बिहार में भागलपुर, मुंगेर, पश्चिम चंपारण, खगडिया, कटिहार और कुछ अन्य जिलों में बाढ़ से हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं। कई स्थानों पर गंगा, गंडक, कोसी, महानंदा और अन्य नदियों का जलस्तर, इनके अधिग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश से खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भागों में तेज वर्षा के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों के लिए सारण, भोजपुर, वैशाली, भागलपुर और बांका जिलों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है।
Site Admin | August 28, 2024 8:33 AM
बिहार: विभिन्न जिलों में आई बाढ़ से हजारों लोग विस्थापित, गंगा समेत कई नदियां उफान पर