September 22, 2024 8:19 PM

रांची समेत राज्य के विभिन्न केंद्रों पर जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गयी

रांची समेत राज्य के विभिन्न केंद्रों पर जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा आज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गयी। कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर केंद्रों पर व्यापक प्रबंध किये गये थे। इधर जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के कारण आज भी राज्य में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद रही, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। इस बीच जेएसएसस...

September 22, 2024 8:17 PM

भाजपा ने आज दिल्ली लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल के समीप स्थित स्लम बस्ती में सदस्यता अभियान चलाया

    भाजपा ने आज दिल्ली लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल के समीप स्थित स्लम बस्ती में सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अनीश अब्बासी और दिल्ली हज कमेटी की चेयरपर्सन सुश्री कौसर ने पार्टी की पहली बार सदस्‍य बने स्थानीय लोगों का आभार प्रकट किया और उन्हें केन्‍द्र सरकार की...

September 22, 2024 8:17 PM

झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार सरगर्मी बढ़ती जा रही है

झारखंड राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार सरगर्मी बढ़ती जा रही है। चुनाव तैयारियों का जायजा लेने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की टीम कल से राज्य के दो दिवसीय दौरे पर आ रही है। टीम में मुख्य चुनाव आंयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू सहित करीब एक दर्जन अधिकारी होंगे। आ...

September 22, 2024 8:15 PM

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। श्री योगी ने आज सोनीपत और जींद जिलों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में लोगों से वोट देने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस, आप, इंडियन नेशनल लोकदल के पास आम नागरिक, महिला, किसान और ग्रामीणों...

September 22, 2024 8:08 PM

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 28वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने शिक्षा को रोजगार से जोड़ने पर बल दिया है। श्रीमती पटेल आज जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 28 वें दीक्षांत समारोह को सम्बोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू करने चाहिए ताकि विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार मिल सकें। श...

September 22, 2024 8:07 PM

कानपुर के प्रेमपुर में रेलवे ट्रैक पर 5 लीटर का खाली गैस सिलेंडर मिला, लोको पायलट की सूझबूझ से हादसा टला

कानपुर के प्रेमपुर रेलवे ट्रैक पर आज सुबह पांच लीटर का एक खाली गैस सिलेंडर मिला जिसे सुरक्षाबलों सहित अन्य टीमों ने इसकी जांच कर ट्रैक से हटा दिया है। इस बारे में उत्तर मध्य रेलवे के CPRO शशिकांत त्रिपाठी ने बताया-  प्रेमपुर रेलवे स्टेशन के पास हमारी एक गुड्स ट्रेन क्योंकि लूप लाइन में रिसीव हो रही ...

September 22, 2024 8:03 PM

जौनपुर जिले के शाहगंज जंक्शन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य शुरू

जौनपुर जिले के शाहगंज जंक्शन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य शुरू हो गया है, जिसकी वजह आज से दस ट्रेनें 14 दिनों के लिए रद्द कर दी गई हैं, जिसमें वाराणसी-बहराइच इंटरसिटी एक्सप्रेस भी शामिल है। वहीं चार ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि ...

September 22, 2024 8:04 PM

बांदा जिले में कुंए में गिरी चप्पल को निकालने के प्रयास में तीन युवकों की मौत हो गई

बांदा जिले में कुंए में गिरी चप्पल को निकालने के प्रयास में तीन युवकों की मौत हो गई। मौत की वजह कुंए से निकली जहरीली गैस से दम घुटना बताया जा रहा है। हादसा जिले के पिसंडा थाना क्षेत्र के बड़ा गांव में हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस ने युवकों को कुंए से बाहर निकाला।

September 22, 2024 7:57 PM

उत्तर प्रदेश के चयनित कुशल निर्माण श्रमिकों को एक लाख सैंतीस हज़ार पांच सौ रुपये के वेतनमान पर दो वर्षों के लिए इज़राइल में रोज़गार मिलेगा

उत्तर प्रदेश के चयनित कुशल निर्माण श्रमिकों को एक लाख सैंतीस हज़ार पांच सौ रुपये के वेतनमान पर दो वर्षों के लिए इज़राइल में रोज़गार मिलेगा। इससे संबंधित सभी विवरण सेवायोजन विभाग के पोर्टल रोजगार संगम डॉट यूपी डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध हैं। व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्री कपिल देव अग्...

September 22, 2024 7:53 PM

मध्य प्रदेश: पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने भिण्ड जिले के ग्राम विजपुर पहुंच कर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की

पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम एवं प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल आज भिण्ड जिले के ग्राम विजपुर, कछपुरा और ग्राम गुदावली में पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने मौके पर संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांव में बाढ़ के कार...