महाराष्ट्र

August 13, 2024 5:03 PM

मुंबई में बनेगा देश का पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर का अहिल्या भवन: मंत्री मंगल प्रभाग लोढा

  मुंबई उपनगर के मंत्री मंगल प्रभाग लोढा ने आज घोषणा की कि देश में पहले अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर के अहिल्‍या भवन का निर्माण मुंबई में किया जाएगा। मुंबई के चेम्बूर एजुकेशन सोसाइटी के कार्यक्रम के बाद मीडिया को उन्‍होंने जानकारी दी की कि यह भवन 35 हजार 500 वर्ग मीटर के क्षेत्र पर निर्मित किया जाएगा। इसके...

August 5, 2024 11:23 AM

पुणे में बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में, मुख्यमंत्री प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे

  महाराष्ट्र के पुणे शहर में बाढ़ की स्थिति अब नियंत्रण में है। पिछले दो दिनों से लगातार कम बारिश के कारण जिले के प्रमुख बांधों से पानी छोड़ना कम कर दिया गया है। प्रशासन और राज्‍य आपदा मोचन बल की मदद के लिए कल बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में नाव और अन्य आवश्यक बचाव उपकरणों से लैस 100 कर्मियों की सेना की ए...

August 5, 2024 11:15 AM

महाराष्ट्र के पुणे में सात और मरीजों में जीका वायरस की पुष्टि

  महाराष्ट्र के पुणे शहर में सात और मरीजों में जीका वायरस की पुष्टि हुई है। इन सात नए मरीजों में शहर के कटराज और कोंढवा इलाके की पांच गर्भवती महिलाएं, एक 18 वर्षीय युवक और एक 40 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि पूरे पुणे जिले में अब तक 72 लोग जीका वायरस से प्रभावित हुए ह...

August 4, 2024 1:49 PM

मुंबई और उसके उप-नगरीय इलाकों में हुई तेज वर्षा, मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया

  मुंबई और उसके उप-नगरीय इलाकों में कल पूरी रात और आज सुबह तेज वर्षा हुई। मौसम विभाग ने सतारा के लिए रेड अलर्ट और ठाणे, नासिक, पालघर, पुणे, रायगढ़, रत्‍नागिरि और सांगली जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पुणे में भी तेज वर्षा हुई। खडकवासला बांध से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के मद्देनजर सेना की एक ...

July 28, 2024 9:24 PM

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और महाराष्ट्र ओलिम्पिक्स संघ के अध्यक्ष अजीत पवार ने निशानेबाज मनु भाकर को बधाई दी है

  उपमुख्यमंत्री और महाराष्ट्र ओलिम्पिक्स संघ के अध्यक्ष अजीत पवार ने पेरिस ओलिम्पिक्स में देश के लिए पहला कांस्य पदक जीतने वाली महिला निशानेबाज मनु भाकर को बधाई दी है। एक ट्वीट में श्री  पवार ने कहा कि पूरे देश को अर्जुन की तरह लक्ष्य भेदने वाली अपनी शीर्ष निशानेबाज मनु भाकर पर गर्व है। उन्होंने इस ...

July 28, 2024 8:26 PM

इस वर्ष का बजट सभी को ध्‍यान में रखकर बनाया गया है- केंद्रीय वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

  केंद्रीय वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि इस वर्ष का बजट सभी को ध्‍यान में रखकर बनाया गया है और इसका उद्देश्‍य देश के लिए अमृत पीढी तैयार करना है। श्री गोयल ने कहा कि इस बजट से भारत में रहने वाले 140 करोड लोगों को लाभ होगा। मुंबई में आज एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इ...

July 27, 2024 9:58 AM

सप्ताह के अंत में मुंबई में भारी बारिश का अंदेशा, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया

  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने इस सप्ताह के अंत में मुंबई में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मुंबई में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश हुई। मुंबई के साथ-साथ पालघर और रायगढ़ जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है और ठाणे और रत्नागिरी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

July 21, 2024 9:13 PM

महाराष्‍ट्र के मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में आज मूसलाधार वर्षा हो रही है

  महाराष्‍ट्र के मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में आज मूसलाधार वर्षा हो रही है। अधिकतर जिलों के प्रमुख क्षेत्रों में जल भराव और बाढ जैसी स्थिति बनी हुई है। प्रमुख नदियां और बांध ऊफान पर हैं। इस कारण सामान्‍य जीवन अस्‍त-व्यस्‍त हो गया है। राज्‍य भर में तेज वर्षा के पूर्वानुमान के बीच मुख्‍यमंत्री एकनाथ...

July 21, 2024 9:05 PM

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता अमित शाह ने आज महाराष्‍ट्र के पुणे में पार्टी की राज्‍य इकाई के  सम्‍मेलन के समापन सत्र को संबोधित किया

  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता अमित शाह ने आज महाराष्‍ट्र के पुणे में पार्टी की राज्‍य इकाई के  सम्‍मेलन के समापन सत्र को संबोधित किया ।  उन्‍होंने कहा कि भाजपा नेतृत्‍व में महा गठबंधन महाराष्‍ट्र में सबसे बडी जीत के साथ सरकार का गठन करेगा। उन्‍होंने पार्टी कार्यकर्ता से एकजुटता से कार्य करने ...

July 21, 2024 8:57 PM

महाराष्‍ट्र में नवी मुंबई की बेलापुर पहाड़ियों पर आज भारी बरसात के बीच कम से कम 60 लोग फंस गये

  महाराष्‍ट्र में नवी मुंबई की बेलापुर पहाड़ियों पर आज भारी बरसात के बीच कम से कम 60 लोग फंस गये जिन्‍हें बचाने के लिए दोपहर बाद एक अभियान चलाया गया। नवी मुंबई नगर निगम ने बताया कि अग्नि शमन विभाग, पुलिस और नवी मुंबई आपदा प्रबंधन के कर्मियो को घटनास्‍थल पर भेजा और रस्सियों के सहारे लोगों को बचाया गय...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला