्र आयोजित

  आपराधिक न्याय प्रणाली में बदलाव लाने और समय पर न्याय सुनिश्चित करने के लिए तीन नए आपराधिक कानून आज पूरे देश में लागू हो गए हैं। चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित पुलिस स्टेशन में जागरूकता सत्र में इन आपराधिक कानूनों को लागू करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रशासक के सलाहकार राजीव वर्मा ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला