August 28, 2024 2:13 PM

गुजरात बाढ़: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर बात की, हर संभव मदद का आश्वासन दिया

गुजरात में भारी बाढ़ के बीच प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर बात की और बाढ़ से निपटने के लिए केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मौसम विभाग ने आज राज्य के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिण गुजरात सहित...

August 28, 2024 2:09 PM

भारतीय दल ने ब्राजील में 17वें अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड में एक स्वर्ण और चार रजत पदक जीते

पांच विद्यार्थियों के भारतीय दल ने ब्राजील में खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी पर 17वें अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड में एक स्वर्ण तथा चार रजत पदक जीते हैं। यह प्रतियोगिता रियो डी जनेरियो के वासूरस में 17 से 26 अगस्त, 2024 तक आयोजित की गई थी। बेंगलुरु के दक्ष तायलिया ने सोने का तमगा हासिल किया है, जबकि पुणे ...

August 28, 2024 2:05 PM

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन पत्रों की जांच जारी

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज नामांकन पत्रों की जांच जारी है। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के इस चरण के लिए नामांकन कल शाम समाप्त हो गया। इस चरण में 18 सितंबर को छह जिलों की 24 सीटों पर मतदान होगा। नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 30 अगस्त है। अगले दो चरणों के लिए मतदान 25 सित...

August 28, 2024 2:03 PM

भारत का औषधि क्षेत्र वर्ष 2030 तक 130 अरब डॉलर का होगा: केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा है कि भारत का औषधि क्षेत्र वर्ष 2030 तक 130 अरब डॉलर का उद्योग बन जाएगा, जो वर्तमान में लगभग 55 अरब डॉलर है। वे आज ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो मार्ट में 10वीं अंतर्राष्ट्रीय औषधि प्रदर्शनी के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। श्री ...

August 28, 2024 1:59 PM

बिहार में बाढ़ के कारण कई जिलों में बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक संपत्तियों को भारी नुकसान

बिहार में बाढ़ के कारण भागलपुर, पश्चिमी चंपारण, खगड़िया, किशनगंज, पटना और कटिहार जिलों में बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है। गंगा, गंडक, कोसी, महानंदा और अन्य नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण निचले इलाकों और तटीय क्षेत्रों से हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं। जलग्रहण ...

August 28, 2024 1:55 PM

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में मंकीपॉक्स के कारण 610 लोगों की मौत

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में मंकीपॉक्स के कारण 610 लोग मारे गए है। देश में अब तक 17 हजार 801 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्री रोजर काम्बा ने सितंबर में स्कूल खुलने पर लोगों से सुरक्षात्मक उपायों का पालन करने का आग्रह किया। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सोमवार को मंकीपॉक्स के लिए एक वैश्विक रणनीतिक त...

August 28, 2024 1:52 PM

चिकित्‍सा कर्मियों की सुरक्षा के लिए गठित राष्‍ट्रीय कार्यबल की नई दिल्‍ली में हुई बैठक 

      चिकित्‍सा कर्मियों की सुरक्षा के लिए गठित राष्‍ट्रीय कार्यबल की आज नई दिल्‍ली में बैठक हुई। बैठक में राज्य के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों के साथ सुरक्षा के अल्पकालिक उपायों पर चर्चा हुई।  केंद्रीय गृह सचिव और स्वास्थ्य सचिव ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में हिस्‍सा लिया। चिकित्...

August 28, 2024 1:46 PM

भाजपा के 12 घंटे के बंगाल बंद के आह्वान पर मिली-जुली प्रतिक्रिया

भारतीय जनता पार्टी के 12 घंटे के बंगाल बंद के आह्वान पर अलग-अलग प्रतिक्रिया आई हैं। कोलकाता में सड़कों पर वाहन कम हैं लेकिन दुकानें, स्कूल और कॉलेज खुले हैं। कोलकाता और आसपास के जिलों में विभिन्न स्थानों पर हड़ताल से उपनगरीय ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। मालदा और बैरकपुर  में तृणमूल कांग्रेस और भाज...

August 28, 2024 1:43 PM

असम के 9.35 लाख से अधिक लोगों का आधार कार्ड जारी करेगी  केंद्र सरकार: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि केंद्र सरकार राज्य के 9 लाख 35 हजार से अधिक लोगों का आधार कार्ड जारी करेगी। उन्होंने गुवाहाटी में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि फरवरी और अगस्त 2019 के बीच राज्य में एनआरसी बायोमेट्रिक संबंधी प्रक्रिया के कारण आधार आवंटन को रोक दिया गया था। मुख्यमंत्...

August 28, 2024 1:39 PM

प्रधानमंत्री जन-धन योजना ने पूरे किए 10 साल, 53 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को मिला लाभ

प्रधानमंत्री जन-धन योजना ने आज 10 साल पूरे कर लिए हैं। योजना के तहत अब तक 53 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को बैंकिंग सुविधा प्रदान की जा चुकी है।       इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी लाभार्थियों को बधाई दी है और इस योजना को सफल बनाने वालों को धन्यवाद दिया है। प्रधानमंत्री ने एक सोशल मीडिया...