August 28, 2024 11:18 AM

राष्ट्रीय खेल दिवस पर राजगीर में राज्य खेल अकादमी और बिहार खेल विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कल राजगीर में राज्य खेल अकादमी और बिहार खेल विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगे। खेल विभाग के प्रधान सचिव बी राजेन्दर और भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में ये जानकारी दी। खेल विभाग के प्रधान सचिव बी. राजेन्दर ने...

August 28, 2024 11:14 AM

बिहार सरकार ने ट्रैफिक पुलिस के 10,332 पदों को स्वीकृति प्रदान की

बिहार सरकार ने यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस के 10,332 पदों को स्वीकृति प्रदान की है। यातायात पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक सुधांशु कुमार ने बताया कि वर्तमान में चल रही सिपाही भर्ती परीक्षा से ट्रैफिक पुलिस में जवानों की नियुक्ति होगी।

August 28, 2024 11:09 AM

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए बिहार के दो शिक्षकों का चयन हुआ

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए बिहार के दो शिक्षकों का चयन हुआ है। इनमें मधुबनी के शिवगंगा बालिका प्लस-टू विद्यालय की शिक्षिका डॉ. मीनाक्षी कुमारी और कैमूर के तरहनी स्थित न्यू प्राथमिक स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक सिकेन्द्र कुमार सुमन शामिल हैं। पांच सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर दिल्ली...

August 28, 2024 11:06 AM

असम-बांग्लादेश सीमा को पूरी तरह से सील करने के लिए उठाए जा रहे हैं आवश्यक कदम: असम सरकार

असम सरकार ने कहा है कि असम-बांग्लादेश सीमा को पूरी तरह से सील करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। राज्य के कृषि मंत्री अतुल बोरा ने आज विधानसभा में कहा कि सीमा पर बाड़ लगाने से सीमापार से अवैध घुसपैठ पर रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि केवल चार किलोमीटर सीमा पर बाड़ लगाने ...

August 28, 2024 10:59 AM

मिशन रोजगार के तहत मैनपुरी, वाराणसी और रामपुर में हुआ रोजगार मेले का आयोजन

उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन रोजगार के तहत कल मैनपुरी, वाराणसी और रामपुर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन हुआ। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मैनपुरी में रोजगार मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार में एक खास वर्ग को नौकरी मिलती थी जबकि आज बिना भेदभाव के सभी को रोजगार हासिल करने ...

August 28, 2024 10:55 AM

रायबरेली में मालगाड़ी और रेल इंजन में जोरदार टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल

रायबरेली में एनटीपीसी की ऊंचाहार परियोजना के कोयला संयंत्र में कोयला उतारकर जा रही मालगाड़ी और ट्रैक पर सामने से आ रहे रेल इंजन में जोरदार टक्कर हो गई। जिसके बाद इंजन ट्रैक को क्षतिग्रस्त करते हुए पटरी से उतर गया। हादसे में लोको पायलट सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्रथम दृष्टया गलत सिग्नल के...

August 28, 2024 10:51 AM

लखनऊ में 3 से 5 सितंबर तक होगा आर्म्ड फोर्सेज फेस्टिवल का आयोजन

लखनऊ के लोगों को अगले माह भारतीय थल सेना, वायु सेना और नौ सेना की ताकत से रूबरू होने का सुनहरा मौका मिलेगा। इसे लेकर लखनऊ छावनी के सूर्या खेल परिसर में तीन दिवसीय आर्म्ड फोर्सेज फेस्टिवल का आयोजन 3 से 5 सितंबर तक होगा। इस फेस्टिवल में आत्मनिर्भर भारत के रूप में विकसित नवीनतम सैन्य उपकरण नज़र आएंगे। न...

August 28, 2024 10:47 AM

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने अमेठी जिले के आठ रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने को मंजूरी दी

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने अमेठी जिले के आठ रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने को मंजूरी देते हुए आदेश जारी कर दिया है। अमेठी जिले के कासिमपुर हाल्ट को अब जायस सिटी के नाम से जाना जाएगा। इसी तरह जायस स्टेशन का नाम गुरु गोरखनाथ धाम होगा। मिश्रौली को मां कालिकन धाम, बनी को स्वामी परमहंस, अकबरगंज को मां अहोरवा ...

August 28, 2024 10:43 AM

एक सितंबर से 15 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाएगी उत्तर प्रदेश सरकार

उत्तर प्रदेश सरकार एक सितंबर से 15 सितंबर तक प्रदेश में स्वच्छता पखवाड़ा मनाएगी। 15 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ समुदाय के लोग भी सक्रिय रूप से हिस्सा लेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्वच्छता पखवाड़े की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

August 28, 2024 10:41 AM

बसपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मायावती को फिर से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की कल लखनऊ में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मायावती को एक बार फिर सर्वसम्मति से अगले पांच साल के लिए पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा ने बैठक में मायावती के निर्वाचन की घोषणा की। अध्यक्ष चुने जाने के बाद मायावत...