बम्बई शेयर बाजार में आज तेजी का रुख है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 226 अंक बढ़कर 80 हजार 124 पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 82 अंक बढ़कर 24 हजार 400 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। एशियाई बाजारों में, हांगकांग में बढ़त रही जबकि सोल, टोक्यो और शंघाई के शेयर बाजारों में गिरावट रही। कल अमरीकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। कच्चे तेल की कीमत और घरेलू शेयरों में बढ़त के बीच शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत 83 रुपये 53 पैसे रही।
Site Admin | July 12, 2024 1:57 PM | Sensex | share market
बम्बई शेयर बाजार में आज तेजी का रुख, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 226 अंक बढ़कर 80 हजार 124 पर पहुंचा