September 21, 2024 7:01 PM

दिल्ली के नबी करीम इलाके में आज तडके एक फर्नीचर की दुकान में आग लग गई

        दिल्ली के नबी करीम इलाके में आज तडके एक फर्नीचर की दुकान में आग लग गई। अग्निशमन विभाग ने बताया कि उन्हें सुबह करीब तीन बजकर बीस मिनट पर इस घटना की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद विभाग ने आग बुझाने के लिए छह दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी। दमकल विभाग ने बताया कि उन्होंने सुबह लगभग साढे सात ...

September 21, 2024 6:57 PM

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में एचआईवी-एड्स के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए पांच किलोमीटर की दौड़ का आयोजन

        केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में एचआईवी-एड्स को नियंत्रित करने के लिए जम्मू-कश्मीर एड्स नियंत्रण सोसायटी ने आज एचआईवी-एड्स और यौन संचारित संक्रमण के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए पांच किलोमीटर की दौड़ का आयोजन किया। कश्मीर विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण विभाग के  सहयोग से आ...

September 21, 2024 6:53 PM

श्रीलंका में राष्‍ट्रपति चुनाव संपन्‍न, मतगणना शुरू

    श्रीलंका में राष्‍ट्रपति पद के चुनाव संपन्‍न हो गये हैं। चुनाव में 75 प्रतिशत से लेकर 80 प्रतिशत तक मतदान की खबर है। कुछ छिटपुट घटनाओं को छोडकर चुनाव शांतिपूर्ण रहा है। मतगणना आज शाम से शुरू हो गई और पहले डाक मतपत्र गिने जा रहे हैं। चुनाव आयोग ने कहा है कि डाक मतपत्रों की गिनती आज रात ...

September 21, 2024 6:48 PM

उत्तराखंड में केंद्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताएं 23 सितंबर से शुरू होंगी

उत्तराखंड में केंद्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताएं 23 सितंबर से देहरादून और रुड़की समेत विभिन्न खेल परिसरों में शुरू होंगी। ये प्रतियोगिताएं 27 सितंबर तक चलेंगी। प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी देते हुए देहरादून संभाग की उपायुक्त डॉ. सुकृति रैवानी ने बताया कि इस वर्ष देहरादून संभाग...

September 21, 2024 6:46 PM

भाजपा सरकार में संविधान को मजबूत करने,एससी, एसटी और ओबीसी समाज की बेहतरी के लिए काम किया : भोला सिंह

लोकसभा सांसद एवं भाजपा पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री भोला सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में संविधान को मजबूत करने के साथ ही एससी, एसटी और ओबीसी समाज की बेहतरी के लिए काम किया गया। देहरादून में पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर क...

September 21, 2024 6:46 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात अमरीका में राष्‍ट्रपति जो बाइडेन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात अमरीका में डेलावेयर के विलमिंगटन में राष्‍ट्रपति जो बाइडेन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। अमरीका की तीन दिन की यात्रा पर गये श्री मोदी कई उच्‍च स्‍तरीय बैठकों तथा कार्यक्रमों में हिस्‍सा लेंगे।     आज रात वे क्वाड नेताओं के छठे वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल ह...

September 21, 2024 6:46 PM

उत्तराखंड के ऋषिकेश में आगामी 23 सितंबर से गंगा नदी में राफ्टिंग होगी शुरू

उत्तराखंड के ऋषिकेश में पर्यटक आगामी 23 सितंबर से गंगा नदी में राफ्टिंग का आनंद ले सकेंगे। शुरुआती चरण में तीन स्थानों पर राफ्टिंग की अनुमति दी गई है। वरिष्ठ साहसिक खेल अधिकारी जसपाल सिंह चौहान ने बताया कि मरीन ड्राइव से शिवपुरी, ब्रह्मपुरी से नीम बीच और खारा स्रोत तक राफ्टिंग शुरू करने की संस्तुति ...

September 21, 2024 6:42 PM

उत्तराखंड के उत्तरकाशी पुलिस ने छात्र-छात्राओं को नशा, साइबर अपराध, यातायात नियम, महिला सम्बन्धी अपराध के प्रति जागरुक किया

उत्तराखंड के  उत्तरकाशी पुलिस ने मनेरी स्थित राजकीय इण्टर कॉलेज गंगोरी में छात्र-छात्राओं को नशा, साइबर अपराध, यातायात नियम, महिला सम्बन्धी अपराध और अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरुक किया। साथ ही पुलिस के अग्निशमन दल ने लक्षेश्वर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में अग्नि सुरक्षा और प्रशिक्षण कार्याश...

September 21, 2024 6:42 PM

उत्तराखंड के चमोली जिले के गैरसैंण, भराड़ीसैंण और मेहलचौरी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज को आदर्श विद्यालय बनाया जाएगा

उत्तराखंड के चमोली जिले के गैरसैंण, भराड़ीसैंण और मेहलचौरी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज को आदर्श विद्यालय बनाया जाएगा। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने आज विद्यालयी शिक्षा की बैठक में विद्यालयों के विकास के लिए अलग से धनराशि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सु...

September 21, 2024 6:41 PM

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘‘खाकी में स्थितप्रज्ञ’’ पुस्तक का विमोचन किया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘‘खाकी में स्थितप्रज्ञ’’ पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी ने लिखी है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस के सामने शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की बड़ी ...