August 23, 2024 3:32 PM

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग जिले में भूस्खलन के मलबे में दबकर चार नेपाली मजदूरों की मौत हुई

उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग जिले में देर रात हुए भूस्खलन के मलबे में दबकर चार नेपाली मजदूरों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही राज्य आपदा मोचन बल की टीम मौके पर पहुंची और शवों को मलबे से बाहर निकाला।   भूस्खलन के कारण चमोली जिले में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग आवाजाही के लिए अवरुद्ध है। वही...

August 23, 2024 2:40 PM

चेन्नई में आज राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया; इस दौरान दो अंतरिक्ष यात्री भी रहे मौजूद

चेन्नई में आज राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। इस दौरान दो अंतरिक्ष यात्री भी मौजूद रहे। अंतरिक्ष में 194 दिन बिताने वाले रूस के अंतरिक्ष यात्री सर्गेई कोर्साकोव ने भारत को चंद्रयान-3 मिशन  की सफलता पर बधाई दी। अंतरिक्ष से जुड़े साहसिक कार्यों में भारत के दृढ़ संकल्प की सराहना करते हुए उन्होंने कह...

August 23, 2024 2:00 PM

नेपाल: गंडकी प्रांत के तनहुन जिले में नदी में गिरी एक भारत पंजीकृत यात्री बस

नेपाल में गंडकी प्रांत के तनहुन जिले में एक भारत पंजीकृत यात्री बस मर्सियांगडी नदी में गिर गई। हमारे संवाददाता ने बताया कि यह हादसा पृथ्वीराज राजमार्ग पर हुआ।   तनहुन के पुलिस उपाधीक्षक दीपक कुमार राय के अनुसार पोखरा से काठमांडू जा रही उत्तर प्रदेश के नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिर गई। उनके अनु...

August 23, 2024 1:55 PM

सरकार ने एंटीबायोटिक्स, दर्द निवारक और मल्टीविटामिन सहित 156 दवाओं पर प्रतिबंध लगाया

सरकार ने एंटीबायोटिक्स, दर्द निवारक और मल्टीविटामिन सहित 156 दवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि एक समीक्षा के बाद पाया गया कि इनसे स्वास्थ्य को खतरा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि इन 156 दवाओं में निश्चित मात्रा में खुराक संयोजन तर्कहीन है। मंत्रालय ने कहा कि इन दवाओं के इस्तेम...

August 23, 2024 1:50 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को महाराष्ट्र के जलगांव का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को महाराष्ट्र के जलगांव का दौरा करेंगे। श्री मोदी वहां 11 लाख नई लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र देंगे। इस दौरान वे उन लखपति दीदियों से भी बातचीत करेंगे, जो सालाना एक लाख रुपये या उससे अधिक कमा रही हैं।   कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ढाई हजार करोड़ रुपये का एक रिवॉल्...

August 23, 2024 1:55 PM

नई दिल्ली: सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से की शिष्टाचार मुलाकात

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने आज नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार मुलाकात की। बैठक के दौरान सिक्किम राज्य से संबंधित विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा की।

August 23, 2024 1:46 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि राष्‍ट्र को अंतरिक्ष क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि यह भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के योगदान की सराहना करने का भी दिन है। प्रधानमंत्री ने कह...

August 23, 2024 1:39 PM

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। श्री धनखड़ ने सोशल मीडिया पर कहा कि यह दिन आत्मनिर्भर भारत की भावना से प्रेरित अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की महत्वपूर्ण प्रगति की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि देश की शानदार उपलब्धियां इस बात का प्रमाण हैं क...

August 23, 2024 1:32 PM

यूएस ओपन के पहले दौर में सोमवार को अपने अभियान की शुरुआत करेंगे भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल

भारत के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल सोमवार को यूएस ओपन के पहले दौर में नीदरलैंड के टैलोन ग्रीक्सपूर के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। दुनिया के 72वें रैंक के खिलाड़ी सुमित नागल ने जुलाई में यूएस ओपन के मुख्य ड्रॉ में अपनी जगह पक्की की थी। इस बीच, 24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता और पेरिस ओलंपिक...

August 23, 2024 1:33 PM

हिमाचल की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के आरोपों को लेकर पूर्व विधायक राजेंद्र राणा, देवेंद्र भुट्टो और केएल ठाकुर बालूगंज थाने में हुए पेश

राज्यसभा चुनाव के दौरान हिमाचल की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के आरोपों पर आज पूर्व विधायक राजेंद्र राणा, देवेंद्र भुट्टो केएल ठाकुर बालूगंज थाने में पेश हुए। इस दौरान पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि राज्यसभा में अपनी अंतर्रात्मा की आवाज सुनकर बाहरी प्रत्याशी के बजाय भाजपा के प्रत्याशी को वोट...