August 25, 2024 6:06 PM

केन्‍द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने केन्‍द्र सरकार के एकीकृत पेंशन योजना को लागू करने के निर्णय का स्‍वागत किया है  

   केन्‍द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने केन्‍द्र सरकार के एकीकृत पेंशन योजना को लागू करने के निर्णय का स्‍वागत किया है। पटना में मीडिया से बातचीत में उन्‍होंने कहा कि राज्‍य सरकारों को भी इसे लागू करना चाहिए।     एक अन्‍य केन्‍द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वा...

August 25, 2024 6:01 PM

केंद्र सरकार के कर्मचारियों ने नई एकीकृत पेंशन योजना का स्‍वागत किया है

        केंद्र सरकार के कर्मचारियों ने नई एकीकृत पेंशन योजना का स्‍वागत किया है। पूर्व मध्‍य रेलवे में लेखा विभाग के अधिकारी अनिमेश ने बताया कि एकीकृत पेंशन योजना कर्मचारी केंद्रित योजना है जिसमें कई कल्‍याणकारी पहलू शामिल किए गए हैं।     पूर्व मध्‍य रेलवे के वित्तीय सलाहकार विजय कदम ने कहा कि ...

August 25, 2024 5:29 PM

दक्षिणी दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने एलपीजी गैस के मुफ्त कनेक्शन वितरित किए  

        दक्षिणी दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आज मदनगीर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 100 गरीब महिलाओं को एलपीजी गैस के मुफ्त कनेक्शन वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत केवल गैस कनेक्शन ही नहीं दिया जा रहा है बल्कि परिवारों को लकड़ी तथा अन्य ई...

August 25, 2024 5:19 PM

तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि उनकी सरकार अगले शैक्षणिक सत्र से राज्‍य में एक खेल विश्‍वविद्यालय स्‍थापित करेगी  

        तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि उनकी सरकार अगले शैक्षणिक सत्र से राज्‍य में एक खेल विश्‍वविद्यालय स्‍थापित करेगी। इस विश्‍वविद्यालय का उद्देश्‍य नये खिलाडियों को प्रशिक्षित करना होगा, जो देश के लिए ओलिम्पिक पदक जीत सके। उन्‍होंने कहा कि खेल विश्‍वविद्यालय खिलाडियों को प्...

August 25, 2024 4:28 PM

केन्‍द्रीय मंत्री चिराग पासवान को एक बार फिर लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) का अध्‍यक्ष चुना गया  

                                                                                                                                                                                                                                    केन्‍द्रीय मंत्री चिराग पासवान को एक बार फिर अगले पांच साल के लिए ल...

August 25, 2024 4:17 PM

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड ने जन्‍माष्‍टमी की पूर्व संध्‍या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं  

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड ने आज जन्‍माष्‍टमी की पूर्व संध्‍या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। एक संदेश में श्री धनखड ने कहा कि यह त्‍यौहार धर्म के शाश्‍वत मूल्‍यों, बुराई पर अच्‍छाई की जीत, सत्‍य और करुणा आधारित जीवन के महत्‍व को दर्शाता है।  

August 25, 2024 4:13 PM

ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन ने  केंद्र सरकार की एकीकृत पेंशन योजना का स्‍वागत किया है

      ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन ने  केंद्र सरकार की एकीकृत पेंशन योजना का स्‍वागत किया है। फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने आज नई दिल्‍ली में कहा कि नई पेंशन योजना में कर्मचारियों के सुझावों और अनुरोधों को ध्यान में रखा गया है। उन्‍होंने कर्मचारियों की मांगों का संज्ञान लेने और उनसे बात...

August 25, 2024 1:37 PM

इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने देश में 48 घंटे के लिए आपात स्थिति की घोषणा की

इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने आज सुबह देश में 48 घंटे के लिए आपात स्थिति की घोषणा की है। इजरायली सेना के लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ हमला शुरू करने के बाद यह घोषणा की गई है। आपात स्थिति भारतीय समय के अनुसार सुबह 8:30 बजे से लागू हो गई है। इसका उद्देश्‍य इजरायली रक्षा बलों को महत्वपूर्ण निर...

August 25, 2024 1:33 PM

इंडोनेशिया: उत्तरी मालुकु में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से 7 लोगों की मौत, 2 घायल

इंडोनेशिया के उत्तरी मालुकु में आज अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। कई लोगों के लापता होने की भी आशंका है। कल से शुरू हुई भारी बारिश के कारण टर्नेट शहर में कई तरह की आपदाएँ आईं। सैनिकों, पुलिस, स्थानीय खोज और बचाव कर्मियों, आपदा प्रबंधन कर्मचारिय...

August 25, 2024 1:30 PM

महाराष्ट्र: अमरावती जिले में एक बस के पलटने से दो यात्रियों की मौत, 25 घायल

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में आज राज्‍य परिवहन निगम की एक बस के पलट जाने से दो यात्रियों की मृत्यु हो गई। अमरावती से नागपुर जा रही इस बस का ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा जिससे बस पलट गई। इस दुर्घटना में 25 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को निकटवर्ती अस्‍पतालों में भर्ती किया गया है।