राज्‍य समाचार

July 5, 2024 1:07 PM

ओडिशा: तीर्थनगरी पुरी में अंतिम चरण में पहुंची विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा की तैयारियां

ओडिशा में, तीर्थनगरी पुरी में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान सुदर्शन की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा की सभी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इस रविवार से शुरू होने वाली वार्षिक रथयात्रा के सुचारू संचालन के लिए व्यापक इंतजाम किये गये हैं। रविवार को 'नबजाउबाना दर्शन', 'नेत्र उत्सव'...

July 5, 2024 12:47 PM

झारखंड: राज्य में दूसरी बार मुख्यमंत्री बदलने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा की आलोचना की  केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने की आलोचना 

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रभारी, शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में दूसरी बार मुख्यमंत्री बदलने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की आलोचना की। हेमंत सोरेन के बयान पर पलटवार करते हुए श्री चौहान ने कहा कि भाजपा न तो किसी को परेशान करती है और न ही बचाती है । उन्होंने इस ...

July 5, 2024 8:06 AM

तेलंगाना:  भारत राष्ट्र समिति के विधान परिषद के छह सदस्य हैदराबाद में मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की उपस्थिति में कांग्रेस में हुए शामिल 

तेलंगाना में, विपक्षी दल भारत राष्ट्र समिति (बी.आर.एस.) के विधान परिषद के छह सदस्य कल देर रात हैदराबाद में मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के कल रात दिल्ली से लौटने के तुरंत बाद उन्होंने यह आश्चर्यजनक कदम उठाया और कांग्रेस पार्टी में शाम...

July 5, 2024 9:46 AM

झारखंड:  हेमंत सोरेन सरकार के विश्वास प्रस्ताव पर मतदान के लिए राज्‍य विधानसभा का विशेष सत्र सोमवार को  किया जाएगा आयोजित 

झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के विश्वास प्रस्ताव पर मतदान के लिए राज्‍य विधानसभा का विशेष सत्र सोमवार को आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया।  शपथ ग्रहण से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 44 विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल सी.पी....

July 5, 2024 11:59 AM

पंजाब:  आकांक्षी जिलों और विकास खण्डों के लिए नीति आयोग का संपूर्णता अभियान  हुआ शुरू 

पंजाब में, आकांक्षी जिलों और विकास खण्डों के लिए नीति आयोग का संपूर्णता अभियान कल शुरू हुआ। इस अभियान के तहत छह प्रमुख लक्ष्य को प्राप्त करने के सतत प्रयास किए जाएंगे।    

July 5, 2024 7:40 AM

असम: लगातार बारिश से और बढ़ी बाढ़ की समस्या,  21 लाख से अधिक लोग प्रभावित 

  असम में लगातार बारिश से बाढ़ की स्थिति और भी खराब हो गई है। 29 जिलों में 21 लाख से अधिक लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने बाढ़ प्रभावित मोरीगांव जिले का दौरा किया और लोगों से बातचीत की। राज्यपाल ने मौजूदा स्थिति का भी जायजा लिया और जिला प्रशासन को प्रभावित लोगों की आवश्यकतायें...

July 5, 2024 7:59 AM

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश शील नागू को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया

 मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश शील नागू को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

July 4, 2024 9:22 PM

हाथरस भगदड़ मामले में 6 लोग गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

हाथरस भगदड़ मामले में चार पुरुषों और दो महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस दुर्घटना में 121 लोगों की जान गई हैं। पुलिस महानिरीक्षक शलभ माथुर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए ये लोग आयोजन समिति के सदस्य और सेवादार हैं। भगदड़ मचने के बाद ये लोग घटनास्थल से भाग गए थे। श्री माथुर ने बताया कि म...

July 4, 2024 9:06 PM

मणिपुर में बाढ़ से और बिगड़े हालात, स्कूल, कार्यालय बंद

मणिपुर में बाढ़ की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए सभी स्कूलों में छुट्टियां अगले दो दिन के लिए बढ़ा दी गई है। सरकारी कार्यालय भी कल तक बंद रहेंगे। शिक्षा विभाग (स्कूल) मणिपुर ने एक आदेश में कहा है कि बाढ़ की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, निजी और केंद्रीय स्कूल ...

July 4, 2024 9:03 PM

मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण भूमि घोटाले की जांच सीबीआई को सौंपे सरकार- विपक्ष

  कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक ने मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण भूमि घोटाले का मामला सीबीआई को सौंपने की मांग की है। बेंगलुरु में संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए उन्‍होंने आरोप लगाया कि प्राधिकरण ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की पत्नी को लाभ पहुंचाने के लिए मैसूरु में भूमि अधि...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला