September 20, 2024 8:12 PM

शनिवार सुबह तीन-दिवसीय अमरीका-यात्रा पर रवाना होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन-दिनों की अमरीका-यात्रा पर कल सवेरे रवाना होंगे। इस दौरान वे कई उच्‍च स्‍तरीय बैठकों में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी वार्षिक क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्‍सा लेंगे और भविष्य के संयुक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे।   श्री मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के...

September 20, 2024 8:06 PM

झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठियों के मामले में सभी पक्षों की सुनवाई पूरी कर ली

झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठियों के मामले में आज सभी पक्षों की सुनवाई पूरी कर ली। राज्य सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने वर्चुअल माध्यम से अपनी दलील पेश की जबकि सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया ने केंद्र सरकार का पक्ष रखा। हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता धीरज कुमार ने...

September 20, 2024 8:06 PM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल झारखंड के एकदिवसीय दौरे पर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल झारखंड के एकदिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। वे गढ़वा जिले के वंशीधर नगर से पलामू प्रमंडल के लिए परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे। परिवर्तन यात्रा का संयोजक सह भवनाथपुर विधायक भानू प्रताप शाही ने बताया कि परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करने के बाद रक्षा मंत्री गोसाई बाग में एक जनसभा...

September 20, 2024 8:01 PM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा– झारखंड से एक-एक बांग्लादेशी घुसपैठिये को चुन-चुनकर बाहर निकाला जायेगा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि झारखंड से एक-एक बांग्लादेशी घुसपैठिये को चुन-चुनकर बाहर निकाला जायेगा। भोगनाडीह से भाजपा की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करने के बाद वे आज साहिबगंज में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि घुसपैठ की समस...

September 20, 2024 7:58 PM

छत्तीसगढ़ के वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियरों सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दे दी

छत्तीसगढ़ के वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियरों सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दे दी है। इस फैसले से पीएचई विभाग में एक सौ इक्यासी पदों पर भर्ती के लिए रास्ता साफ हो गया है। इसमें उप अभियंता (सिविल) के 118, उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) के 10, अनुरेखक के 37, सहायक ग्र...

September 20, 2024 7:56 PM

छत्तीसगढ़ के कांकेर में आज से डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्र शुरू हो गया

छत्तीसगढ़ के कांकेर में आज से डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्र शुरू हो गया है। विदेश मंत्रालय और भारतीय डाक विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कलेक्टोरेट परिसर के उप डाकघर में शुरू किए गए इस केन्द्र का शुभारंभ आज सांसद भोजराज नाग ने किया। यह बस्तर संभाग का पहला डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्र है। इस अवसर पर सांसद कह...

September 20, 2024 7:54 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शिल्पकारों से अपील की कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ उठाकर उद्यमी और व्यापारी बनें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शिल्पकारों से अपील की कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ उठाकर उद्यमी और व्यापारी बनें। श्री मोदी महाराष्ट्र के वर्धा के स्वावलम्बी मैदान में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की वर्षगांठ पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएम विश्वकर्मा ...

September 20, 2024 7:51 PM

छत्तीसगढ़ सरकार ने पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक प्रेम प्रकाश शर्मा को निलंबित कर दिया

चालू शैक्षणिक सत्र की नई किताबों को रद्दी में बेचे जाने के मामले में छत्तीसगढ़ सरकार ने पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक प्रेम प्रकाश शर्मा को निलंबित कर दिया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिलयारी स्थित रियल बोर्ड पेपर मिल में पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा छापी गई चालू सत्र की नई किताबों को...

September 20, 2024 7:46 PM

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के 61वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका आज रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के इकसठवें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय को गौरव दिलाने के लिए उत्साह के साथ और कड़ी मेहनत करें, जिससे यह देश के शीर्ष सौ विश्वविद्यालयों में शामिल हो सके।   राज्यपाल...

September 20, 2024 7:45 PM

महाराष्ट्र में एक यात्री-बस और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की बुस

महाराष्ट्र में एक यात्री-बस और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मृत्‍यु हो गई और 23 अन्य घायल हो गए।  दुर्घटना आज सुबह शाहपुर गांव के पास जालना-वाडीगोदरी रोड पर हुई। बस चालक, तीन यात्री, ट्रक चालक और परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई।   घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।