September 23, 2024 1:24 PM

सेना की 128वीं इंफेट्री बटालियन और पारिस्थितिकी कार्यबल ने एक घंटे में लगाए पांच लाख पौधे, केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने दी बधाई

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने आज सेना की 128वीं इंफेट्री बटालियन और पारिस्थितिकी कार्यबल को एक घंटे में पांच लाख पौधारोपण का विश्व किर्तिमान स्थापित करने पर बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री यादव ने कहा कि सेना ने कल जैसलमेर में चलाए गए विशेष पौधारोपण अभियान ...

September 23, 2024 1:37 PM

नई दिल्ली: हाइफ़ा युद्ध के शहीदों के सम्मान में मनाया गया हाइफ़ा दिवस

नई दिल्ली में आज हाइफ़ा युद्ध के शहीदों के सम्मान में हाइफ़ा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भारत में इज़राइल के राजदूत रूवेन अजार ने दोनों देशों के बीच संबंधों की सराहना की। 1918 में ब्रिटिश भारतीय सेना के प्रथम विश्व युद्ध का हिस्सा रहे भारतीय सैनिकों ने हाइफ़ा की लड़ाई लड़ी। यह लड़ाई भारतीय सैनिकों के...

September 23, 2024 1:08 PM

जम्मू-कश्मीर: राज्य में विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के प्रचार का आज आखिरी दिन

जम्‍मू कश्‍मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार अभियान आज शाम समाप्‍त हो जायेगा। इस चरण में पांच जिलों के 26 विधानसभा क्षेत्रों में इस महीने की 25 तारीख को मतदान होगा। जम्‍मू क्षेत्र के ये जिले हैं- रियासी, राजौरी और पुंछ। कश्‍मीर घाटी के श्रीनगर और बडगाम जिले हैं। जम्‍मू संभाग के राजौरी, पुंछ ...

September 23, 2024 1:03 PM

श्रीलंका: नेशनल पीपुल्‍स पावर पार्टी के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके ने नौवें कार्यकारी राष्‍ट्रपति के रूप में शपथ ली

श्रीलंका में नेशनल पीपुल्‍स पावर पार्टी के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके ने आज नौवें कार्यकारी राष्‍ट्रपति के रूप में शपथ ली है। शपथ ग्रहण समारोह आज सुबह राष्ट्रपति सचिवालय में हुआ। श्री दिसानायके ने विपक्षी नेता साजिथ प्रेमदासा को नजदीकी मुकाबले में हराया। दूसरे दौर की मतगणना में उनकी जीत सुनिश्चित ह...

September 23, 2024 1:02 PM

पूर्व कांग्रेस अध्‍यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज पुंछ और श्रीनगर में चुनावी जनसभाओं को करेंगे सम्‍बोधित

कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज पुंछ और श्रीनगर में चुनावी जनसभाओं को सम्‍बोधित करेंगे। श्री गांधी कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेंस गठबंधन के उम्‍मीदवार और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव शाह नवाज चौधरी के समर्थन में सीमावर्ती जिले पुंछ के सूरनकोट में पहली जनसभा को ...

September 23, 2024 8:39 PM

भारतीय सेना को मजबूत करने में सैनिक स्कूल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

      रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि सैनिक स्कूल भारतीय सेना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। रक्षा मंत्री ने जयपुर में आज एक नए सैनिक स्कूल के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। उन्होंने विश्वास व्‍यक्‍त किया कि यह स्कूल राज्य के युवाओं के लिए वरदान साबित होगा। रक्षा मंत्र...

September 23, 2024 1:00 PM

मध्य प्रदेश: आज से एक बार फिर राज्य में देखने को मिल सकती हैं मानसूनी गतिविधियां

प्रदेश में आज से एक बार फिर मानसूनी गतिविधियां देखने को मिल सकती है। 23 सितंबर से लो प्रेशर एरिया की एक्टिविटी शुरू होगी। जिसके बाद बारिश का दौर शुरू हो जाएगा, जो सितंबर के आखिरी सप्ताह तक बना रहेगा। इससे पूरा प्रदेश एक बार फिर बारिश होगी।   उल्लेखनीय है कि भोपाल, ग्वालियर समेत प्रदेश के 38 जिल...

September 23, 2024 12:56 PM

मध्य प्रदेश: उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आयुष्मान पखवाड़े का औपचारिक शुभारंभ किया

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज 11 बजे सिविल अस्पताल डॉ. कैलाशनाथ काटजू भोपाल से आयुष्मान पखवाड़े का औपचारिक शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि आयुष्मान भारत योजना के 6 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 20 से 30 सितंबर तक आयुष्मान पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में आयुष्मान हितग्राहियों से संवाद, स्वा...

September 23, 2024 12:54 PM

मधअय प्रदेश: रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर पॉवर पार्क और प्लांट बना मिसाल, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाया जा रहा आदर्श उदाहरण के रूप में

दुनिया की सबसे प्रसिद्ध हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में मध्यप्रदेश स्थित विश्व के सबसे बड़े रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर पॉवर पार्क और प्लांट के उत्कृष्ट प्रबंधन, संचालन और सौर ऊर्जा उत्पादन को आदर्श उदाहरण के रूप में पढ़ाया जा रहा है। रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर पॉवर प्लांट न सिर्फ़ विश्व का सबसे बड़ा प्लांट है, बल्कि ...

September 23, 2024 12:50 PM

मध्य प्रदेश: मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने प्राणपुर को देश के पहले क्राफ्ट हैंडलूम टूरिस्ट विलेज के रूप में विकसित किया

अशोकनगर जिले में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चंदेरी से 4 किलोमीटर दूर स्थित प्राणपुर को मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा देश के पहले क्राफ्ट हैंडलूम टूरिस्ट विलेज के रूप में विकसित किया गया है। अब यहां पर्यटकों के लिये ‘हैंडलूम कैफे’ तैयार किया गया है। कैफे की खास बात यह है कि इसे पूरी तरह से महिलाओं द्वारा...