सर्वोच्‍च न्‍यायालय के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आरक्षण के फैसले के विरोध में भारत बंद का हरियाणा और चंडीगढ़ में कोई असर नहीं

सर्वोच्‍च न्‍यायालय के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आरक्षण पर हाल के फैसले के विरोध में रिजर्वेशन बचाओ संघर्ष समिति द्वारा बुलाए गए भारत बंद का हरियाणा और चंडीगढ़ में कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है।

जींद, रेवाडी, अंबाला, सिरसा, रोहतक, कैथल, पानीपत, कुरूक्षेत्र, करनाल और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में भारत बंद का कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। बाजार सामान्‍य दिनों की तरह खुले हैं और सड़कों पर वाहन चल रहे हैं। शैक्षणिक संस्थान, सरकारी कार्यालय, बैंक और पेट्रोल पंप सामान्य दिनों की तरह काम कर रहे हैं। चिकित्सा सुविधाओं, पेयजल, सार्वजनिक परिवहन, रेल सेवा आदि जैसी आवश्यक सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा है।

राज्य सरकार ने भारत बंद के आह्वान के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए हैं।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला