महाराष्ट्र

July 20, 2024 8:24 PM

दक्षिण मुम्‍बई ग्रांट रोड क्षेत्र में एक भवन ढह जाने के कारण एक व्‍यक्ति की मृत्‍यु और 13 लोग घायल

  दक्षिण मुम्‍बई ग्रांट रोड क्षेत्र में एक भवन ढह जाने के कारण एक व्‍यक्ति की मृत्‍यु हो गई और 13 लोग घायल हो गए। ग्रांट रोड क्षेत्र के स्‍लीटर रोड पर आज दोपहर बाद चार मंजिले भवन के कई हिस्‍से गिर जाने के कारण यह घटना हुई है। बृहन्‍मुम्‍बई महानगरपालिका- बीएमसी ने बताया कि रूबिना मंजिल  भवन की दूसरी ...

July 20, 2024 9:23 AM

नए विचारों के साथ आगे आएं सरकारी तकनीकी इंजीनियरिंग संस्थान- अश्विनी वैष्णव

    केन्‍द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कल कहा कि केंद्र सरकार विभिन्न पहलों से सरकारी तकनीकी शिक्षा क्षेत्र को विकसित करने के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने सरकारी तकनीकी इंजीनियरिंग संस्थानों को नए विचार के साथ आने और केंद्र सरकार को तुरंत प्रस्ताव भेजने को कहा है, ताकि वह उसके अनुसार बेहतर सुविधा...

July 19, 2024 2:10 PM

महाराष्ट्र के जालना जिले में एक दुर्घटना में सात तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, छह अन्य घायल

  महाराष्ट्र के जालना जिले में कल शाम एक दुर्घटना में सात तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। 14 यात्रियों को ले जा रही एक तेज रफ्तार जीप के चालक ने नियंत्रण खो दिया और जीप जालना-राजूर राजमार्ग पर एक खुले कुएं में गिर गई। यात्री वार्षिक तीर्थयात्रा आषाढ़ी वारी को पूरा करने के बाद पंढर...

July 16, 2024 12:50 PM

सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकरोधी अभियान में शहीद हुए जवानों के प्रति संवेदना व्यक्त की

  सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने उन जवानों के प्रति संवेदना व्यक्त की है जिन्होंने डोडा में आतंक रोधी अभियान के दौरान कर्तव्य का पालन करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।

July 15, 2024 11:52 AM

महाराष्‍ट्र:  राज्य सरकार ने राज्‍य के कीर्तनकारों और वारकरियों की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री वारकरी महामंडल स्थापित करने का फैसला किया

महाराष्‍ट्र सरकार ने राज्‍य के कीर्तनकारोंं और वारकरियों की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री वारकरी महामंडल स्थापित करने का फैसला किया है। इस संबंध में कल महाराष्‍ट्र के सामाजिक न्याय विभाग ने सरकारी आदेश जारी किया। इस निगम का मुख्यालय पंढरपुर में होगा।     प्रत्येक वर्ष किसानों और मजदूरों सहित समाज के सभी...

July 13, 2024 10:18 AM

महाराष्‍ट्र: नगर परिषद और नगर पंचायतों के उप-चुनाव के लिए 11 अगस्त को होगा मतदान

  महाराष्‍ट्र में कई नगर परिषद और नगर पंचायतों के लिए उप-चुनाव के लिए 11 अगस्त को मतदान होगा। राज्‍य निर्वाचन आयोग ने नगर पंचायत और नगर परिषदों के 11 रिक्‍त स्‍थानों के लिए उप-चुनाव की घोषणा की। हथकांग्‍ले नगर पंचायत और कोल्‍हापुर जिला परिषद के अध्यक्ष का उप-चुनाव भी कराया जाएगा। नामांकन पत्र भ...

July 13, 2024 10:18 AM

मौसम विभाग का अनुमान- कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्‍ट्र, कर्नाटक, गुजरात, तेलंगाना सहित कई स्थानों पर होगी मूसलाधार वर्षा

मौसम विभाग ने कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्‍ट्र, कर्नाटक, गुजरात, तेलंगाना, रायलसीमा, सौराष्ट्र और कच्छ में अगले तीन दिन मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। 

July 13, 2024 11:31 AM

मुंबई: गोरेगांव की इंजीनियरिंग सर्विस कम्पनी प्रदर्शनी केंद्र में सड़क, रेलवे और बंदरगाह परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई के गोरेगांव की इंजीनियरिंग सर्विस कम्पनी (एनईएससीओ) प्रदर्शनी केंद्र में 29 हजार 400 करोड़ रुपये से अधिक की सड़क, रेलवे और बंदरगाह परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंग। शाम को श्री मोदी भारतीय समाचार सेवा सचिवालय में आईएनएस टावर्स का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमं...

July 12, 2024 9:05 PM

महाराष्ट्र विधान परिषद की 11 सीट पर हुए चुनाव में महायुति के सभी 9 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की

महाराष्ट्र विधान परिषद की 11 सीट पर आज हुए चुनाव में महायुति के सभी 9 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। महाविकास अघाड़ी के 3 में से 2 उम्मीदवार चुनाव जीते हैं। द्विवार्षिक चुनाव में 12 उम्मीदवार मैदान में थे। कुल 274 विधायकों ने इसके लिए मतदान किया। भाजपा के पांच , अजित पवार की एनसीपी पार्टी के दो और शिव...

July 9, 2024 5:38 PM

मुंबई पुलिस ने वर्ली बीएमडब्ल्यू हिट-एंड-रन मामले के मुख्य आरोपी मिहिर शाह को किया गिरफ्तार

    मुंबई पुलिस ने आज वर्ली बीएमडब्ल्यू हिट-एंड-रन मामले के मुख्य आरोपी मिहिर शाह को गिरफ्तार कर लिया है। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी। मिहिर, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना नेता राजेश शाह का बेटा है। उसकी बीएमडब्ल्यू कार ने मुंबई में एक बाइक को टक्कर मार दी थी, जिसमें एक महिला की मौत ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला