September 20, 2024 7:05 PM

देहरादून में ‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए

'पीएम विश्वकर्मा’ योजना की पहली वर्षगांठ कार्यक्रम का देहरादून स्थित राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रसारण किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री गणेश जोशी ने योजना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए और स्टॉल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने...

September 20, 2024 7:00 PM

देश में निष्‍पादन, जवाबदेही और अंतिम छोर तक डिलीवरी की राजनीति लेकर आई है एनडीए सरकारः जेपी नड्डा

स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि एनडीए सरकार देश में निष्‍पादन, जवाबदेही और अंतिम छोर तक डिलीवरी की राजनीति लेकर आई है। अपने मंत्रालय की उपलब्धियों के बारे में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए उन्‍होंने कहा कि सरकार ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का विस्तार करने का महत्वप...

September 20, 2024 6:52 PM

एनएसआईसी मंडी में “हिंदी पखवाड़ा” मनाया गया; भाषण प्रतियोगिता में हर्षा और चित्रकला में प्रियंका रही प्रथम

मंडी के पुलघराट स्थित भारत सरकार के राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम प्रशिक्षण संस्थान मंडी में आज शुक्रवार को “हिंदी पखवाड़ा” के अंतर्गत प्रशिक्षुओं द्वारा हिंदी भाषा के प्रति जागरूक करने के संकल्पों के साथ विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला लोक संपर्क अधिकारी, मंडी, हेमंत शर्मा मु...

September 20, 2024 6:47 PM

आरसेटी के मुफ्त प्रशिक्षण का लाभ उठाएं महिलाएं: उपायुक्त अमरजीत सिंह

उपायुक्त अमरजीत सिंह ने महिलाओं और युवाओं से आग्रह किया है कि वे मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के माध्यम से आयोजित किए जाने वाले निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ उठाकर अपने उद्यम स्थापित करें। इससे वे अपनी आय बढ़ाने के साथ-साथ अन्य लोगों को भी रोजग...

September 20, 2024 6:17 PM

सफाई कर्मचारियों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने के लिए शीघ्र बुलाई जाएगी बैठक – विक्रमादित्य सिंह

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला स्थित गयेटी थियेटर में ’दी जाॅर्ज इंस्टीटूशन फाॅर ग्लोबल हैल्थ’ संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।  इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिमला शहर की खूबसूरती के लिए सफाई व्यवस्था को बनाए रखने में सफा...

September 20, 2024 6:15 PM

फल पौधशाला पंजीकरण और विनियमन की जानकारी देने को लगा प्रशिक्षण शिविर

बागवानी विभाग ऊना ने नर्सरी उत्पादकों को पौधशाला पंजीकरण और विनियमन को लेकर गहन जानकारी देने के लिए शुक्रवार को पशुपालन विभाग के सभागार में एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में ऊना जिले के सभी नर्सरी उत्पादकों ने भाग लिया और उन्हें फलदार पौधों के पंजीकरण और उच्च गुणवत्ता...

September 20, 2024 8:54 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शाहबाद में जन-आशीर्वाद रैली को संबोधित किया

हरियाणा में चुनाव प्रचार तेज हो गया है। विभिन्न दलों के नेताओं और प्रत्‍याशियों ने आज जोर-शोर से प्रचार किया। भारतीय जनता पार्टी के नेता और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देव ने आज महेंद्रगढ़ में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।     हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज शाहबाद में भा...

September 20, 2024 6:12 PM

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत करसोग के वार्ड नंबर 7 में चलाया गया सफाई अभियान

  स्वच्छ भारत मिशन के 'स्वच्छता ही सेवा 2024 ' कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पंचायत करसोग के वार्ड नंबर 7 में और तहसील कार्यालय परिसर के समीप सफाई अभियान चलाया गया। नगर पंचायत द्वारा चलाए गए सफाई अभियान में तहसीलदार करसोग वरुण गुलाठी ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। उन्होंने तहसील कार्यालय परिसर करसोग म...

September 20, 2024 6:11 PM

पंजाब विधान सभा की लोक उपक्रम समिति विधान सभा पहुँची, विधान सभा अध्यक्ष पठानियां से की शिष्टाचार भेंट

पंजाब विधान सभा की लोक उपक्रम समिति  सभापति सरबजीत कौर मानुके की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय पहुँची। समिति ने इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने शिष्टाचार भेंट की । समिति सदस्यों में डॉ0 जसबीर सिंह संधु, डॉ0 मोहम्मद जमील-उर-रेहमान, अमित रत्न कोफाटा, ...

September 20, 2024 7:03 PM

दृश्‍य-श्रव्‍य और मनोरंजन-क्षेत्र के लिए कौशल की आवश्यकता को प्रोत्‍साहन देगा राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र

सूचना और प्रसारण सचिव संजय जाजू ने कहा है कि राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र, दृश्‍य-श्रव्‍य और मनोरंजन-क्षेत्र के लिए कौशल की आवश्यकता को प्रोत्‍साहन देगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र को स्‍वीकृति दी थी। उन्‍होंने फिल्म उद्योग के प्रतिनिधियों और दृश्‍य-श्रव्‍य तथा मनोर...