भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की

भारतीय जनता पार्टी ने आज हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। पार्टी ने जुलाना विधानसभा सीट से कैप्टन योगेश बैरागी को ओलंपियन विनेश फोगाट के खिलाफ खड़ा किया है। कृष्णा गहलावत राई सीट से चुनाव लड़ेंगी। बिमला चौधरी पटौदी से और प्रदीप सांगवान बरोदा विधानसभा सीट से उम्‍मीदवार होंगे। नसीम अहमद को फिरोजपुर झिरका से और ऐराज़ खान को पुनहाना विधानसभा सीट से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है।

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला