August 25, 2024 9:37 AM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विभिन्न स्थानों पर आयोजित श्री कृष्ण पर्व में शामिल होंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज और कल प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आयोजित श्री कृष्ण पर्व में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को दशहरा मैदान में आयोजित उत्सव में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर बाद धार जिले के अमझेरा में कार्यक्रम में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री शाम को ...

August 25, 2024 8:44 AM

वाणिज्यिक और व्यापारिक दृष्टि से उज्ज्वल है मध्य प्रदेश का भविष्य: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इंदौर और उज्जैन अलग नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वाणिज्यिक और व्यापारिक दृष्टि से मध्य प्रदेश का भविष्य उज्ज्वल है। इंदौर में आयोजित काबुली चना ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रथम वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इंदौर, उज्जैन, देवास और ...

August 25, 2024 8:36 AM

मौसम विभाग ने राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश, महाराष्‍ट्र और गुजरात में तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने आज राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र में तेज वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है। असम, मेघालय, उत्‍तर प्रदेश, कर्नाटक, मराठवाड़ा और विदर्भ में भी आज भारी वर्षा होने की संभावना है।

August 25, 2024 8:32 AM

तमिलनाडु: वैश्विक मुतमिज़ मुरुगन सम्मेलन में जापान से आए 50 से अधिक भक्तों ने की भागीदारी

तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले में पलानी में चल रहे वैश्विक मुतमिज़ मुरुगन सम्मेलन में कल जापान से आए 50 से अधिक भक्तों ने भागीदारी की। इस सम्मेलन का उद्देश्य भगवान मुरुगन के भक्तों को एकजुट करना और उनके बताए मार्ग के अनुसरण को बढ़ावा देना है। सम्मेलन के लिए पलानी के अरुलमिगू दंडायुत् पाणि स्वामी मंदिर क...

August 25, 2024 8:25 AM

बलूचिस्तान में भारी बारिश के कारण 11 बच्चों सहित 22 लोगों की मौत, 13 लोग घायल

बलूचिस्तान में हाल की लगातार वर्षा के कारण 11 बच्चों सहित 22 लोगों की मृत्यु हो गई और 13 लोग घायल हुए हैं। वर्षा से 5,448 लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 158 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके अलावा, 102 एकड़ में लगी फसल नष्ट हो गई है। 35 किलोमीटर सड़क और सात पुलों को नुकसान पहुंचा है और 131 पशु मारे गए हैं। ...

August 25, 2024 8:12 AM

जम्मू-कश्‍मीर: उधमपुर की जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता जागरूकता रैली को रवाना किया

जम्मू-कश्‍मीर में मतदाता शिक्षा और निर्वाचक सहभागिता अभियान (स्वीप) के अंतर्गत उधमपुर की जिला निर्वाचन अधिकारी ने कल मतदाता जागरूकता रैली को रवाना किया। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि, विद्यार्थी और शिक्षा संस्‍थानों के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।  

August 25, 2024 8:09 AM

जम्मू-कश्‍मीर: विधानसभा चुनाव के लिए ईवीएम और वीवीपैट की जांच का पहला चरण संपन्न

जम्मू-कश्‍मीर में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए इलेक्‍ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और मतदान सत्यापन पर्ची मशीन (वीवीपैट) की जांच का पहला चरण कल जम्मू जिले में सफलतापूर्वक पूरा हुआ। यह प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में की गई। इस प्रक्रिया से तैयार सूची राजनीति...

August 25, 2024 8:04 AM

जम्मू-कश्‍मीर: रामबन जिला प्रशासन ने स्वीप कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू की

जम्मू-कश्‍मीर में रामबन जिला प्रशासन ने आगामी विधानसभा चुनाव में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए स्वीप कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू की है। इसका उद्देश्‍य विशेषकर युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। मतदाता शिक्षा और निर्वाचक सहभागिता यानी स्वीप के अंतर्गत कल डोडा जिले में रक्तदान शिविर का आ...

August 25, 2024 7:51 AM

फरवरी 2025 में स्पेस एक्स से पृथ्वी पर लौटेंगे सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर

अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के दो अंतरिक्ष यात्री- सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर फरवरी 2025 में स्पेस एक्स से पृथ्वी पर लौटेंगे। दोनों अंतरिक्ष यात्री आठ दिन के मिशन पर थे लेकिन बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में खराबी के कारण उन्हें अंतरिक्ष में लगभग आठ महीने रुकना होगा। नासा के अनुसार, स्टारलाइनर...

August 25, 2024 1:18 PM

भारतीय सर्फिंग टीम ने इतिहास में पहली बार आगामी एशियाई खेलों में अपनी जगह पक्की की

भारतीय सर्फिंग टीम ने इतिहास में पहली बार आगामी एशियाई खेल 2026 में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारतीय सर्फ़रों ने पुरुषों और महिलाओं के लिए एक-एक कोटा के साथ एशियाड के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए आवश्यक रैंकिंग अंक अर्जित किए। ये कोटा एशियन सर्फिंग चैंपियनशिप 2024 में भारतीय सर्फर्स द्वारा अर्जित र...