महाराष्ट्र

September 20, 2024 9:38 AM

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज जाएंगे महाराष्‍ट्र के वर्धा, पीएम विश्‍वकर्मा योजना के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित राष्‍ट्रीय कार्यक्रम में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज महाराष्‍ट्र के वर्धा जाएंगे। वे पीएम विश्‍वकर्मा योजना के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित राष्‍ट्रीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री मोदी पीएम विश्‍वकर्मा योजना के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र और ऋण वितरित करेंगे।

September 18, 2024 8:50 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को महाराष्ट्र के वर्धा जायेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को महाराष्ट्र के वर्धा जायेंगे। श्री मोदी वर्धा में राष्ट्रीय 'पीएम विश्वकर्मा' कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह पीएम विश्वकर्मा के अंतर्गत प्रगति के एक वर्ष का प्रतीक है। कार्यक्रम में श्री मोदी पीएम विश्वकर्मा के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और ऋण जारी करेंगे। प्रधानमंत...

September 17, 2024 8:58 PM

मुंबई में 10 दिनों के गणेशोत्सव का अनंत चतुर्दशी पर हुआ समापन

मुंबई में 10 दिनों के गणेशोत्सव का आज अनंत चतुर्दशी पर समापन हो गया। भगवान गणेश की विदाई के प्रतीक विसर्जन जुलूसों से शहर में चहल-पहल है। लाखों श्रद्धालु शहर की सड़कों पर उमड़ पड़े हैं।

September 15, 2024 5:52 PM

उप-राष्‍ट्रपति ने नागपुर के रामदेव बाबा विश्‍वविद्यालय में डिजिटल टॉवर का उद्घाटन किया

उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज विद्यार्थियों से सिर्फ सरकारी नौकरी ही नहीं बल्कि प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अवसर तलाशने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल टॉवर जैसी बुनियादी संरचना इस प्रकार के अवसरों का प्रवेश द्वार है। उप राष्ट्रपति नागपुर में रामदेव बाबा विश्वविद्यालय में डिजिटल टॉवर का ...

September 8, 2024 5:58 PM

महाराष्‍ट्र में हाल की बारिश से दस जिलों में फसलों को नुकसान पहुंचा है  

        महाराष्‍ट्र में हाल की बारिश से दस जिलों में फसलों को नुकसान पहुंचा है। राज्‍य के कृषि विभाग ने एक रिपोर्ट में कहा है कि बारिश से आठ लाख हेक्‍टेयर से अधिक भूमि पर खरीफ की फसलें प्रभावित हुई हैं। कृषि विभाग के निदेशक विनय कुमार आवते ने कहा है कि फसलों के नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। व...

September 8, 2024 7:43 AM

टिकट परीक्षक ने बचाई महिला की जान, मध्‍य रेलवे ने की प्रशंसा

मध्‍य रेलवे के मुंबई डिवीजन के टिकट परीक्षक रामावतार मीणा ने एक महिला यात्री की जान बचाकर बहादुरी का परिचय दिया है। शुक्रवार को एक ट्रेन के पुणे स्टेशन पहुंचने पर एक महिला यात्री फिसल गई जिससे उनके चलती ट्रेन के नीचे आ जाने का खतरा था। ऐन वक्त पर श्री मीणा ने महिला को ट्रेन की चपेट में आने से बचाया।...

September 7, 2024 7:30 PM

महाराष्ट्र में ढोल-ताशा की धुन और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच आज गणेशोत्सव शुरू

        महाराष्ट्र में ढोल-ताशा की धुन और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच आज गणेशोत्सव शुरू हो गया। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र के लोगों ने बड़ी श्रद्धा के साथ गणपति बप्पा का अपने घरों में स्वागत किया।  हमारे संवाददाता ने बताया है कि इस अनोखे उत्सव न...

September 5, 2024 5:32 PM

महाराष्ट्र में मुंबई के मलाड क्षेत्र में आज एक निर्माणाधीन 23 मंजिला इमारत का स्लैब गिरने से तीन लोगों की मृत्‍यु . तीन अन्य घायल

      महाराष्ट्र में मुंबई के मलाड क्षेत्र में आज एक निर्माणाधीन 23 मंजिला इमारत का स्लैब गिरने से तीन लोगों की मृत्‍यु हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। ग्रेटर मुंबई नगर निगम के अनुसार, घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।  

September 5, 2024 12:39 PM

महाराष्ट्र: राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार जयदीप आप्टे को किया गया गिरफ्तार

महाराष्ट्र के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार जयदीप आप्टे को कल रात कल्याण से गिरफ्तार कर लिया गया।   26 अगस्त को मूर्ति ढहने के बाद से ही जयदीप आप्टे फरार थे। मामले में लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आप्टे को उनके कल्याण स्थित...

September 4, 2024 1:56 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महाराष्ट्र में विश्वशांति बुद्ध विहार का उद्घाटन किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज उदगीर लातूर जिले में विश्वशांति बुद्ध विहार का उद्घाटन और लोकार्पण किया। उन्होंने विहार के अंदर गौतम बुद्ध की एक प्रतिमा भी स्थापित की और डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।   इस अवसर पर राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला