भारतीय जनता पार्टी एक सितंबर, 2024 से नया सदस्यता अभियान शुरू करेगी। इस अभियान के तहत पार्टी का उद्देश्य 10 करोड़ से अधिक सदस्यों को जोड़ने का है। यह निर्णय कल दिल्ली में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने बताया कि यह सदस्यता अभियान उन राज्यों में नहीं चलाया जाएगा जहां चुनाव होने हैं। श्री पात्रा ने कहा कि पार्टी मिस्ड कॉल देकर, क्यूआर कोड स्कैन कर, नमो एप का उपयोग कर और भाजपा की वेबसाइट के माध्यम से नए सदस्य जोड़ेगी। भाजपा का दावा है कि उसके सदस्यों की संख्या 18 करोड़ से अधिक है और वह दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।
Site Admin | August 18, 2024 12:14 PM
एक सितंबर से नया सदस्यता अभियान शुरू करेगी भाजपा