September 22, 2024 1:37 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के अवसर पर अमरीका ने भारत को लौटाईं 297 प्राचीन कलाकृतियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमरीका यात्रा के अवसर पर अमरीका ने भारत से चुराई गईं और तस्‍करी कर लायी गयी 297 कलाकृतियों को लौटाने का फैसला किया है। यह कलाकृतियां जल्‍द ही भारत भेजी जाएंगी। डेलावेयर के विलमिंगटन में प्रधानमंत्री मोदी और अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की द्विपक्षीय बैठक के अवसर पर इतर...

September 22, 2024 11:58 AM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर विश्वविद्यालय और आईटीएम छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल गोरखपुर के दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन में सैमसंग इनोवेशन कैंपस द्वारा आयोजित प्रमाणपत्र वितरण समारोह में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में गोरखपुर विश्वविद्यालय और इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट आईटीएम के बीटेक के करीब 600 छात्र-...

September 22, 2024 11:40 AM

उत्तरी गाजा के एक स्कूल पर इजरायली हवाई हमले में 22 लोगों की मौत, कई घायल 

उत्तरी गाजा में कल एक स्कूल पर इजरायली हवाई हमले में 22 लोग मारे गए और कई घायल हो गए। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गाजा शहर के ज़िटौन इलाके में हुए हमले में 30 अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से कई महिलाएं और बच्चे हताहत हुए। इस बीच, इजरायली सेना ने कहा कि उसने हमास कमांड सेंटर को निशाना बनाया जो ...

September 22, 2024 12:55 PM

राष्ट्रीय मानवाधिकार ने काम के दबाव के कारण सीए लड़की की कथित मौत के मामले में स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पुणे में एक निजी कंपनी में कथित रूप से अत्यधिक काम के बोझ के कारण केरल की एक चार्टर्ड अकाउंटेंट लड़की की मौत का स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त की और व्यवसायों से वैश्विक मानवाधिकार मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए अपनी कार्य संस्कृति,...

September 22, 2024 11:21 AM

पर्यावरण संरक्षण को सार्थक बनाने के लिए इंदौर में आज मनाया जा रहा है ‘नो कार डे’

देश के सबसे स्वच्छतम शहर इंदौर में आज 'नो कार डे' मनाया जा रहा है। इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहरवासियों से इस कदम को सफल बनाने के लिए परिवहन के लिए दूसरे ईको-फ्रेंडली साधनों का उपयोग करने की अपील की है। श्री भार्गव ने बताया कि पिछले साल 'नो कार डे' पर, शहर में 12 प्रतिशत कारें सड़कों से...

September 22, 2024 11:18 AM

मध्य प्रदेश: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पहली बार तितली सर्वेक्षण का कार्य किया गया शुरू

उमरिया जिले के विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पहली बार तितली सर्वेक्षण का कार्य शुरू किया गया है। कल से बटरफ्लाई एक्सपर्ट की टीम बांधवगढ़ पहुंची हैं और तितलियों के रहवास वाले इलाकों में सुबह से ही बीट गार्ड और सुरक्षा श्रमिको की टीम इलाके में पंहुचकर मोबाइल एप में तितलियों के प्रकार खासियत ...

September 22, 2024 11:15 AM

मध्य प्रदेश: उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल रीवा नगर निगम क्षेत्र के स्वच्छता ही सेवा अभियान में शामिल हुए

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश में स्वच्छता के प्रति बदलाव देखने को मिला है। स्वच्छता के प्रति लोगों की सक्रिय भागीदारी बढ़ रही है। श्री शुक्ल कल रीवा नगर निगम क्षेत्र के स्वच्छता ही सेवा अभियान में शामिल हुए। उन्होंने खुद श्रमदान कर लोगों को स्...

September 22, 2024 11:13 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व गैंडा दिवस के मौके पर गैंडों की सुरक्षा के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई

विश्व गैंडा दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गैंडों की सुरक्षा के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने उन कार्यकर्ताओं की सराहना की जो पिछले कई वर्षों से गैंडों के संरक्षण के प्रयासों में शामिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बेहद गर्व की बात है कि भारत बड...

September 22, 2024 11:10 AM

जम्मू-कश्मीर में बीएसएफ ने आतंकवादी घुसपैठ को नाकाम करते हुए बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद किए बरामद 

जम्मू-कश्मीर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने आज अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक आतंकवादी की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया और बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। आकाशवाणी जम्मू संवाददाता ने खबर दी है कि शनिवार और रविवार के बीच रात को आर एस पुरा सीमा क्षेत्र में सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश को ...

September 22, 2024 11:02 AM

मध्य प्रदेश: प्रदेश में 15 लाख से अधिक लोग खुद को साक्षर बनाने के लिए देंगे परीक्षा

नई शिक्षा नीति के अंतर्गत प्रदेश में आज 15 लाख से अधिक लोग खुद को साक्षर बनाने के लिए परीक्षा देंगे। आगरमालवा से हमारे संवाददाता ने बताया है कि उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत जिले में आज होने वाली मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक परीक्षा में जिले के नलखेड़ा, सुसनेर, बड़ौद व आगरमालवा विकासखंडों ...