September 22, 2024 3:20 PM

वरिष्ठतम न्यायाधीश राजीव शकधर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे

दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश राजीव शकधर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे। वे मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव की जगह लेंगे। न्यायाधीश राजीव शकधर को 11 अप्रैल 2008 को दिल्ली हाईकोर्ट के जज के रूप में नियुक्त किया गया था।

September 22, 2024 3:19 PM

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के ग्रामीण इलाकों के लिए पानी की नई दरें तय कर दी

प्रदेश सरकार ने राज्य के ग्रामीण इलाकों के लिए पानी की नई दरें तय कर दी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में हर महीने प्रति कुनैक्शन 100 रुपये बिल देना होगा। शहरी क्षेत्र में 0 से 20 किलो लीटर खपत पर 19 रुपए 30 पैसे के हिसाब से बिल देना होगा। जबकि 20 से 30 किलो लीटर पर 33 रुपये 28 पैसे प्रति किलो लीटर की दर स...

September 22, 2024 3:14 PM

झारखंड होमगार्ड विभाग में फर्जी तरीके से नौकरी करने के मामले में कंपनी कमांडर समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया

झारखंड होमगार्ड विभाग में फर्जी तरीके से नौकरी करने के मामले में कंपनी कमांडर समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है उनमें कंपनी कमांडर कैलाश यादव और फर्जी तरीके से नौकरी कर रहे आरिफ अंसारी, आसिफ अंसारी, जगदीश टोप्पो और निसाद अहमद है।

September 22, 2024 1:45 PM

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा- क्वाड संगठन हिन्‍द-प्रशांत क्षेत्र को स्वतंत्र, मुक्‍त, समावेशी और समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि क्वाड देश हिंद-प्रशांत क्षेत्र को स्वतंत्र, मुक्त, समावेशी और समृद्ध बनाए रखने के प्रति संकल्पित है। अमरीका के डेलवेयर में क्वाड शिखर सम्मेलन में उन्होंने कहा कि यह आयोजन ऐसे समय में हो रहा है जब दुनिया तनाव और संघर्ष से जूझ रही है और यह ज़रूरी है कि क्वाड देश ...

September 22, 2024 1:29 PM

एमएस रामचन्द्र राव को झारखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्ति किया गया

एमएस रामचन्द्र राव को झारखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्ति किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में हुई कॉलेजियम की बैठक में यह निर्णय लिया गया था, जिस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूरी प्रदान कर दी है।

September 22, 2024 1:09 PM

झारखंड: जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा को प्रभावित करने के संदेह में तीन संदिग्ध हिरासत में लिए गए

झारखंड में जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा को प्रभावित करने के संदेह पर धनबाद के झरिया से दो और रामगढ़ में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। धनबाद एसएसपी हरदीप पी जनार्दन ने बताया कि हिरासत में लिये गए व्यक्तियों में एक बिहार के जहानाबाद और दूसरा बोकारो जिले के गोमिया का निवासी है। पुलिस दोनों से पूछताछ ...

September 22, 2024 1:00 PM

इस साल देव दीपावली पर वाराणसी में जलाए जाएंगे 12 लाख दीये

वाराणसी जिले में 15 नवम्बर को देव दीपावली पर इस साल बारह लाख दीप जलाए जाएंगे। पर्यटन विभाग के उपनिदेशक राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि प्रदेश सरकार की पहल पर जनसहभागिता से काशी के 84 से अधिक घाटों पर दीये जलाए जाएंगे। इनमें तीन लाख दिये गाय के गोबर से बने होंगे।

September 22, 2024 12:54 PM

चार दिनों से चल रहा वर्ल्‍ड फूड इंडिया 2024 कार्यक्रम का आज समापन

चार दिन का वर्ल्‍ड फूड इंडिया 2024 कार्यक्रम आज संपन्‍न हो रहा है। नई दिल्‍ली के भारत मंडपम में 19 सितंबर को इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी। लगभग 90 देश, 26 राज्‍य और केंद्र शासित प्रदेश, 18 केंद्रीय मंत्रालय और सहयोगी सरकारी निकाय इसमें भाग ले रहे हैं। इस कार्यक्रम में खाद्य प्रसंस्‍करण में वैश्विक ...

September 22, 2024 12:48 PM

उत्तर प्रदेश के 24 जिलों की 49 तहसीलें बाढ़ से प्रभावित

प्रदेश के 24 जिलों की 49 तहसीलें बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ प्रभावित बस्ती, प्रयागराज, उन्नाव, हरदोई और फर्रुखाबाद में कल जनप्रतिनिधियों ने बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। सिंचाई विभाग के अनुसार गंगा नदी बदायूं जिले के कछलाब्रिज पर, बलिया जिले में, फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ में, कन्नौ...

September 22, 2024 1:39 PM

विदेश सचिव विक्रम मिश्री ने न्यूयॉर्क में मीडिया से बातचीत करते हुए क्‍वाड शिखर सम्मेलन और द्विपक्षीय बैठकों पर प्रकाश डालें

विदेश सचिव विक्रम मिश्री ने हाल ही में हुए क्‍वाड शिखर सम्‍मेलन और द्विपक्षीय बैठकों के महत्‍व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वैश्विक विकास, शांति और सुरक्षा के लिए भारत के दृष्टिकोण को स्पष्ट करने के लिए एक मंच प्रदान किया है। आज न्यूयॉर्क में मीडिया से बातचीत करते हुए...