September 23, 2024 12:21 PM

मध्य प्रदेश: आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों ने केन्द्र सरकार का आभार जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के सौ दिन पूरे हो गये हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना यानी आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों ने केन्द्र सरकार का आभार माना है। भोपाल की बेबी माली को किडनी संबंधी समस्या है और वह इस वर्ष में अब तक पांच लाख रुपए से अधिक का निशुल्क उपचार प्राप्त...

September 23, 2024 11:43 AM

उत्तर प्रदेश: भारी बारिश की स्थिति काफी हद तक हुई सामान्य, राहत और बचाव के कार्य युद्ध स्तर पर जारी

प्रदेश में भारी बारिश की स्थिति काफी हद तक सामान्य हो चुकी है। इसके बावजूद अभी भी 20 जिलों की 36 तहसीलों के 578 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ प्रभावित जिलों-बाराबंकी, आजमगढ़, प्रयागराज, उन्नाव, हरदोई, फर्रूखाबाद और वाराणसी में कल जनप्रतिनिधियों द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया गया।   राहत आयुक्...

September 23, 2024 11:39 AM

ईको पर्यटन स्थलों के अन्दर प्लास्टिक की बोतलें लेकर जाने पर प्रतिबंध लगाने की पर्यटन विभाग ने तैयारी शुरू की

पर्यटन विभाग ने पर्यावरण संरक्षण के लिये ईको पर्यटन स्थलों के अन्दर प्लास्टिक की बोतलें लेकर जाने पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत क्यूआर कोड लगाकर प्लास्टिक की बोतलों को पर्यटकों से जमा करवाया जायेगा और पर्यटन स्थल के बाहर आने पर उन्हें बोतलें वापस कर दी जायेंगी। साथ ही विभाग की ...

September 23, 2024 11:36 AM

नीट स्नातकोत्तर परीक्षा 2024 के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया आज से शुरू

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट नीट स्नातकोत्तर परीक्षा 2024 के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया आज से शुरू होगी। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी आज दोपहर 12 बजे से 28 सितम्बर की शाम पांच बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट डीजीएमई डॉट यूपी डॉट जीओवी डॉट इन औ...

September 23, 2024 11:34 AM

उत्तर प्रदेश: 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में आज से होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

69 हजार शिक्षक भर्ती के मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई होगी। नौ सितम्बर को मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर फिलहाल रोक लगायी थी और सभी पक्षों को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने को कहा था।

September 23, 2024 11:10 AM

शतरंज ओलम्पियाड में पुरूष और महिला टीमों ने जीता स्वर्ण पदक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

भारत ने कल बुडापेस्ट में आयोजित 45 शतरंज ओलम्पियाड में पुरूष और महिला टीमों का स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रच दिया। भारतीय टीमों ने इस प्रतियोगिता में पहली बार स्वर्ण पदक जीता है। ग्रैण्ड मास्टर डी. गुकेश, अर्जुन एरिगेसी और आर. प्रगनानंद ने स्लोवेनिया के खिलाफ 11वें दौर में अपने-अपने मैच जीत लिये जबकि ...

September 23, 2024 11:06 AM

सम्भल जिले के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक प्रथम सम्भल कल्कि महोत्सव का किया जाएगा आयोजन

सम्भल जिले के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक प्रथम सम्भल कल्कि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव के संबंध में जिलाधिकारी डॉक्टर राजेन्द्र पैंसिया ने बताया है कि कार्यक्रम का शुभारंभ 28 सितम्बर को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और पीएम कुसुम योजना पर चर्चा के साथ होगा। ...

September 23, 2024 11:02 AM

आज प्रदेश के सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्वास्थ्य शिविर का किया जाएगा आयोजन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से लेकर महात्मा गांधी की जयंती दो अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत आज प्रदेश के सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जायेंगे। इनमें 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण निःशुल्क किया...

September 23, 2024 11:02 AM

आज मिर्जापुर जिले का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मिर्जापुर जिले का दौरा करेंगे। वह रोजगार मेला, ऋण वितरण, टैबलेट और स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस मौके पर वह विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के बाद वह विन्ध्यांचल धाम जाएंगे और मां विन्ध्यवासि...

September 23, 2024 10:51 AM

उत्तर प्रदेश: मत्स्यजीवी समितियों के गठन के लिये आनलाइन पोर्टल का किया गया शुभारम्भ

प्रदेश सरकार ने मछुआ समुदाय के आर्थिक उत्थान और रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मत्स्य विभाग की तरफ से बहुउद्देशीय नई मत्स्यजीवी समितियों के गठन के लिये आनलाइन पोर्टल का कल शुभारम्भ किया। पोर्टल का उद्घाटन करते हुए कैबिनेट मंत्री डाॅक्टर संजय निषाद ने कहा कि इससे मछुआरों को सहकारी...