राज्‍य समाचार

July 13, 2024 6:15 PM

बिहार में रूपौली विधानसभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और जेडीयू उम्मीदवार कलाधर प्रसाद मंडल को हराया

बिहार में, निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने रूपौली विधानसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और जेडीयू उम्मीदवार कलाधर प्रसाद मंडल को 8 हजार दो 46 वोटों के अंतर से हरा दिया है। शंकर सिंह को 68 हजार 70 वोट मिले, जबकि जदयू के उम्मीदवार कलाधर प्रसाद मंडल को 59 हजार 824 वोट मिले। पूर्व विधायक बीमा भारती ...

July 13, 2024 6:09 PM

फरीदाबाद में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ई-वाहन जागरूकता रैली को केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने हरी झंडी दिखाई

दिल्ली से सटे फरीदाबाद में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ई-वाहन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने हरी झंडी दिखाकर इस रैली को रवाना किया। इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति जागरूकता का संदेश हुए श्री गुर्जर ने सुरक्षित भविष्य के लिए ई-वाहन को...

July 13, 2024 5:14 PM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को आज दिल्ली के एम्स से छुट्टी मिली

  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को आज दिल्ली के एम्स से छुट्टी मिल गई है। तबियत खराब होने के बाद उन्हें गुरुवार को भर्ती कराया गया था।

July 13, 2024 5:07 PM

उत्तराखंड में हरिद्वार जिले की मंगलौर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की, बद्रीनाथ सीट पर भी आगे

उत्तराखंड में हरिद्वार जिले की मंगलौर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन ने मंगलौर सीट 31 हजार 727 मतों से जीती है, जबकि भाजपा के करतार सिंह भडाणा दूसरे स्‍थान पर रहे। उन्‍हें 31 हजार 305 मत प्राप्‍त हुए। वहीं, दूसरी...

July 13, 2024 5:06 PM

भारतीय सेना ने लद्दाख में करगिल विजय दिवस की रजत जयंती से पहले करगिल हेलीपैड पर ‘अपनी सेना को जानें’ हथियार और उपकरण प्रदर्शनी आयोजित की

भारतीय सेना ने लद्दाख में करगिल विजय दिवस की रजत जयंती से पहले करगिल हेलीपैड पर 'अपनी सेना को जानें' नामक एक शानदार हथियार और उपकरण प्रदर्शनी आयोजित की। 8 माउंटेन डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल सचिन मलिक इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। इस आयोजन में 121 इन्फैंट्री ब्रिगेड के ब्रिगेडियर प्रतीक पराशर और अन्...

July 13, 2024 5:04 PM

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए मुंबई और ठाणे के लिए रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए मुंबई और ठाणे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और आज अलग-अलग इलाकों में अत्‍याधिक वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। आज सुबह मुंबई और पुणे के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। सेंट्रल और हार्बर रेलवे लाइन पर लोकल ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मूसलाधार बारिश के कारण शहर के निचले...

July 13, 2024 4:59 PM

हरियाणा में जींद जिले के सफीदों की अपराध जांच एजेंसी ने करीब नौ क्विंटल नशीले पदार्थ के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

हरियाणा में जींद जिले के सफीदों की अपराध जांच एजेंसी ने करीब नौ क्विंटल नशीले पदार्थ के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसकी कीमत 37 से 40 लाख रुपये के बीच है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंजाब के संगरूर निवासी सुंदरपाल उर्फ सिंदर और रिंकू सिंह के रूप में हुई है। पुलिस उपाधीक्षक रोहतास ढुल ने बत...

July 13, 2024 2:03 PM

विधानसभा उपचुनाव: विक्रवांडी विधानसभा उपचुनाव में भारी अंतर से आगे चल रही है डीएमके

    विक्रवांडी विधानसभा उपचुनाव में डीएमके भारी अंतर से आगे चल रही है। डीएमके के अन्नियूर शिवा को अपने पीएमके प्रतिद्वंद्वी सी. अंबुमणि से 30 हजार से ज्यादा वोटों का अंतर है। एआईएडीएमके दौड़ से बाहर हो गई । 6 अप्रैल को डीएमके विधायक एन.पुघजेनथी के निधन के बाद यह निर्वाचन क्षेत्र खाली हो गया था।

July 13, 2024 10:18 AM

महाराष्‍ट्र: नगर परिषद और नगर पंचायतों के उप-चुनाव के लिए 11 अगस्त को होगा मतदान

  महाराष्‍ट्र में कई नगर परिषद और नगर पंचायतों के लिए उप-चुनाव के लिए 11 अगस्त को मतदान होगा। राज्‍य निर्वाचन आयोग ने नगर पंचायत और नगर परिषदों के 11 रिक्‍त स्‍थानों के लिए उप-चुनाव की घोषणा की। हथकांग्‍ले नगर पंचायत और कोल्‍हापुर जिला परिषद के अध्यक्ष का उप-चुनाव भी कराया जाएगा। नामांकन पत्र भ...

July 13, 2024 10:18 AM

मौसम विभाग का अनुमान- कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्‍ट्र, कर्नाटक, गुजरात, तेलंगाना सहित कई स्थानों पर होगी मूसलाधार वर्षा

मौसम विभाग ने कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्‍ट्र, कर्नाटक, गुजरात, तेलंगाना, रायलसीमा, सौराष्ट्र और कच्छ में अगले तीन दिन मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला