राज्‍य समाचार

July 10, 2024 9:12 PM

राजस्थान विधानसभा में आज वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया गया

राजस्थान विधानसभा में आज वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया गया। राज्य की उपमुख्यमंत्री और वित्तमंत्री सुश्री दीया कुमारी ने सदन में बजट पेश किया। बजट भाषण में उन्होंने अगले पांच साल में सरकारी विभागों में चार लाख भर्तियों की घोषणा की। दीया कुमारी ने इस साल चिकित्सा और पुलिस समेत विभिन्न सरकारी वि...

July 10, 2024 9:10 PM

कथित दिल्ली आबकारी घोटाले को लेकर भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा

कथित दिल्ली आबकारी घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय-ईडी द्वारा दिल्ली की एक अदालत में नया पूरक आरोप पत्र दाखिल किये जाने के बाद भाजपा ने आज आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आरोप पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि 39 करोड़ रुपये कैसे बांटे गए। श्री सचदेवा ने...

July 10, 2024 9:04 PM

उत्तराखंड में चमोली जिले की बद्रीनाथ विधानसभा सीट और हरिद्वार जिले की मंगलौर विधानसभा सीट पर उपचुनाव शांतिपूर्वक संपन्न

उत्तराखंड में चमोली जिले की बद्रीनाथ विधानसभा सीट और हरिद्वार जिले की मंगलौर विधानसभा सीट पर उपचुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। बद्रीनाथ सीट पर 49 दशमलव 8 प्रतिशत और मंगलौर सीट पर 68 दशमलव दो चार प्रतिशत मतदान हुआ। 

July 10, 2024 8:46 PM

असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार

असम में आज बाढ़ की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। अधिकतर नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। बाढ़ के कारण राज्य में पिछले 24 घंटे में पांच लोगों मौत हो गई है।

July 10, 2024 8:38 PM

मणिपुर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कार्यकारी समिति की बैठक आज संपन्न

मणिपुर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कार्यकारी समिति की बैठक आज संपन्न हो गई। बैठक में दो प्रस्ताव पारित किए गए, जिनमें राज्य में सामान्य स्थिति लाने की दिशा में काम करना शामिल है। इंफाल में आयोजित इस बैठक में केंद्रीय विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह और पा...

July 10, 2024 8:35 PM

चुनाव आयोग की टीम झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर आज शाम रांची पहुंची

राज्य में चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त नितेश व्यास और धर्मेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में छह सदस्यीय चुनाव आयोग की टीम झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर आज शाम रांची पहुंची। इस साल के अंत में झारखंड विधानसभा चुनाव होने हैं ।  

July 10, 2024 8:31 PM

अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक तौर पर बादल छाये रहने और हल्‍की वर्षा होने की संभावना

राजधानी दिल्‍ली के विभिन्‍न इलाकों में आज हल्‍के से तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार सबसे ज्यादा 25 दशमलव चार मिलीमीटर बारिश पालम इलाके में दर्ज की गई। वहीं बारिश के बाद द्वारका, बसंत विहार, आजाद मार्किट, शास्‍त्री नगर, मुनिरका, मदर डेयरी और मोती बाग समेत कई इलाकों में जलभराव भी देखा गया। बारिश स...

July 10, 2024 8:27 PM

दिल्ली में बारिश और जलजमाव के दौरान मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए नगर निगम की महापौर डॉ. शैली ओबरॉय ने जन स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक की

दिल्ली में बारिश और जलजमाव के दौरान मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए नगर निगम की महापौर डॉ. शैली ओबरॉय ने जन स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक की है। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अनाधिकृत कॉलोनियों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और हॉटस्पॉट्स पर विशेष रूप ...

July 10, 2024 8:23 PM

बिजली उपभोक्ताओं के बिल बढ़े हुए आ रहे हैं-  दिल्‍ली भाजपा अध्‍यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा

भाजपा ने आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार की शह पर बिजली कंपनियां पॉवर परचेज एडजस्टमेंट कॉस्ट (पीपीएसी) के रुप में दिल्ली की जनता से अतिरिक्‍त शुल्‍क वसूल रही हैं। इसके अलावा, मीटर भार के शुल्‍क में भी बढ़ोतरी की गई है और अतिरिक्‍त शुल्‍क वसूला जा रहा है। आज एक प्रेसवार्ता में दिल्‍ली भाजपा अध्‍यक्ष वी...

July 10, 2024 8:19 PM

बिहार में पूर्णिया जिले के रूपाली विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए मतदान आज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

बिहार में पूर्णिया जिले के रूपाली विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए मतदान आज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार शाम छह बजे तक अनुमानित 57.25 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 2020 के विधानसभा चुनाव में मतदाता मतदान 61.19 प्रतिशत दर्ज किया गया...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला