August 27, 2024 7:55 PM

भगवान श्रीकृष्ण का 5251 वां जन्मोत्सव वृंदावन के सुप्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर समेत राधारमण मंदिर, रंगनाथ मंदिर, खैरा देवी मंदिर, कालिया मर्दन मंदिर सहित अन्य मंदिरों में आज मनाया जा रहा है

भगवान श्रीकृष्ण का 5251 वां जन्मोत्सव वृंदावन के सुप्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर समेत राधारमण मंदिर, रंगनाथ मंदिर, खैरा देवी मंदिर, कालिया मर्दन मंदिर सहित अन्य मंदिरों में आज मनाया जा रहा है। इसके लिए बांके बिहारी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में आज विशेष आयोजन हो रहे हैं। बड़ी संख्या में भक्तों की स...

August 27, 2024 7:54 PM

बहुजन समाज पार्टी की आज लखनऊ में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मायावती को एक बार फिर सर्वसम्मति से अगले पांच साल के लिए पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया

बहुजन समाज पार्टी की आज लखनऊ में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मायावती को एक बार फिर सर्वसम्मति से अगले पांच साल के लिए पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा ने बैठक में मायावती के निर्वाचन की घोषणा की। अध्यक्ष चुने जाने के बाद मायावती ने सभ...

August 27, 2024 7:54 PM

लखनऊ छावनी के सूर्या खेल परिसर में तीन दिवसीय आर्म्ड फोर्सेज फेस्टिवल का आयोजन 3 से 5 सितंबर तक होगा

लखनऊ छावनी के सूर्या खेल परिसर में तीन दिवसीय आर्म्ड फोर्सेज फेस्टिवल का आयोजन 3 से 5 सितंबर तक होगा। इस फेस्टिवल में आत्मनिर्भर भारत के रूप में विकसित नवीनतम सैन्य उपकरण नज़र आएंगे। नागरिक तीनों सशस्त्र बलों के उपकरण जैसे टैंक, हेलीकॉप्टर और हथियार प्रणालियों सहित अत्याधुनिक हथियार देख पाएंगे। &nbsp...

August 27, 2024 7:53 PM

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आज लखनऊ के केजीएमयू में ऑल इंडिया मेडिकल एंड डेंटल स्टूडेंट्स कॉन्फ्रेंस- मेडेविज़न को संबोधित किया

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आज लखनऊ के केजीएमयू में ऑल इंडिया मेडिकल एंड डेंटल स्टूडेंट्स कॉन्फ्रेंस- मेडेविज़न को संबोधित किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की चिकित्सा व्यवस्था जन-जन के लिए है। मेडिकल साइंस में भारत ने दुनिया में परचम लहराने का काम किया।   उन्होंने कहा कि बीते सात ...

August 27, 2024 7:52 PM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रि परिषद की बैठक में डेटा सेंटर संशोधन नीति और सेटलमेंट-डीड समेत 13 प्रस्ताव पारित हो गये

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रि परिषद की बैठक में डेटा सेंटर संशोधन नीति और सेटलमेंट-डीड समेत 13 प्रस्ताव पारित हो गये। मंत्रिपरिषद की बैठक में कुल 14 प्रस्ताव रखे गये थे। बैठक में उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप पेयजल आपूर्ति योजनाओं के लिये संचालन और अनुरक्षण न...

August 27, 2024 7:50 PM

भाजपा ने पश्चिम बंगाल में पुलिस कार्रवाई के विरोध में 12 घंटे का बंद बुलाया

  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य सचिवालय तक मार्च करने वाले प्रतिभागियों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में पश्चिम बंगाल में कल सुबह छह बजे से 12 घंटे के बंद की घोषणा की है। बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने निवासियों से आम हड़ताल में भाग लेने का आग्रह करते हुए यह घोषणा की। कोलकाता में ...

August 27, 2024 7:38 PM

भाजपा ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए 29 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की

  भाजपा ने आज जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 29 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। पार्टी ने नगरोटा सीट से देविंदर सिंह राणा, उधमपुर पश्चिम सीट से पवन गुप्ता, पोंच हवेली सीट से चौधरी अब्दुल गनी और माता वैष्णो देवी सीट से बलदेव राज शर्मा को मैदान में उतारा है। उम्मीदवारों के नामों ...

August 27, 2024 7:03 PM

जांजगीर-चांपा की सिटी कोतवाली पुलिस ने एक ट्रक में भरकर ले जाए जा रहे बीस मवेशियों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा की सिटी कोतवाली पुलिस ने एक ट्रक में भरकर ले जाए जा रहे बीस मवेशियों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी इन मवेशियों को ओडिशा लेकर जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिय...

August 27, 2024 7:02 PM

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से एक सड़क बह गई

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से एक सड़क बह गई है। वाड्रफनगर विकासखंड के पनसरा के पास स्थित इस सड़क पर बनी छोटी पुलिया भी पानी के तेज बहाव में बह गई है। इसके कारण बलरामपुर-वाड्रफनगर मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है। 

August 27, 2024 7:02 PM

अगले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है

अगले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं, एक-दो स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने के साथ ही भारी वर्षा होने के आसार हैं।   मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम झारखंड और उसके आसपास के इलाकों में एक निम्न दाब का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से...