राज्‍य समाचार

September 16, 2024 5:58 PM

जम्मू और कश्मीर में चुनाव से पहले मतदाता प्रतिज्ञा अभियान की शुरुआत

जम्मू और कश्मीर में, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने केंद्र शासित प्रदेश में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से, चुनाव से पहले मतदाता प्रतिज्ञा अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत शुरू किया गया है।   इस  कार्यक्रम का उद्देश्‍य मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करना ...

September 16, 2024 5:17 PM

उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने सैनिकों और पूर्व-सैनिकों की सेवाओं की सराहना की

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने सैनिकों की सैन्य करियर के दौरान और उसके बाद पूर्व-सैनिकों की सेवाओं की सराहना की। उन्होंने उनके सामाजिक योगदान की भी सराहना की। उन्‍होंने विजयवाड़ा बाढ़ पीड़ितों के लिए श्रीकाकुलम के 16 पूर्व सैनिक संघों द्वारा मुख्‍यमंत्री राहत कोष में पांच लाख रुप...

September 16, 2024 5:13 PM

जम्‍मू-कश्‍मीर से आतंकवाद को इस तरह दफन कर दिया जाएगा कि यह दोबारा सर न उठा सकेः अमित शाह

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और गृहमंत्री अमित शाह ने आज कहा कि जम्‍मू-कश्‍मीर में आतंकवाद को फिर से जीवित करने के प्रयास हुए हैं। उन्‍होंने कहा कि केन्‍द्रशासित प्रदेश से आतंकवाद को इस तरह दफन कर दिया जाएगा कि यह दोबारा सर न उठा सके। किश्‍तवाड़ के पैडर-नागसेनी में पूर्व मंत्री सुनील शर्मा के ...

September 16, 2024 5:05 PM

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए राज्य पुलिस के साथ-साथ केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 225 कंपनियांँ तैनात

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने कहा है कि निष्पक्ष, भयमुक्त और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए राज्य पुलिस के साथ-साथ केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 225 कंपनियां तैनात रहेंगी।     मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सुरक्षा प्रबंधों के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि विधानस...

September 16, 2024 5:08 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर से अहमदाबाद-मेट्रो के दूसरे-चरण को झंडी दिखाकर रवाना किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर के सेक्टर-एक मेट्रो स्टेशन से अहमदाबाद मेट्रो के दूसरे चरण को झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री ने सेक्टर-एक से गिफ्ट सिटी तक मेट्रो में यात्रा की। यह विस्तारित लाइन अहमदाबाद को गांधीनगर और गिफ्ट सिटी से जोड़ेगी।       श्री मोदी अहमदाबाद में आठ हजार करोड...

September 16, 2024 1:40 PM

भारतीय मौसम विभाग ने झारखंड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की

  भारतीय मौसम विभाग ने आज झारखंड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए, मौसम विभाग के वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने कहा कि गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी छत्तीसगढ़ और उत्तरी ओडिशा में भी मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि गंगीय पश्चिम बंगाल पर बना गह...

September 16, 2024 10:05 AM

गृह राज्‍यमंत्री बंडी संजय कुमार ने केन्‍द्रीय संचार ब्‍यूरो की ओर से आयोजित फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

  गृह राज्‍यमंत्री बंडी संजय कुमार ने इस बात पर बल दिया है कि तेलंगाना मुक्ति दिवस का महत्‍व स्‍वतंत्रता सेनानियों की विरासत के संरक्षण से जुडा हुआ है। उन्‍होंने केन्‍द्रीय संचार ब्‍यूरो की ओर से सिकन्‍दराबाद के परेड मैदान में आयोजित फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी में निजाम के शास...

September 15, 2024 9:16 PM

राज्य सरकार ने पिछले 10 वर्षों में किसानों, महिलाओं और युवाओं के हित में काम किया है: धर्मेंद्र प्रधान

भारतीय जनता पार्टी के नेता और हरियाणा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि राज्य सरकार ने पिछले दस वर्षों में किसानों, महिलाओं और युवाओं के हित में काम किया है। उन्होंने कहा कि चाहे प्रदेश का आर्थिक विकास हो या वंचित वर्ग का, भाजपा सरकार ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया है। श्री प्रधान ने...

September 15, 2024 9:02 PM

जम्‍मू कश्‍मीर सरकार ने विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए तैनात कर्मचारियों को 3 विशेष आकस्मिक अवकाश देने की घोषणा

जम्मू कश्‍मीर सरकार ने राज्य विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए कश्‍मीर घाटी में तैनात जम्मू संभाग के कर्मचारियों को तीन विशेष आकस्मिक अवकाश देने की घोषणा की है। आकाशवाणी के जम्मू संवाददाता ने बताया है कि उपराज्‍यपाल मनोज सिन्हा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिये हैं। राज्‍य में पहले चरण का चुनाव 1...

September 15, 2024 8:59 PM

केरल के मल्‍लपुरम जिले में निपाह वायरस से 24 वर्षीय युवक की मृत्‍यु

केरल के मल्‍लपुरम जिले के पेरिनथलमन्‍ना के एक निजी अस्‍पताल में एक सप्‍ताह पहले एक 24 वर्षीय युवक की हुई मृत्‍यु हो गई थी। युवक की निपाह वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राष्‍ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्‍थान, पुणे में भेजे गये नमूनों की जांच रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण निपाह वायरस से संक्रम...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला