महाराष्ट्र

July 8, 2024 2:23 PM

मुंबई के विभिन्न इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश से आम जन-जीवन प्रभावित हुआ

मुंबई के विभिन्न इलाकों में आज मूसलाधार बारिश से आम जन-जीवन प्रभावित हुआ है। शहर में देर रात एक बजे से सुबह सात बजे तक छह घंटे की अवधि में विभिन्न स्थानों पर 300 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई। मौसम विभाग ने दोपहर एक बजकर 57 मिनट पर 4.4 मीटर की ऊंची लहर के साथ मुंबई में तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी...

July 8, 2024 11:52 AM

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने मुंबई, उपनगरीय मुंबई, पालघर, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में भारी बारिश और तूफान के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। लगातार भारी बारिश के कारण मुंबई के कई हिस्से जलमग्न हो गए हैं और शहर में यातायात भी प्...

June 30, 2024 11:06 AM

मुंबई: विधि और न्याय मंत्रालय का विधि कार्य विभाग ‘आपराधिक न्याय प्रणाली के प्रशासन में भारत का प्रगतिशील पथ’ शीर्षक से आयोजित कर रहा है सम्मेलन 

विधि और न्याय मंत्रालय का विधि कार्य विभाग आज मुंबई में 'आपराधिक न्याय प्रणाली के प्रशासन में भारत का प्रगतिशील पथ' शीर्षक से एक सम्मेलन आयोजित कर रहा है। सम्मेलन का उद्देश्य न्यायाधीशों, अभियोजकों, वकीलों, कानून प्रवर्तन अधिकारियों, जांच एजेंसियों, जिला प्रशासन अधिकारियों, कानून के शिक्षक और विद्या...

June 29, 2024 11:10 AM

महाराष्ट्र: मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे पर दो कारों के बीच टक्कर के बाद 6 लोगों की मौत 

महाराष्ट्र के मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे पर कल रात दो कारों के बीच टक्कर के बाद 6 लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना जालना जिले में समृद्धि राजमार्ग पर कदवांची गांव के पास हुई। यह हादसा तब हुआ जब एक कार ईंधन भरवाने के बाद गलत साइड से राजमार्ग पर घुस गई और नागपुर से मुंबई जा रही द...

June 27, 2024 10:38 AM

महाराष्ट्र विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से मुम्बई में शुरू होगा

महाराष्ट्र विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से मुम्बई में शुरू हो रहा है। कल शाम एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के फायदे के लिए काम करके महायुति सरकार ने खुद को मजबूत और निर्णायक साबित किया है। विपक्षी दलों ने कल सत्र की पूर्व सं...

June 25, 2024 9:54 PM

महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुणे पोर्श दुर्घटना में मारे गए 2 युवाओं के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का चेक सौंपा

        महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज पुणे पोर्श दुर्घटना में मारे गए 2 युवाओं के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का चेक सौंपा। मध्य प्रदेश के 24 वर्षीय आईटी पेशेवरों, अनीश अवधिया और अश्विनी कोष्टा के परिवार के सदस्यों ने कल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से उनके आवास पर मुलाकात की थ...

June 25, 2024 8:51 PM

नीट-2024 परीक्षा घोटाले में एक और आरोपी को महाराष्ट्र में लातूर पुलिस ने गिरफ्तार किया

  नीट-2024 परीक्षा घोटाले में एक और आरोपी को महाराष्ट्र में लातूर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम संजय जाधव है। अब तक चार में से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। लातूर के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में कुल चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। लातूर जिला परिषद स्कूल के शिक्षक जल...

June 25, 2024 11:35 AM

महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भंडारा जिले में 547 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लिए भूमि पूजन किया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य के भंडारा जिले में कल 547 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों के लिए भूमि पूजन किया। इन परियोजनाओं में जल पर्यटन केंद्र का पहला चरण, भूमिगत निकासी योजना और अमृत योजना के अंतर्गत भंडारा तथा पवनी में झीलों का सौन्दर्यकरण शामिल है। इस मौके पर श्री शिंदे न...

June 20, 2024 9:24 AM

मुम्बई अंतर्राष्ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव में दिव्यांग छात्रों के लिए प्रदर्शित की गई भारतीय सांकेतिक भाषाओं वाली विशेष फिल्में

मुम्बई अंतर्राष्ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव के 18वें संस्करण में कल 5वें दिन दिव्यांग छात्रों के लिए भारतीय सांकेतिक भाषाओं वाली विशेष फिल्में प्रदर्शित की गईं। इन फिल्‍मों में लिटिल कृष्णा, द क्रॉस ओवर और जय जगन्नाथ जैसी श्रृंखला फिल्मों के अंक शामिल थे। संस्कारधाम विद्यालय और विक्‍टोरिया मेमोरियल स्कूल ...

June 19, 2024 8:29 AM

18वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आज पांचवा दिन, दिखाई जाएंगी कई फिल्में

18वां मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव मुंबई में जारी है। महोत्‍सव में 59 देशों की 61 भाषाओं में कुल 314 फिल्में प्रदर्शित की जा रही हैं। 15 जून को शुरू हुए इस महोत्सव का समापन शुक्रवार, 21 जून को होगा।    18वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में वृत्तचित्र, लघु कथा और एनीमेशन फिल्में प्रदर्शित...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला