August 26, 2024 6:52 PM

भाजपा ने किसान आंदोलन के बारे में संसद सदस्‍य कंगना रनौत के बयान से अपने को अलग कर लिया

भारतीय जनता पार्टी ने किसान आंदोलन के बारे में संसद सदस्‍य कंगना रनौत के बयान से अपने को अलग कर लिया है। एक वक्‍तव्‍य में पार्टी ने कहा है कि सुश्री रनौत नीति संबंधी मुद्दों पर टिप्‍पणी करने के लिए अधिकृत नहीं है।   पार्टी ने सुश्री रनौत से कहा है कि वे भविष्‍य में ऐसे बयान देने से बचें। भाजपा ने कह...

August 26, 2024 6:50 PM

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बुधवार से कुमाऊं महोत्सव का आगाज़ होगा

अल्मोड़ा में बुधवार से कुमाऊं महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पांच सितम्बर तक चलने वाले इस महोत्सव का उद्देश्य संस्कृति का संरक्षण और आम जनता तक सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। श्रीराम सेवा समिति के आयोजक राजेंद्र तिवारी ने मीडिया को बताया कि कुमाऊं महोत्सव सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर...

August 26, 2024 6:50 PM

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद आज लीजेंड्स लीग क्रिकेट से जुड़ गए

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद आज लीजेंड्स लीग क्रिकेट से जुड़ गए। उन्‍होंने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। धवन अब इंडियन प्रीमियर लीग के अलावा टी20 लीग में खेल सकते हैं।       धवन ने अब तक के अपने क्रिकेट कैरियर मे...

August 26, 2024 6:47 PM

काठमांडू में फुटबॉल की सैफ अंडर-20 प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में भारत और बांग्‍लादेश का मुकाबला जारी

काठमांडू में फुटबॉल की सैफ अंडर-20 प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में भारत और बांग्‍लादेश का मुकाबला जारी है। ताजा समाचार मिलने तक मैच के दूसरे हाफ में भारत और बांग्‍लादेश एक-एक गोल कर बराबरी पर है। यह मैच काठमांडू के ए.एन.एफ.ए. कॉम्‍पलेक्‍स में चल रहा है।

August 26, 2024 6:46 PM

उत्तराखंड के केदरानाथ में पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चर की आवाजाही शुरू

रूद्रप्रयाग जिले में गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग से 20 से अधिक घोड़ा-खच्चरों से आज राशन व अन्य जरूरी सामग्री केदारनाथ धाम तक पहुंचाई गई है। आज गौरीकुंड से घोड़ा-खच्चरों के जरिए राशन और सब्जी सहित अन्य जरूरी सामग्री केदारनाथ भेजी गई। सुबह 5 बजे रवाना हुए घोड़ा-खच्चर दोपहर तक धाम पहुंच गए थे। पैदल मार्ग...

August 26, 2024 6:44 PM

उत्तराखंड में छात्रों के प्रवेश के लिए कल से समर्थ पोर्टल फिर खोला जाएगा

राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेने से वंचित रह गये छात्रों को प्रवेश के लिए आखिरी मौका दिया जायेगा। कल से 5 सितम्बर तक समर्थ पोर्टल पुनः खोला जाएगा, ताकि प्रवेश से वंचित छात्र ऑनलाइन पंजीकरण करा सकें। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश के उच्च शिक्ष...

August 26, 2024 6:43 PM

 मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई

राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन से बाधित सड़कों को खोलने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इस बीच, बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग चमोली जिले में नन्द्रप्रयाग के समीप अभी भी आवाजाही के लिए अवरूद्ध है, जिसे खोलने के प्रयास जारी हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में हल्क...

August 26, 2024 6:40 PM

उत्तराखंड चारधाम यात्राः अब तक 32 लाख 85 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र धामों के दर्शन किये

प्रदेश की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बरसात के मौसम के दौरान काफी कमी आई है। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण सड़क मार्गों के बाधित होने को चारधाम यात्रा की रफ्तार धीमी पड़ने का मुख्य कारण माना जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि मौसम साफ होने के बाद यात्रा फिर से रफ्त...

August 26, 2024 6:38 PM

मौसम विभाग ने आज गुजरात, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गोवा, तटीय कर्नाटक, दक्षिण भीतरी कर्नाटक और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में अत्यधिक बारिश का रेड-अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने आज गुजरात, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गोवा, तटीय कर्नाटक, दक्षिण भीतरी कर्नाटक और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में अत्यधिक बारिश का रेड-अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा है कि सौराष्ट्र, कच्छ और गुजरात, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पंजाब के कुछ हिस्सों में  में कल तक तेज बारिश हो सकती ...

August 26, 2024 6:36 PM

उत्तराखंड एसटीएफ ने दिल्ली से तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया

उत्तराखंड एसटीएफ की साइबर क्राइम पुलिस ने दिल्ली से साइबर धोखाधड़ी के मास्टर माइंड समेत तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह के सदस्य हैं। इनके संपर्क दुबई, चीन और पाकिस्तान से जुड़े हैं। आरोपियों ने देश के विभिन्न राज्यों में कई लोगों के साथ ठगी की है। विदेशों में ब...