September 21, 2024 6:40 PM

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊधमसिंह नगर में ‘‘पांचवें उत्तराखंड राज्य खेल-2024’’ का उद्घाटन किया

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऊधमसिंह नगर में ‘‘पांचवें उत्तराखंड राज्य खेल-2024’’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से न केवल राज्य के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा बल्...

September 21, 2024 5:36 PM

कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी को धमकी देने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी- कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

    कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज जम्‍मू में कहा है कि कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी को धमकी देने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। आकाशवाणी के जम्‍मू संवाददाता के अनुसार श्री खरगे ने जोर देकर कहा है कि वह राष्‍ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के सामने नहीं झुकेगी। श्री खर...

September 21, 2024 5:32 PM

पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्‍टरों ने अपनी हड़ताल खत्‍म कर आपातकालीन सेवाएं शुरू कर दी है

        पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्‍पताल में जूनियर डॉक्‍टर के साथ दुष्‍कर्म और ह‍त्‍या के 42 दिन बाद जूनियर डॉक्‍टरों ने अपनी हड़ताल खत्‍म कर आपातकालीन सेवाएं शुरू कर दी है। राज्य सरकार ने राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों की सुरक्षा के लिए 10 सूत्रीय न...

September 21, 2024 5:29 PM

सरकार ने एक सौ दिन की पहल के अंतर्गत गवर्नमेंट ई मार्केटप्‍लेस-जीईएम ने अपने प्‍लेटफार्म पर विक्रेताओं और सेवा प्रदाताओं के लेन-देन शुल्‍क में कटौती की है  

            सरकार ने एक सौ दिन की पहल के अंतर्गत गवर्नमेंट ई मार्केटप्‍लेस-जीईएम ने अपने प्‍लेटफार्म पर विक्रेताओं और सेवा प्रदाताओं के लेन-देन शुल्‍क में कटौती की है। वाणिज्‍य और उद्योग मंत्रालय ने कहा है कि जीईएम में अपना लेन-देन शुल्‍क लगभग 33 प्रतिशत घटा दिया है जिससे विक्रेताओं को लाभ होगा और व...

September 21, 2024 5:24 PM

पाकिस्‍तान, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से डरता है और इसीलिए पिछले लंबे समय से जम्‍मू सीमा पर संघर्ष विराम का उल्‍लंघन नहीं हुआ है-     अमित शाह

  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज जोर देकर कहा कि पाकिस्‍तान प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से डरता है और इसीलिए पिछले लंबे समय से जम्‍मू सीमा पर संघर्ष विराम का उल्‍लंघन नहीं हुआ है। आकाशवाणी के जम्‍मू संवाददाता ने बताया कि श्री शाह ने पुंछ जिले के मेन्‍धर...

September 21, 2024 5:18 PM

राहुल गांधी के अमरीका में दिए गए बयान को लेकर कई सिख संगठनों ने गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की  

          लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के अमरीका में दिए गए बयान को लेकर आज देशभर के कई सिख संगठनों और समितियों ने गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की। नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि ...

September 21, 2024 5:15 PM

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने वन्‍यजीव आवास एकीकृत विकास योजना का लक्ष्‍य हासिल कर लिया है

      पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने वन्‍यजीव आवास एकीकृत विकास योजना का लक्ष्‍य हासिल कर लिया है। केंद्रीय मंत्रीमंडल ने हाल ही में दो हजार छह सौ करोड़ रुपये से अधिक के परिव्‍यय के साथ वन्‍यजीव आवास विकास योजना को जारी रखने की मंजूरी दी थी। इस योजना में प्रोजेक्‍ट टाइगर, प्रोजेक्‍...

September 21, 2024 5:13 PM

हर वर्ष आज के दिन को विश्‍व अल्‍जाइमर दिवस के रूप में मनाया जाता है

        हर वर्ष आज के दिन को विश्‍व अल्‍जाइमर दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्‍य अल्‍जाइमर बिमारी के बारे में जागरूकता फैलाना और इससे जुडे नकारात्‍मक विचारों को दूर करना है। इस साल इस दिवस की विषय वस्‍तु- डिमेंशिया पर कार्रवाई करने का समय, अल्जाइमर पर कार्रवाई करने का समय है। अल्‍जाइ...

September 21, 2024 5:10 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में माओवादी हिंसा के शिकार लोगों से मुलाकात की

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में माओवादी हिंसा के शिकार लोगों से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि किसी भी लक्ष्‍य को हासिल करने के लिए हिंसा का रास्ता अपनाना उचित नहीं है। हिंसा किसी भी समाज में लिए बहुत महंगी साबित होती...

September 21, 2024 5:06 PM

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने अफ्रीकी देशों में मंकीपॉक्‍स के मामले बढ़ने पर दक्षिण सूडान में निगरानी बढ़ा दी है

        विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने अफ्रीकी देशों में मंकीपॉक्‍स के मामले बढ़ने पर दक्षिण सूडान में निगरानी बढ़ा दी है। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के दक्षिण सूडान के लिए प्रतिनिधि हम्फ्री करमागी ने इस स्‍वास्‍थ्‍य संकट को देखते हुए शीघ्र और विश्‍वसनीय जांच के महत्‍व पर जोर दिया है। इससे पह...