August 24, 2024 7:37 PM

कोरबा जिले में पिछले चार दिनों से हो रही लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पिछले चार दिनों से हो रही लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर है। दर्री डैम से बाईस हजार सात सौ बीस क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे हसदेव नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिसके कारण आसपास के गांवों की निचली बस्तियों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। हसदेव बैराज के कार्यपालन अभियंता पी.के. वासन...

August 24, 2024 7:36 PM

प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना

छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों के दौरान एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। वहीं, छब्बीस अगस्त से बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रीय चक्रवात बना हुआ है। इसके प्रभाव से अगले चौबीस घंटों में एक निम्...

August 24, 2024 7:35 PM

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को किया अलर्ट

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहकर अस्पतालों में पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू सहित मौसमी बीमारियों से बचाव और रोकथाम के लिए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विभा...

August 24, 2024 7:34 PM

भारत-सिंगापुर मंत्रिस्‍तरीय गोलमेज बैठक का दूसरा दौर सोमवार को सिंगापुर में होगा

भारत-सिंगापुर मंत्रिस्‍तरीय गोलमेज बैठक का दूसरा दौर सोमवार को सिंगापुर में होगा। वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन, विदेश मंत्री जयशंकर, वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल तथा रेल, सूचना प्रौद्योगिकी तथा सूचना-प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्‍णव गोलमेज बैठक में भाग लेंगे। यात्रा के दौरान सभी केन्‍द्रीय मं...

August 24, 2024 7:33 PM

धमतरी जिले में 1 माओवादी दंपत्ति ने पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में 1 माओवादी दंपत्ति ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। इन माओवादियों पर पांच-पांच लाख रूपये का इनाम घोषित था। इन माओवादियों पर हत्या, हत्या का प्रयास, मुठभेड़ आईईडी लगाने समेत कई घटनाओं में शामिल रहने का आरोप है।  

August 24, 2024 7:27 PM

भारतीय नौसेना का युद्धपोत मुंबई, तीन दिवसीय यात्रा पर इस महीने की 26 तारीख को कोलंबो पहुंचेगा

भारतीय नौसेना का युद्धपोत मुंबई, तीन दिवसीय यात्रा पर इस महीने की 26 तारीख को कोलंबो पहुंचेगा। श्रीलंका नौसेना युद्धपोत का समारोहपूर्वक स्वागत करेगी। यह इस युद्धपोत की श्रीलंका की पहली और इस वर्ष भारतीय नौसेना के किसी पोत की आठवीं यात्रा है।     अपनी यात्रा के दौरान युद्धपोत मुंबई, श्रीलंका वायुसेना...

August 24, 2024 7:18 PM

दिल्‍ली पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब जब्‍त की

  दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल स्‍टाफ टीम ने भारी मात्रा में अवैध शराब जब्‍त कर एक अंतरराज्‍यीय अवैध शराब आपूर्तिकर्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में छह हजार पांच सौ पचास अवैध शराब के क्‍वार्टर बरामद किए हैं। दिल्‍ली पुलिस ने बताया कि यह शराब हरियाणा में ब्रिकी के लिए इस्‍तेमाल होने वाली थी।...

August 24, 2024 7:34 PM

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को उपलब्ध होने वाले ऋण सुविधाओं के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के संभावित लाभार्थियों को उपलब्ध होने वाले ऋण सुविधाओं के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला केन्द्र सरकार के वित्तीय सेवा विभाग के तहत कार्य करने वाले राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति और छत्तीसगढ़ स्...

August 24, 2024 7:15 PM

दिल्‍ली मेट्रो के तीसरे फेज के कॉरिडोर पर उपलब्‍ध मेट्रो सेवाओं के समय में बदलाव

   दिल्‍ली मेट्रो के तीसरे फेज के कॉरिडोर पर उपलब्‍ध मेट्रो सेवाओं के शुरू होने का समय कल से सुबह 8 बजे से बदलकर सुबह 6 बजे और सुबह 7 बजे कर दिया गया है। दिल्‍ली मेट्रो रेल निगम-डीएमआरसी के अनुसार दिलशाद गार्डन से शहीद स्थल (न्यू बस अड्डा), नोएडा सिटी सेंटर से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी, मुंडका से...

August 24, 2024 7:13 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल रविवार को सुबह 11 बजे आकाशवाणी से ’मन की बात’ कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल रविवार को सुबह 11 बजे आकाशवाणी से ’मन की बात’ कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। कार्यक्रम की यह एक सौ तेरहवीं कड़ी होगी। कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क, आकाशवाणी समाचार वेबसाइट और न्यूज  ऑन एआईआर मोबाइल ऐप पर प्रसारित किया जा...