भारतीय जनता पार्टी ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अमरीका यात्रा के दौरान आरक्षण के बारे में उनकी टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधा। नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि संविधान बचाने का दावा करने वाले श्री गांधी ने कहा है कि जब जरूरत होगी तो उनकी पार्टी आरक्षण खत्म कर देगी। श्री प्रसाद ने कहा कि श्री गांधी की टिप्पणी में आरक्षण के प्रति पूर्वाग्रह झलकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी आरक्षण के साथ-साथ दलितों और पिछड़ा वर्ग के हितों की भी विरोधी है।
Site Admin | September 10, 2024 9:15 PM
भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अमरीका यात्रा के दौरान आरक्षण के बारे में उनकी टिप्पणी को लेकर साधा निशाना