राज्‍य समाचार

July 13, 2024 6:59 AM

मध्य प्रदेश: अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से होगी प्रारंभ 

मध्य प्रदेश अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी। मतगणना शासकीय पीजी कॉलेज भवन, छिंदवाड़ा में कराई जाएगी। मतगणना के सभी इंतजाम किए जा चुके हैं। मतगणना स्थल पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।      अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के 332 मतदान केन्द्रों में मतदाताओं...

July 12, 2024 9:33 PM

कर्नाटक राज्य सरकार ने तमिलनाडु को कावेरी नदी का पानी छोड़ने के कावेरी जल नियामक समिति के आदेश के खिलाफ अपील करने का फैसला किया

कर्नाटक राज्य सरकार ने तमिलनाडु को कावेरी नदी का पानी छोड़ने के कावेरी जल नियामक समिति के आदेश के खिलाफ अपील करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज बेंगलुरु में संवाददाताओं को बताया कि राज्य कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण के समक्ष अपील करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य अपने जलाशयों में कम भंडा...

July 12, 2024 8:24 PM

सिक्किम सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने ग्लेशियर झील बाढ़ पर एक बैठक की

सिक्किम सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने आज ग्लेशियर झील बाढ़ पर एक बैठक की। बैठक में विशेष रूप से पिछले महीने अक्टूबर में दक्षिण ल्होनक झील में अचानक आई बाढ़ पर चर्चा की गई। वैज्ञानिक दल ने झील पर जलवायु परिवर्तन और अन्य कारकों के कारण बढ़ते खतरों के बारे में बताया। उन्होंने राष्ट्रीय आपदा...

July 12, 2024 5:51 PM

भाजपा ने कर्नाटक सरकार पर राज्य में 5 गारंटी योजनाओं को लागू करने के लिए एससी/एसटी उपयोजना निधि को हस्‍तांतरित का आरोप दोहराया

भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक सरकार पर अनुसूचित जाति उप-योजना और जनजाति उप-योजना के कोष को पांच गारंटी लागू करने में हस्‍तांतरित का आरोप दोहराया है। पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और केन्‍द्रीय विधि मंत्री अर्जुन मेघवाल ने आज नई दिल्‍ली में एक संवाददाता सम्‍मेलन में आरोप लगाया कि अनुसूचित जाति और जनजाति कल्...

July 12, 2024 5:40 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वोत्‍तर राज्यों को भारत की प्रगति का प्रवेश द्वार मानते हैं: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास और संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वोत्‍तर राज्यों को भारत की प्रगति का प्रवेश द्वार मानते हैं और केंद्र सरकार प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को वास्तविकता में बदलने के लिए काम कर रही है। श्री सिंधिया मेघालय और असम के दो दिवस...

July 12, 2024 9:30 PM

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मुंबई में नारसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के संकाय और छात्रों को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज मुंबई में नारसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के संकाय और छात्रों को संबोधित किया। उपराष्ट्रपति ने 'सशक्त भारत: विकसित भारत 2047 के निर्माण में उच्च शिक्षा संस्थानों की भूमिका' शीर्षक पर चर्चा में मुख्य भाषण दिया। छात्रों को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा...

July 12, 2024 5:29 PM

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता की रिपोर्ट आज से आम जनता के लिए हुई उपलब्ध  

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता की रिपोर्ट आज से आम जनता के लिए उपलब्ध है। नियम और कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने रिपोर्ट जारी की। यह 4 खंडों में उपलब्ध है। विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट वेबसाइट www.ucc.uk.gov.in पर उपलब्ध है।   उत्तराखंड सरकार ने विधानसभा में करीब दस घंटे की चर्चा के बा...

July 12, 2024 5:22 PM

तेलंगाना में भाजपा ने लोकसभा चुनाव के दौरान राज्य में पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।

तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के दौरान राज्य में पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया गया है। भाजपा के महासचिव बंदी संजय कु...

July 12, 2024 1:52 PM

उत्तराखंड:  बद्रीनाथ में चमोली जिले के जोशीमठ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग को दोपहिया वाहनों के लिए खोला गया, फिलहाल भारी वाहनों की आवाजाही बंद है

उत्तराखंड में बद्रीनाथ में चमोली जिले के जोशीमठ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग को दोपहिया वाहनों के लिए खोल दिया गया है। हालांकि, इस मार्ग पर अभी भी भारी वाहनों की आवाजाही बंद है। 9 जुलाई को भारी भूस्खलन के कारण यह मार्ग यातायात के लिए बंद कर दिया गया था। इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राज्य के ...

July 12, 2024 1:49 PM

भारतीय जनता पार्टी ने लगाया आरोप- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत पर लोगों और मीडिया को गुमराह कर रही है आम आदमी पार्टी 

भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी पर आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत पर लोगों और मीडिया को गुमराह करने का आरोप लगाया है। नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए पार्टी नेता बांसुरी स्वराज ने कहा कि सर्वोच्‍च न्‍यायालय का आज का फैसला आम आदमी पा...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला