September 23, 2024 9:42 PM

4000 रसोईमाताओं के मानदेय के लिए शासन ने दो करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी कर दी

सहारनपुर के सरकारी स्कूलों में मिड डे मील तैयार करने वाली चार हजार से अधिक रसोईमाताओं के मानदेय के लिये शासन ने दो करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी कर दी है। पिछले पांच माह से इन्हें मानदेय नहीं मिल रहा था।

September 23, 2024 9:41 PM

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगलों से निकलकर कई लोगों पर हमला करने वाले बाघ को पीटीआर की टीम ने टिंकुलाइज करके पकड़ लिया

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगलों से निकलकर कई लोगों पर हमला करने वाले बाघ को आज पीटीआर की टीम ने टिंकुलाइज करके पकड़ लिया है। हमारे प्रतिनिधि ने बताया कि पकड़े गये बाघ को पिजंडे़ में बंद करके वन विभाग के विश्राम गृह परिसर में रखा गया है। प्रभागीय वन अधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि शासन के आदेश पर इसे किसी...

September 23, 2024 9:41 PM

उन्नाव के थाना अचलगंज क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में एक बदमाश मारा गया

सुल्तानपुर में एक ज्वैलर्स की दुकान में हुई डकैती से संबंधित बदमाशों और यूपी एसटीएफ के बीच आज उन्नाव के थाना अचलगंज क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में एक बदमाश मारा गया, जबकि दूसरा मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।   यू पी एस टी एफ के चीफ और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने आज लखनऊ में यह जानकारी द...

September 23, 2024 9:40 PM

ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितम्बर के बीच यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के दूसरे संस्करण का आयोजन किया जायेगा

ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितम्बर के बीच यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के दूसरे संस्करण का आयोजन किया जायेगा, जहां कौशल, रोजगार और उद्यमिता के प्रमुख क्षेत्रों की गतिविधियों और उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जायेगा।   25 सितम्बर को उद्घाटन सत्र में उपराष्ट्रपति जगदीप ...

September 23, 2024 9:40 PM

प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए दाखिला ले चुके विद्यार्थियों को एक करोड़ से अधिक रूपए लौटाने में सुविधा मिली

सरकार ने देशभर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों में संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान और अन्य प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए दाखिला ले चुके विद्यार्थियों को एक करोड़ से अधिक रूपए लौटाने में सुविधा प्रदान की है।   उपभोक्ता कार्य विभाग ने आज बताया कि छह सौ 56 से अधिक विद्य...

September 23, 2024 9:39 PM

सभी जनपदों में प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया

आयुष्मान योजना के 6 साल पूरे होने और प्रदेश में चलाये जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत आज सभी जनपदों में प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। शिविर में 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गईं। &nbsp...

September 23, 2024 9:38 PM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिर्जापुर में 765 करोड़ रुपये की 127 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मिर्जापुर में 765 करोड़ रुपये की 127 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने 15 सौ से अधिक युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट भी वितरित किये।   कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ हर वर्ग के ल...

September 23, 2024 9:37 PM

नई दिल्ली में चल रहे राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के भारत क्षेत्र सम्मेलन में बिहार विधान सभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव और विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह शामिल हुए

नई दिल्ली में चल रहे राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के भारत क्षेत्र सम्मेलन में बिहार विधान सभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव और विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह शामिल हुए।   सतत और समावेशी विकास में विधायिका की भूमिका विषय पर सत्र के दौरान अपने संबोधन में बिहार विधान सभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने कहा कि...

September 23, 2024 9:36 PM

बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद पिछले आठ साल के दौरान 8 लाख 43 हजार से अधिक मामले दर्ज

बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद पिछले आठ साल के दौरान 8 लाख 43 हजार से अधिक मामले दर्ज किये गये हैं । मद्य निषेध विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल ने आज बताया कि शराब की ढुलाई और तस्करी में लगभग 72 हजार जब्त किये गये वाहनों की नीलामी से 326 करोड रुपये से अधिक की आय सरकार को हुई है।     श्री गुंज...

September 23, 2024 9:35 PM

जांजगीर-चाम्पाः प्रशासन और यूनीसेफ के संयुक्त तत्वावधान में सफाई अभियान का आयोजन किया गया

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिला प्रशासन और यूनीसेफ के संयुक्त तत्वावधान में सफाई अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में युवोदय हसदेव के हीरो स्वयंसेवकों और एनसीसी के कैडेट्स ने भीमा तालाब और विष्णु मंदिर के आस-पास सफाई की।