September 22, 2024 1:54 PM

श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतगणना जारी, एन.पी.पी. के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके ने डाक मतपत्रों में बढ़त बनाई

श्रीलंका में वोटों की गिनती जारी है क्योंकि एनपीपी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके ने डाक मतपत्रों में अन्य उम्मीदवारों पर भारी बढ़त बना ली है। चुनाव आयोग द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार, वामपंथी नेता ने 22 चुनावी जिलों में 50% से अधिक पोस्टल वोट हासिल किए।

September 22, 2024 11:24 AM

प्रधानमंत्री ने अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और जापान तथा ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के साथ वार्ता की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्वाड शिखर सम्मेलन के क्रम में, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से मुलाकात की है। प्रधानमंत्री ने पिछले पांच वर्षों के दौरान दोनों देशों के बीच सामरिक और वैश्विक भागीदारी में हुई प्रगति के लिए श्री किशिदा को धन्‍यवाद दिया। दोनों नेताओं ने कहा कि भारत और जापान की सामर...

September 22, 2024 7:58 AM

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लाओस में पूर्वी एशियाई देशों के वित्त मंत्रियों के 12वें सम्‍मेलन को संबोधित किया

उद्योग और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत सात प्रतिशत की अनुमानित विकास दर के साथ वर्ष 2027 तक विश्‍व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। कल लाओस में पूर्वी एशियाई देशों के वित्त मंत्रियों के 12वें सम्‍मेलन में उन्होंने कहा कि भारत पूर्वी एशियाई सम्‍मेलन मंच को मजबूत करने के लिए ...

September 22, 2024 7:52 AM

जम्मू-कश्मीर की 26 विधानसभा सीटों के लिए 25 सितंबर को मतदान होगा

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान बुधवार 25 सितंबर को होगा। इस चरण में 26 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इनमें से 11 सीट जम्मू संभाग के तीन जिलों में हैं। इसी चरण में राजौरी जिले की थन्ना मंडी विधानसभा सीट के लिए भी मतदान होगा।

September 22, 2024 7:56 AM

दिल्ली की सीएम आतिशी ने मंत्रियों को विभागों का आवंटन किया, मुख्यमंत्री ने 13 विभाग अपने पास रखे

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने अपने मंत्रियों को विभागों का आवंटन कर दिया है। नये मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री के अलावा पांच सदस्य हैं। मुख्यमंत्री ने शिक्षा, बिजली और वित्त समेत 13 विभाग अपने पास रखे हैं। सौरभ भारद्वाज को स्वास्थ्य, शहरी विकास और समाज कल्याण सहित आठ विभागों का प्रभार सौंपा गया है। श्...

September 22, 2024 7:44 AM

अमरीका में राहुल गांधी के दिए बयान को लेकर सिख संगठनों ने गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के अमरीका में दिए गए बयान को लेकर देश के कई सिख संगठनों और समितियों ने कल गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की। भारतीय जनता पार्टी के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने नई दिल्ली में कहा कि श्री गांधी की टिप्पणी से सिख समुदाय में डर का माहौल पै...

September 22, 2024 7:41 AM

क्वाड नेताओं ने कहा- “वैश्विक हित” के लिए बनाया गया संगठन, सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन नेटवर्क समेत कई अहम घोषणाएं की गईं

क्वाड नेताओं ने कहा है कि यह "वैश्विक हित" के लिए संगठन बना है। उन्होंने हिंद-प्रशांत क्षेत्र और वैश्विक समुदाय की विकास प्राथमिकताओं के समाधान के लिए कई घोषणाएं कीं। इनमें क्वाड कैंसर मूनशॉट पहल शामिल है, जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सर्वाइकल कैंसर के इलाज़ के लिए एक महत्वपूर्ण साझेदारी है। इसके अला...

September 22, 2024 7:25 AM

भारत को क्रिकेट टेस्‍ट मैच में बांग्लादेश पर जीत के लिए छह विकेट की जरूरत

चेन्नई में बांग्लादेश से पहला टेस्ट मैच जीतने के लिए भारत को छह विकेट की ज़रूरत है। कल मैच के तीसरे दिन शुभमन गिल और ऋषभ पंत के शतकों की बदौलत भारत ने बांग्‍लादेश को 515 रन का लक्ष्य दिया। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बांग्लादेश ने 37.2 ओवर में चार विकेट पर 158 रन बनाए। नजमुल हुसैन शान्तो 51 और श...

September 22, 2024 7:54 AM

चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए चुनाव आयोग की टीम झारखंड दौरे पर जाएगी

झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग का एक दल, कल दो दिन के दौरे पर रांची जाएगा। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि आयोग रांची में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के अलावा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, रा...

September 22, 2024 6:41 AM

पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ब्राजील में जी-20 मंत्रिस्तरीय सम्मेलन को संबोधित किया

पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि विश्‍व कल्‍याण के लिए एक डैशबोर्ड स्थापित करने की भारत की पहल को ब्राजील में जी-20 देशों की मंत्रिस्तरीय बैठक में पुरज़ोर समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि देश हरित पर्यटन को आगे बढ़ाने और सहयोग की सामूहिक शक्ति की भावना से आगे बढ़ने के प्रति संकल्पित है।...